एक्सप्लोरर

दीपक चौहान संग आरती सिंह की हुई सगाई, जल्द लेंगी सात फेरे, एक्ट्रेस ने हनीमून का भी बताया प्लान

Arti Singh: कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह ने आखिरकार बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ अपनी शादी की पुष्टि कर दी है. उन्होंने अपने हनीमून प्लान के बारे में भी खुलकर बताया है.

Arti Singh Wedding: कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक टीवी और बॉलीवुड की दुनिया में फेमस हस्तियों में से एक हैं. इन दिनों वह 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं. कृष्णा अभिषेक की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है. हाल ही में उनकी बहन आरती सिंह शादी को लेकर खूब चर्चा में चल रही हैं. उन्होंने इस बात की पुष्टि की थी कि वह शादी कर रही हैं लेकिन उन्होंने कभी शादी की तारीख का खुलासा नहीं किया.

25 अप्रैल, 2024 को दीपक संग शादी करेंगी आरती सिंह

आरती ने अभी तक अपनी शादी के बारे में कुछ नहीं बताया था, लेकिन अब उन्होंने खुलासा किया है कि वह मुंबई के बिजनेसमैन दीपक चौहान से शादी कर रही हैं. उन्होंने ये भी खुलासा किया कि वह 25 अप्रैल, 2024 को दीपक चौहान से शादी कर रही हैं. आरती और दीपक की शादी में बस कुछ ही दिन बचे हैं.

आरती सिंह और दीपक चौहान की है अरेंज मैरिज

आरती सिंह ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा कि शादी मुंबई में ही हो रही है और प्री-वेडिंग सेरेमनी में हल्दी, मेहंदी शामिल होगी. उन्होंने ये भी खुलासा किया कि उनकी और दीपक की मुलाकात प्राइवेट मैचमेकर्स ने कराई थी. उन्होंने आगे कहा कि यह पूरी तरह से एक अरेंज मैरिज है और इसमें कोर्टशिप पीरियड था क्योंकि वे एक-दूसरे को जानना चाहते थे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arti singh sharma (@artisingh5)

उन्होंने कहा कि उनकी पिछले साल जुलाई में बात हुई थी और अगस्त के बाद मुलाकात हुई. आरती ने नवंबर में इस रिश्ते के लिए सीरियस होने का फैसला किया. हालांकि, वे तब तक आगे नहीं बढ़े जब तक कि उनके परिवारों ने इसकी मंजूरी नहीं दे दी. उन्होंने कहा कि दीपक ने इस साल 1 जनवरी को दिल्ली में उनके गुरुजी के मंदिर में उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था और यही उनकी सगाई का दिन है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arti singh sharma (@artisingh5)

एक्ट्रेस ने हनीमून का भी बताया प्लान

आरती ने आगे कहा कि आमतौर पर अरेंज मैरिज में किसी से मिलने पर झिझक होती है लेकिन दीपक के साथ उन्हें ऐसा कुछ महसूस नहीं हुआ. जब आरती से उनके हनीमून प्लान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी तक इस पर फैसला नहीं किया है और उनका प्लान शादी के बाद मंदिर जाने का है. वह अपना नया घर बसाने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. 

 

यह भी पढ़ें:  'मन होता है वीडियो बनाकर दिखा दूं दुनिया को...' पति की किस हरकत पर बोलीं दिव्यांका त्रिपाठी, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रूसी तेल खरीद नहीं, PAK के F-16 अपग्रेड करना भारत के लिए खतरा', टैरिफ की धमकी पर एक्सपर्ट्स ने ट्रंप को दिखाया आईना
'रूसी तेल नहीं, PAK के F-16 अपग्रेड करना भारत के लिए खतरा', एक्सपर्ट्स ने ट्रंप को दिखाया आईना
इंस्पेक्टर की मौत और कई लोग घायल, सूरजकुंड मेले में हुए हादसे पर CM सैनी ने जताया दुख
इंस्पेक्टर की मौत और कई लोग घायल, सूरजकुंड मेले में हुए हादसे पर CM सैनी ने जताया दुख
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए कर दिया बड़ा ऐलान
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए किया बड़ा ऐलान
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी

वीडियोज

Sansani: दिल्ली हिंसा के 13 शैतान ! | Crime News
UP News: Bareli में बुलडोजर एक्शन के दौरान लोगों का हंगामा ! | Boldozer Action | UP | Bareli
Janhit: बदले के लिए गिरफ्तार... या कानून की तलवार ? | PappuYadavArrested | Chitra Tripathi
Pappu Yadav Arrested: पप्पू की गिरफ्तारी का मिडनाइट ड्रामा | Bihar News | Pappu Yadav Update
Sandeep Chaudhary: 'विकसित भारत' की ओर कदम या निकलेगा देश का दम? | India-US Deal | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'रूसी तेल खरीद नहीं, PAK के F-16 अपग्रेड करना भारत के लिए खतरा', टैरिफ की धमकी पर एक्सपर्ट्स ने ट्रंप को दिखाया आईना
'रूसी तेल नहीं, PAK के F-16 अपग्रेड करना भारत के लिए खतरा', एक्सपर्ट्स ने ट्रंप को दिखाया आईना
इंस्पेक्टर की मौत और कई लोग घायल, सूरजकुंड मेले में हुए हादसे पर CM सैनी ने जताया दुख
इंस्पेक्टर की मौत और कई लोग घायल, सूरजकुंड मेले में हुए हादसे पर CM सैनी ने जताया दुख
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए कर दिया बड़ा ऐलान
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए किया बड़ा ऐलान
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
'रामायण' से विक्रांत मैस्सी का पत्ता हुआ साफ! अब ये एक्टर बनेगा 'रावण' का बेटा 'मेघनाद'
'रामायण' से विक्रांत मैस्सी का पत्ता हुआ साफ! अब ये एक्टर बनेगा 'रावण' का बेटा 'मेघनाद'
'हमारे CDF आसिम मुनीर ने दिया था गजवा-ए-हिंद का नारा', PAK में लगे जिहादी मेले में ऑपरेशन सिंदूर पर जैश कमांडर का कबूलनामा
'मुनीर ने दिया था गजवा-ए-हिंद का नारा', जिहादी मेले में ऑपरेशन सिंदूर पर जैश कमांडर का कबूलनामा
गटर के ढक्कन बेचकर घर चला रहे पाकिस्तानी? लाहौर और कराची के वीडियो देख यूजर्स उड़ाने लगे मजाक, बोले- यह कंगाली की हद
गटर के ढक्कन बेचकर घर चला रहे पाकिस्तानी? लाहौर और कराची के वीडियो देख यूजर्स उड़ाने लगे मजाक, बोले- यह कंगाली की हद
हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है इसका कारण और शरीर का पूरा साइंस
हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है इसका कारण और शरीर का पूरा साइंस
Embed widget