एक्सप्लोरर

कौन है सबसे महंगा टीवी होस्ट, सलमान खान को इस एक्टर ने छोड़ा पीछे?

Highest Paid Host: सलमान खान से लेकर अमिताभ बच्चन और कमल हासन तक, आखिर कौन है जो रियलिटी शो होस्ट करके सबसे मोटी फीस कमा रहा है?

24 अगस्त से बिग बॉस सीजन 19 की शुरुआत होते ही फैन्स के बीच सलमान खान की फीस को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. बाकी पॉपुलर रियलिटी शो होस्ट्स की तुलना में उनकी कमाई कितनी है, इसे लेकर खबरें हैं. हालांकि, इस बार सलमान ने अपनी फीस घटाई है, लेकिन वो अब भी भारत के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले होस्ट्स की लिस्ट में शामिल हैं. आइए जानते हैं इंडियन रियलिटी शोज के सबसे महंगे होस्ट्स के बारे में.

एक एपिसोड के लिए 5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं अमिताभ और सलमान

अमिताभ बच्चन और सलमान खान दोनों ही एक एपिसोड के लिए करीब 5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के होस्ट अमिताभ बच्चन हर एपिसोड के लिए 5 करोड़ और हफ्ते भर में लगभग 25 करोड़ कमा रहे हैं. इसी के साथ उन्होंने सलमान खान को पीछे छोड़ते हुए भारत के सबसे महंगे टीवी होस्ट का खिताब हासिल कर लिया है. 

150 करोड़ में तय हुई सलमान की डील

सलमान खान इस सीजन बिग बॉस के लिए हर एपिसोड 5 करोड़ ले रहे हैं, लेकिन वह हफ्ते में सिर्फ दो एपिसोड शूट करते हैं, इसलिए उनकी साप्ताहिक कमाई 10 करोड़ रुपये रहती है. इस बार सलमान ने अपनी फीस घटाकर 250 करोड़ से 150 करोड़ कर दी है, क्योंकि वह पूरे सीजन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. बताया जा रहा है कि 15 हफ्तों के लिए उनका यह डील 150 करोड़ पर फाइनल हुआ है. बचे हुए हफ्तों में होस्टिंग की जिम्मेदारी फराह खान, करण जौहर या अनिल कपूर संभाल सकते हैं.

तमिल बिग बॉस की मोटी डील्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कमल हासन ने बिग बॉस तमिल सीजन 7 की होस्टिंग के लिए 130 करोड़ रुपये लिए थे. इसके बाद मेकर्स ने सीजन 8 के लिए विजय सेतुपति को चुना, जिन्हें करीब 60 करोड़ रुपये की फीस मिली.

साउथ बिग बॉस होस्ट्स की कमाई

अन्य भाषाओं के बिग बॉस की बात करें तो मोहनलाल ने पिछले सीजन के लिए करीब 24 करोड़ लिए. वहीं, नागार्जुन ने इस साल बिग बॉस तेलुगु होस्ट करने के लिए लगभग 30 करोड़ रुपये चार्ज किए. बिग बॉस कन्नड़ की बात करें तो उसके होस्ट किच्चा सुदीप हर सीजन के लिए 8 से 10 करोड़ रुपये कमाते हैं. वहीं, बिग बॉस मराठी की कमान संभाल रहे रितेश देशमुख एक एपिसोड के लिए करीब 30 से 40 लाख रुपये फीस लेते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: गृह प्रवेश के बाद वसुधा छोड़ेगी चौहान हाउस, सिद्धू के हाथ लगेगा ठकुराइन के खिलाफ बड़ा सबूत
गृह प्रवेश के बाद वसुधा छोड़ेगी चौहान हाउस, सिद्धू के हाथ लगेगा ठकुराइन के खिलाफ बड़ा सबूत
अली गोनी से 10 गुना ज्यादा अमीर हैं जन्नत जुबैर, Laughter Chefs 3 के विनर्स की नेटवर्थ जानें
'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर अली और जन्नत में से कौन ज्यादा अमीर? जानें- नेटवर्थ
VIDEO: शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, पूछा- 'कैटरिंग का बिल भरोगे?'
VIDEO: शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, पूछा- 'कैटरिंग का बिल भरोगे?'
कौन हैं 'इंडियन आइडल' 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक?
कौन हैं 'इंडियन आइडल' 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक?

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget