एक्सप्लोरर

'दोस्त नहीं मेरी मां जैसी थीं वो'...Sonali Phogat के निधन पर अब इस बिग बॉस स्टार का छलका दर्द

Rahul vaidya Called Sonali Phogat Mother: बिग बॉस सीजन 14 की प्रतियोगी रहीं बीजेपा नेता सोनाली फोगाट राहुल वैद्य की शादी में भी शामिल हुई थीं.

Rahul vaidya On Sonali Phogat: रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 14 की कंटेस्टेंट रही अभिनेत्री और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) का हाल में निधन हो गया है. सोनाली गोवा में टूर के दौरान दिल का दौरा पड़ने से अचानक दुनिया छोड़ गईं. टीवी इंडस्ट्री में उनके साथी कंटेस्टेंट्स रहे राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने सोनाली के निधन पर दुख जाहिर किया है. राहुल, बिग बॉस हाउस में सोनाली के साथी थे. ऐसे में उन्होंने सोनाली के साथ एक लंबा वक्त बिताया था. राहुल दिवंगत अभिनेत्री को मां के समान मानते थे. मीडिया के साथ राहुल ने सोनाली से जुड़ी कुछ पुरानी यादें साझा कीं. 

दोस्त से बढ़कर मां जैसी थीं सोनाली

राहुल वैद्य ने कहा कि, वह अचानक ये इस खबर को सुनकर गहरे दुख में पहुंच गए. वह समझ नहीं पाए कि कैसे रिएक्ट करें. सिंगर ने कहा- "सोनाली से उनकी कुछ अच्छी यादें जुड़ी हैं. सोनाली जी मेरे लिए बड़ी बहन की तरह थीं. वह मेरी शादी में भी शामिल होने आई थीं और हाल ही में जब फ्रेंडशिप डे पर मेरा गाना रिलीज हुआ तो उन्होंने मुझसे मेरा गाना उन्हें व्हाट्सएप पर भेजने को कहा था. मैं गहरे सदमे में हूं. मैं उन्हें एक दोस्त नहीं कहूंगा, वह मेरे लिए दोस्त से बढ़कर एक मां की तरह थीं. सोनाली जी बहुत प्यार करने वाली इंसान थीं."

अर्शी खान को बेटी मानती थीं सोनाली फोगाट

बिग बॉस की कंटेस्टेंट रही अर्शी खान ने भी सोनाली के निधन के बाद कई यादें शेयर की थी. अर्शी ने कहा, सोनाली फोगाट उन्हें अपनी बेटी जैसा मानती थीं. बिग बॉस में वह मेरे बाल बनाती थीं. मैं उन्हीं के साथ सोती थी. वह कहती थीं तू उम्र में बड़ी है  लेकिन है मेरी बेटी यशोधरा जैसी. बिग बॉस में अर्शी और सोनाली का काफी झगड़ा हुआ था. ऐसे में शो के बाद अर्शी ने उनसे माफी मांगी थी. 

इन कंटेस्टेंट्स ने भी जताया दुख

सोनाली के निधर के बाद बहुत से टीवी सेलिब्रिटीज ने शोक जताया है. टीवी स्टार्स जैसमीन भसीन, पवित्रा पूनिया, अली गोनी समेत कई टीवी सेलेब्स ने सोनाली की आत्मा की शांति के लिए दुआ की. 42 साल की सोनाली फोगाट हरियाणा में जन्मी में थीं. वह हरियाणा में विधानसभा चुनाव में भी उम्मीदवार रही थीं. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हर खिलाड़ी के पास होंगे 1 लाख’, अनिल कपूर ने खोला 'इंडिया के टॉप 1%' का बड़ा ट्विस्ट
‘हर खिलाड़ी के पास होंगे 1 लाख’, अनिल कपूर ने खोला 'इंडिया के टॉप 1%' का बड़ा ट्विस्ट
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में बड़ा ट्विस्ट, हर कंटेस्टेंट को मिलेगा एक्स्ट्रा जीवनदान
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में बड़ा ट्विस्ट, हर कंटेस्टेंट को मिलेगा एक्स्ट्रा जीवनदान
श्रेया कालरा को लेकर बायस्ड थीं फराह खान? 'लॉक अप 2' के बाद होस्ट ने बताई पूरी सच्चाई
श्रेया कालरा को लेकर बायस्ड थीं फराह खान? 'लॉक अप 2' के बाद होस्ट ने बताई पूरी सच्चाई
TV Serial Spoilers: दादी सा को मनाने में जुटे वसुधा और देव, आर्या ने खोला राजनांदिनी के अतीत से जुड़ा गुप्त दरवाजा
दादी सा को मनाने में जुटे वसुधा और देव, आर्या ने खोला राजनांदिनी के अतीत से जुड़ा गुप्त दरवाजा

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget