एक्सप्लोरर

प्रत्यूषा बनर्जी जिसे सिर्फ सपने देखना नही बल्कि उसे जीना पसंद था

नई दिल्ली: सपने देखना और उसे पूरा करने का जुनून हर उस महत्वाकांक्षी शख्स के जेहन में लगातार कुलबुलाता रहता जो दुनिया में कुछ अलग हट कर अपनी एक अगल पहचान बनना चाहता हो. 10 अगस्त 1991 झारखंड के छोटे से शरह जमशेदपुर में जन्मीं प्रत्यूषा बनर्जी के सपने उनके शहर से कई गुना ज्यादा बड़े थे. अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रत्यूषा 2010 में मुंबई चली गईं. जहां सपनों के इस रंगीन शहर ने उन्हें 'आनंदी' जैसा नाम दिया. वो आनंदी जिसका किरदार भारतीय टीवी के बेहतरीन किरदारों के लिए याद रखा जाएगा.

19 साल की प्रत्यूषा बनर्जी को टीवी पर आनंदी के किरदार में दुनिया ने देखा. एक्ट्रेस बन चुकीं प्रत्यूषा ने इस मौके को पूरी तरह से भुनाया और अपनी सादगी भरे किरदार के अभिनय से दर्शकों के दिलों में अपना घर बना लिया. कलर्स टीवी के इस शो ने प्रत्यूषा को नाम और शोहरत दी. इससे आगे बढ़ते हुए प्रत्यूषा को 'झलक दिखला जा' और 'बिग बॉस' जैसे रियलिटी शोज भी करने का मौका मिला. मगर ये दोनों शो लंबे समय तक नहीं चले थे.

हालांकि, करियर में आई पहली इतनी बड़ी उड़ान के बाद उन्हें बड़े बैनर के सामने कॉम्प्रोमाइज करना ठीक नहीं लग रहा था. इसके बाद ही उनके करियर में डाउन-स्लाइड आने लगा. अहम किरदार निभाने के बजाए 'हम हैं ना', 'ससुराल सिमर का', 'कुमकुम भाग्य' और 'गुलमोहर ग्रैंड' में कैमियो की भूमिकाओं के साथ प्रत्यूषा ने खुद को रखा.

ये वो वक्त था जब प्रत्यूषा का करियर ही नहीं बल्कि इसके साथ ही उनकी जिन्दगी में सब कुछ सही नहीं चल रहा था. सपनों के शहर की यंग स्टार एक बिजनेस मैन मकरंद मल्होत्रा ​​के साथ रिलेशनशिप में आईं. मगर आपसी अनबन और तल्खियों की वजह से दोनों के बीच उनकी रिलेशनशिप नहीं चल सकी.

जल्द ही एक दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में प्रत्यूषा की मुलाकात टीवी एक्टर और प्रोड्यूस राहुल राज सिंह से हुई. ऐसा कहा जाता है कि उनके लिए ये पहली नजर का प्यार था. कुछ वक्त बाद प्रत्यूषा और राहुल दोनों ने डेटिंग शुरू की. लेकिन जल्द ही उनकी जिंदगी से खुशियां जाती रही. जल्द ही मीडिया में ये खबरें उभरने लगीं कि जन्मदिन की पार्टी का पूरा बिल न देने की वजह से प्रत्यूषा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया. इतना ही नहीं साथ में यह भी पता चला कि प्रत्यूषा एक कार लोन के मामले में  डिफॉल्टर भी थीं.

इसके आगे जो हुआ उसने सबको चौंका दिया. पिछले साल आज ही के दिन प्रत्यूषा ने दुनिया को अलविदा कह दिया. गोरेगांव में उनके घर पर प्रत्यूषा सीलिंग फैन से लटकी मिलीं. ये राहुल के साथ उनकी रूखे अफेयर का शायद सच था. प्रत्यूषा, राहुल के साथ लिव-इन-रिलेशन में थीं. बताया जाता है आर्थिक परेशानियों वजह से वो एल्कॉहलिक हो गईं थी.

प्रत्यूषा की मौत के बाद उनकी की बेहद करीबी दोस्त काम्या पंजाबी एबीपी न्यूज से बात करते हुए रो पड़ी थी. उन्होंने कहा, 'ये ऐसा वक्त है जिसमें मैं कुछ बयान नहीं कर सकती. प्रत्यूषा जिंदगी को बेहद आसान समझ कर जीती थी. लेकिन जब कोई एक हमें छोड़ कर जाता है तो उसके साथ कई लोग भी चले जाते हैं.'

इसके अलावा प्रत्यूषा को हमेशा उनके सिंपल किरदार की बेहतरीन अदाकारी उनकी खूबसूरती और अपने सपनों को जीने वाली लड़की के रूप में हमेशा याद किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैप्पी बर्थडे फाइटर...',पत्नी दीपिका को खास अंदाज में किया विश, शोएब ने खुद बनाया केक
'हैप्पी बर्थडे फाइटर...',पत्नी दीपिका को खास अंदाज में किया विश, शोएब ने खुद बनाया केक
Video: 'लॉक अप 2' की सक्सेस पार्टी में श्रेया कालरा ने शिवांगी जोशी संग किया डांस, कुशाल टंडन के कमेंट ने खींचा ध्यान
'लॉक अप 2' की सक्सेस पार्टी में विनर श्रेया कालरा ने शिवांगी जोशी संग किया डांस
Lock Upp 2 Winner: कौन हैं 'लॉक अप 2' की विनर श्रेया कालरा? जानें क्या करती हैं और कितनी है नेटवर्थ
कौन हैं 'लॉक अप 2' की विनर श्रेया कालरा? जानें क्या करती हैं और कितनी है नेटवर्थ
'आंसू रुक नहीं रहे, सांस फूल रही है...' एक्टर पार्थ समथान की तबीयत बिगड़ी, फैंस चिंता में
'आंसू रुक नहीं रहे, सांस फूल रही है...' एक्टर पार्थ समथान की तबीयत बिगड़ी, फैंस चिंता में

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget