फेक निकली पूनम पांडे की प्रेग्नेंसी, फैंस को बनाया अप्रैल फूल, वीडियो शेयर कर बताया सच
Poonam Pandey Pregnancy: पूनम पांडे ने कल बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी. इस खबर ने सभी को चौंका दिया था. हालांकि ये सब झूठ निकला. एक्ट्रेस ने खुद एक पोस्ट शेयर ये बताया है.

सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस पूनम पांडे इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं. कल, 31 मार्च को एक्ट्रसे ने सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ एक पोस्ट शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी, जिसने सबको हैरान कर दिया था. वहीं अब उन्होंने अपनी इस प्रेग्नेंसी के बारे में खुलासा किया है. उन्होंने एक वीडियो शेयर कर बताया उन्होंने सबको अप्रैल फूल बनाया है.
फेक निकली पूनम पांडे की प्रेग्नेंसी
आज, 1 अप्रैल को पूनम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया और बताया कि ये सिर्फ अप्रैल फूल का प्रैंक था. वीडियो में पूनम ने कहा, ’गाइज, थैंक्यू इतने प्यार भरे मैसेज के लिए. लेकिन मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं. आज अप्रैल फूल डे है, प्रैंक था यार. वैसे ही दुनिया स्ट्रेस में है, मैंने सोचा थोड़ा मजा कर दूं.'
फैंस को बनाया अप्रैल फूल
उन्होंने आगे कहा, 'मैं हूं पूनम पांडे, मेरा हक बनता है आपको शॉक देने का. लाइफ को इतना सीरियस मत लो, थोड़ा चिल करो.' वीडियो के आखिर में उन्होंने अप्रैल फूल सॉन्ग गाया, जिससे वीडियो और भी मजेदार बन गया. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'अप्रैल फूल.' अब पूनम पांडे का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहै. फैंस इसपर अलग-अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.
View this post on Instagram
पूनम पांडे ने किया था मौत का झूठा नाटक
बता दें ये पहली बार नहीं है जब एक्टर ने ऐसा प्रैंक किया हो. साल 2024 में पूनम पांडे ने अपनी मौत का झूठ खेल खेला था. एक्ट्रेस को लेकर खबर आई थी कि उनकी कैंसर से मौत हो गई है, हालांकि 24 घंटे के अंदर वो जिंदा भी हो गई, जिसके बाद एक्ट्रेस को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा.























