एक्सप्लोरर

Kratika Nikitin Anniversary: निकितिन धीर ने पत्नी कृतिका को कुछ यूं दी एनिवर्सरी की बधाई, डेटिंग फेज की यादें की ताजा

Kratika Nikitin 8th Marriage Anniversary: स्टार कपल निकितिन धीर और कृतिका सेंगर की आज यानी 3 सितंबर 2022 को 8वीं मैरिज एनिवर्सरी है. इस खास मौके पर निकितिन ने अपनी लेडीलव के लिए एक पोस्ट शेयर किया है.

Kratika-Nikitin Marriage Anniversary: किसे पता था कि, टीवी की क्वीन कृतिका सेंगर निर्देशक पंकज धीर (Pankaj Dheer) के पास ऑडिशन देने जाएंगी और फिल्म के रोल के साथ उन्हें जिंदगी भर का साथी भी मिल जाएगा. टीवी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर और एक्टर निकितिन धीर की नजदीकियों की वजह भले ही पंकज धीर हों, लेकिन जब पहली बार निकितिन कृतिका से मिले थे तो समझ गए थे कि वो वही लड़की हैं जो उनकी जीवन संगिनी बन सकती हैं.

निकितिन ने एक बार खुलासा किया था कि उन्हें जैसी लड़की चाहिए थी, वो सारे गुण कृतिका में हैं और फिर क्या था, दोनों ने हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे का होना का फैसला कर लिया. आज वे अपनी प्यार भरी केमिस्ट्री से लोगों को इंस्पायर करते हैं.

निकितिन ने कृतिका के लिए किया पोस्ट

कुछ समय तक एक-दूसरे को जानने के बाद दोनों ने 3 सितंबर 2014 को धूमधाम से शादी कर ली थी. आज यानी 3 सितंबर 2022 को कपल अपनी 8वीं मैरिज एनिवर्सरी मना रहा है. निकितिन धीर ने अपनी लेडीलव को एनिवर्सरी विश करते हुए पुरानी यादों को ताजा किया है.

एक्टर ने यादगार तस्वीरों से बना एक वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें दोनों की डेटिंग और शादी की तस्वीरें देखी जा सकती हैं. दोनों सभी तस्वीरों में कपल गोल्स देते हुए नजर आ रहे हैं. उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री देख फैंस भी गदगद हो गए हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए निकितिन ने कैप्शन में लिखा है, “हैप्पी एनिवर्सरी पार्टनर.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝓝𝓲𝓴𝓲𝓽𝓲𝓷 𝓓𝓱𝓮𝓮𝓻 (@nikitindheer)

एक बेटी के पेरेंट्स हैं कृतिका-निकितिन

कृतिका सेंगर और निकितिन धीर मई 2022 में एक बेटी के माता-पिता बने थे. उन्होंने अपनी बेटी का नाम देविका धीर (Devika Dheer) रखा है. दोनों ने अब तक अपनी लाडली का चेहरा दुनिया को नहीं दिखाया है और वह बहुत कम ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर करते हैं. हालांकि, एक्ट्रेस मदरहुड को लेकर अपनी भावनाओं को अक्सर साझा करती रहती हैं.

ये भी पढ़ें-

इस वजह से Bigg Boss और Khatron Ke Khiladi को बार-बार रिजेक्ट कर देती हैं Niti Taylor, अब किया खुलासा

TRP Serial List: ‘अनुपमा’ ने फिर मारी बाजी, नंबर वन शो बन इन सीरियल्स को कर दिया पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फिल्मों में दमदार किरदार चाहती हैं अविका गौर, बोलीं- 'फर्नीचर' बनकर नहीं रहना
फिल्मों में दमदार किरदार चाहती हैं अविका गौर, बोलीं- 'फर्नीचर' बनकर नहीं रहना
TV Serial Spoilers: वसुधा को पुश्तैनी हार सौंपेगी चंद्रिका, खीर खाने से बिगड़ी सिद्धू की हालत
वसुधा को पुश्तैनी हार सौंपेगी चंद्रिका, खीर खाने से बिगड़ी सिद्धू की हालत
18 सालों से कैसे चल रहा 'तारक मेहता'? असित मोदी का खुलासा
18 सालों से कैसे चल रहा 'तारक मेहता'? असित मोदी का खुलासा
TV Serial Spoilers: वसुधा की फेक प्रेग्नेंसी से मचेगा हंगामा, शाह हाउस में प्रॉपर्टी को लेकर बवाल
वसुधा की फेक प्रेग्नेंसी से मचेगा हंगामा, शाह हाउस में प्रॉपर्टी को लेकर बवाल

वीडियोज

Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget