एक्सप्लोरर

‘तारक मेहता’ के सेट पर पहुंची 'मुंबई चा सेठ' की सवारी, असित मोदी ने मांगी ये खास दुआ

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: डबल-डेकर बस में विराजमान 'मुंबई चा सेठ' की सवारी ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सेट पर पहुंची. जहां पर गोकुलधाम वासियों ने बप्पा से अपने समस्या बताई.

मुंबई में पहली बार डबल-डेकर बस में विराजमान 'मुंबई चा सेठ' की सवारी ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सेट पर पहुंची. यहां पर सीरियल के सारे लोगों ने गणपति बप्पा की आरती उतारी और उनका आशीर्वाद लिया. सीरियल के प्रोड्यूसर असित मोदी ने बताया कि उन्हें कई समस्या है, जिसे हल करने के लिए उन्होंने बप्पा को कहा है.बताया जा रहा है कि भारत में पहली बार गणपति बप्पा एक विशेष खुली डबल-डेकर बस में सवार होकर पूरे मुंबई में यात्रा कर रहे हैं और रास्ते में सभी को आशीर्वाद दे रहे हैं.

गोकुलधाम पहुंचे 'मुंबई चा सेठ'

वहीं जब उनकी सवारी गोकुलधाम सोसाइटी में पहुंची तो उस दौरान सीरियल के कलाकारों ने आईएएनएस से विशेष बातचीत की. यहां पर जब दिलीप जोशी और असित मोदी से पूछा गया कि ‘क्या गणपति बप्पा ने आपकी कोई समस्या हल की है?’दिलीप जोशी ने इसका जवाब देते हुए आईएएनएस से कहा, हम अपनी निजी समस्याओं को इस तरह लाइव टेलीविजन पर कैसे साझा कर सकते हैं? हमने अपनी समस्याएं बप्पा को और उनके वाहन मूषक के कान में बता दी हैं.

कब लौटेंगी दया भाभी?

असित मोदी ने आगे कहा कि, ‘अब शो में दया भाभी को वापस आना चाहिए, हमने यह समस्या बप्पा को बता दी है.वहीं सचिन श्रॉफ ने कहा कि उन्हें ये कॉन्सेप्ट बहुत अच्छा लगा. वो बप्पा का दर्शन करके बहुत खुश हैं.’ बता दें कि रेड चेरी एंटरटेनमेंट के केयूर सेठ हर साल गणेश चतुर्थी का उत्सव बहुत जोश के साथ मनाते आए हैं. उन्होंने ही डबल डेकर बस में 'मुंबई चा सेठ' को विराजमान कर लोगों तक पहुंचाने का काम किया है.

इन स्टार्स ने लिया बप्पा का आशीर्वाद

मुंबई चा सेठ 2025 की थीम निराली है. इस बार भारत की पहली खुली डबल-डेकर बस हाईजैक 2.0 में सवार होकर मुंबई चा सेठ मुंबई की गलियों और सड़कों पर अपना आशीर्वाद देने आ रहे हैं. अब तक महेश मांजरेकर, सुनील गावस्कर, गणेश आचार्य, अभिनेत्री अंकिता दवे सहित कई सिलेब्रिटीज डबल-डेकर बस में विराजमान मुंबई चा सेठ के दर्शन करने आ चुके हैं.

ये भी पढ़ें - 

Mehar Screening: पति राज कुंद्रा की फिल्म देखने सास-ससुर संग पहुंचीं शिल्पा शेट्टी, वाइफ के साथ दिखे हरभजन सिंह

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सालों से अलग रह रहे हैं...', संजीव सेठ संग अलग होने पर लता सभरवाल ने दिया बड़ा बयान, रिश्ते को लेकर बताई सच्चाई
'सालों से अलग रह रहे हैं...', संजीव सेठ संग अलग होने पर लता सभरवाल ने दिया बड़ा बयान, रिश्ते को लेकर बताई सच्चाई
'मेरी गर्लफ्रेंड 7 और लड़कों को डेट कर रही थी', करण वाही ने डेटिंग लाइफ पर की बात
'मेरी गर्लफ्रेंड 7 और लड़कों को डेट कर रही थी', करण वाही ने डेटिंग लाइफ पर की बात
'मेरे देश के बच्चों पर हाथ मत उठाना', छात्रों के प्रदर्शन के बीच एक्ट्रेस कविता कौशिक की पुलिस से अपील
'मेरे देश के बच्चों पर हाथ मत उठाना', छात्रों के प्रदर्शन के बीच एक्ट्रेस कविता कौशिक की पुलिस से अपील
विधि-विधान के साथ दिव्यांका त्रिपाठी ने किया जुड़वा बच्चों का नामकरण, सामने आई खूबसूरत झलक
विधि-विधान के साथ दिव्यांका त्रिपाठी ने किया जुड़वा बच्चों का नामकरण, सामने आई खूबसूरत झलक

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget