एक्सप्लोरर

राखी सावंत ने फैन से रचाई शादी, बोलीं- फराह खान की तरह एक साथ 3 बच्चों की मां बनना चाहती हूं

राखी से एबीपी न्यूज ने जब पूछा कि 28 जुलाई को शादी‌ करने के एक हफ्ते बाद शादी का खुलासा क्यों कर रही हैं और शादी को इतने दिनों तक छुपाने की क्या वजह है? तो उन्होंने इसकी दो वजहें बताईं. उन्होंने कहा कि चूड़ा और सिंदूर की वजह से मुझे अपनी शादी को छुपाने में दिक्कत आ रही थी.

मुंबई: अक्सर अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाली और ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर अभिनेत्री राखी सावंत ने अपने ही एक फैन से शादी रचा ली है. उनके फैन और पति का नाम रितेश है और वो यूरोप के रहने वाले 36 वर्षीय एनआरआई बिजनेस मैन हैं. राखी ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान ये तमाम जानकारी दी.

राखी ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि उन्होंने रितेश के साथ हिंदू और ईसाई, दोनों रीति-रिवाज से मुंबई के अंधेरी स्थित एक फाइव स्टार होटल में 28 जुलाई को शादी रचाई थी और इसके अलावा दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की है.

राखी ने एबीपी न्यूज़ को बताया, "मैं और रितेश एक-दूसरे को पिछले एक-डेढ़ साल से जानते हैं. रितेश लंबे अरसे से मेरे फैन रहे हैं. एक दिन मैं काफी उदास थी और तभी एक अज्ञात नंबर से मेरे फोन पर एक मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि आखिर मैं इतनी उदास क्यों हूं? मैंने जवाब में उनसे पूछा कि जब मैं उन्हें जानती तक नहीं हूं तो आखिर उन्हें कैसे पता चला कि इस वक्त मैं उदास हूं? फिर उन्होंने बताया कि वो मेरे बहुत बड़े फैन हैं और मेरी हर खबर रखते हैं. तब से हमारी दोस्ती हो गई और हम एक-दूसरे से लगातार टच में रहने लगे."

View this post on Instagram
 

Good morning sweetheart fans

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on

मगर मन में इस फैन से शादी का खयाल कैसे आया? एबीपी न्यूज़ के इस सवाल पर राखी ने कहा, "पहले रितेश ने अपने प्यार का इजहार किया, लेकिन मैंने उसे काफी वक्त तक नहीं बताया कि मैं भी उससे प्यार करती हूं. एक दिन मैंने भी कह दिया कि मुझे भी उनके बारे में ऐसा ही लगता है. मेरे प्रति उनके केयरिंग नेचर से मैं काफी प्रभावित थी."

रितेश की तारीफ करते हुए राखी ने आगे कहा, "ऐसा कई बार हुआ है कि उन्होंने मुझे संभाला और सहारा दिया. एक लड़का अक्सर मुझे फोन पर परेशान करता था और धमकियां भी दिया करता था. ऐसे में रितेश ने मुझे इस मुसीबत से बाहर निकाला." हालांकि जब राखी से परेशान करने वाले उस लड़के और उस पूरे वाकये के बारे में विस्तार से पूछा गया, तो उन्होंने उस बारे में डिटेल में बात करने से मना कर दिया.

राखी से एबीपी न्यूज ने जब पूछा कि 28 जुलाई को शादी‌ करने के एक हफ्ते बाद शादी का खुलासा क्यों कर रही हैं और शादी को इतने दिनों तक छुपाने की क्या वजह है? तो उन्होंने इसकी दो वजहें बताईं. उन्होंने कहा कि चूड़ा और सिंदूर की वजह से मुझे अपनी शादी को छुपाने में दिक्कत आ रही थी. शादी को छुपाने की असली वजह पर रोशनी डालते हुए उन्होंने कहा, "बॉलीवुड में शादीशुदा लड़कियों को जल्दी काम नहीं मिलता. ऐसे में मुझे भी लग रहा था कि मुझे आगे से कोई आइटम नंबर अथवा और कोई काम ऑफर करेगा भी या नहीं?"

View this post on Instagram
 

Trust me im happy and having fun thanks to God and my janta fans ???????????????????????????????? im in love ????

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on

उल्लेखनीय है कि राखी ने शादी के साथ ही बच्चे पैदा करने का साल और बच्चों की संख्या भी तय कर ली है. राखी ने हंसते हुए बताया, "मैं साल 2020 में जानी-मानी कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान की तरह एक साथ तीन बच्चों यानी ट्रिपलेट्स पैदा करना चाहती हूं!"

आखिर में राखी ने बताया कि मुंबई में उनकी शादी के दौरान सिर्फ उनके पैरेंट्स और पति रितेश की बहने ही मौजूद थीं. राखी ने कहा कि किसी वजह से उन्होंने ये शादी जल्दबाजी में की है, जिसकी वजह वो अभी नहीं बता सकती हैं. राखी ने कहा कि वो इंडस्ट्री के दोस्तों और बाक़ी लोगों के लिए जल्द ही एक पार्टी का आयोजन करेंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
TMKOC: माधवी के अचार में कांच का टुकड़ा, असित मोदी का फैंस को सरप्राइज
TMKOC: माधवी के अचार में कांच का टुकड़ा, असित मोदी का फैंस को सरप्राइज
TV Serial Spoilers: राही पर लगा गेम में हेरफेर करने का आरोप, अनु की ऑफिस में होगी धमाकेदार एंट्री
राही पर लगा गेम में हेरफेर करने का आरोप, अनु की ऑफिस में होगी धमाकेदार एंट्री
Video: 'तारक मेहता' के बाघा ने खरीदी 65 लाख की चमचमाती कार, मजे लेते हुए फैंस बोले- 'लगता है जेठालाल ने पगार बढ़ा दी'
'तारक मेहता' के बाघा ने खरीदी नई चमचमाती कार, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget