एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16: एक सीजन के लिए इतने रुपये चार्ज करते हैं असली बिग बॉस, जानकर लगेगा झटका

Bigg Boss 16: क्या आप जानते हैं बिग बॉस को आवाज देने वाले शख्स कौन हैं और उनकी सैलरी कितनी है? आइए आपको इस बारे में बताते हैं.

Atul Kapoor Bigg Boss Fees: ‘बिग बॉस चाहते हैं...’, इस आवाज से तो आप बिल्कुल परिचित होंगे. ये वही आवाज है, जिससे सलमान खान (Salman Khan) के पॉपुलर शो ‘बिग बॉस’ के घर में बंद कंटेस्टेंट्स थर-थर कांपते हैं और हर आज्ञा का पालन करते हैं. भले ही सलमान खान इसे होस्ट करते हैं, लेकिन वास्तव में बिग बॉस के हर फैसले का सम्मान किया जाता है. अगर आप नहीं जानते हैं कि, बिग बॉस की आवाज निकालने वाले वह शख्स कौन हैं तो कोई बात नहीं, क्योंकि आज हम आपको असली बिग बॉस से भी मिलवाएंगे और उनकी सैलरी के बारे में भी बताएंगे.

कौंन हैं असली बिग बॉस?

बिग बॉस के घर में जिसकी रौबीली आवाज से पूरे घरवाले डरते हैं और उनके आदेशों का पालन करते हैं, वो अतुल कपूर (Atul Kapoor) की है. अतुल पेशे से एक वॉइस एक्टर हैं, जिन्होंने कई विदेशी और हिंदी फिल्मों को अपनी आवाज दी है. वह साल 2006 से बिग बॉस से जुड़े हैं. उन्होंने ‘आयरन मैन’ की तीनों सीरीज और ‘एवेंजर्स’ जैसी फिल्मों में अपनी आवाज दी है. साथ ही उन्होंने कुछ कार्टून शोज में भी अपनी आवाज का जादू चलाया. भले ही उनका चेहरा पॉपुलर नहीं है, लेकिन उनकी आवाज से हर कोई वाकिफ है.

असली बिग बॉस की सैलरी

जब भी बिग बॉस की शुरुआत होती है, सलमान खान और सभी कंटेस्टेंट्स की फीस की अटकलें लगाई जाने लगती हैं. आप ये तो जानते हैं कि, बिग बॉस को होस्ट करने के लिए सलमान खान कितना मोटा पैसा चार्ज करते हैं, लेकिन शायद ही आपको पता हो कि, बिग बॉस को आवाज देने वाले अतुल कपूर की भी सैलरी कम नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह हर सीजन के लिए करीब 50 लाख रुपये चार्ज करते हैं.

बिग बॉस 16 में कंटेस्टेंट्स के साथ सख्ती

बिग बॉस का 16वां सीजन (Bigg Boss 16) 1 अक्टूबर 2022 से शुरू हो चुका है. खास बात ये है कि, इस बार बिग बॉस कंटेस्टेंट्स के प्रति काफी सख्त हैं और उनकी गलतियों पर उन्हें तुरंत सजा भी देते हैं. बिग बॉस की नजरें सभी कंटेस्टेंट्स पर 24 घंटे हैं. ऐसे में कोई भी कंटेस्टेंट जब गलती करता है तो बिग बॉस तुरंत उन्हें सजा देते हैं.

यह भी पढ़ें- इस TV एक्ट्रेस ने Sajid Khan को लेकर किया हैरान करने वाला खुलासा, बोलीं- उन्होंने मेरा टॉप ऊपर किया और फिर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एकता कपूर ने 2 साल की लीज पर मुंबई में प्रॉपर्टी किराए पर दी, मिलेगा प्रति महीना इतना रेंट
एकता कपूर ने 2 साल की लीज पर मुंबई में प्रॉपर्टी किराए पर दी, मिलेगा प्रति महीना इतना रेंट
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
TV Serial Spoilers: दुर्गावती से माफी मांगेगी स्नेहा, मीरा की साजिश से बढ़ेंगी अनु-आर्या की मुश्किलें
दुर्गावती से माफी मांगेगी स्नेहा, मीरा की साजिश से बढ़ेंगी अनु-आर्या की मुश्किलें
पिता की मौत की खबर सुनकर भी 'बाघा' ने नहीं छोड़ी शूटिंग, बोले- पापा की ये ही आखिरी इच्छा थी
पिता की मौत की खबर सुनकर भी 'बाघा' ने नहीं छोड़ी शूटिंग, बोले- पापा की ये ही आखिरी इच्छा थी

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget