एक्सप्लोरर

KKK 14 First Confirm Contestant: ये स्टार बना 'खतरों के खिलाड़ी 14' का पहला कंफर्म कंटेस्टेंट, बिग बॉस में मचा चुका है तहलका

Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी का शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' जल्द ही शुरू होने वाला है. इस शो के लिए अब तक कई सेलेब्स के नाम सामने आए हैं. वहीं अब शो को अपना पहला कंफर्म कंटेस्टेंट मिल गया है.

Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. अब जल्द ही फैंस का ये इंतजार खत्म होने वाला है. खतरों के खिलाड़ी का आगाज बहुत जल्द होने जा रहा है. ऐसे में हर कोई ये जानने के लिए भी उत्सुक है कि शो में कौन-कौन सेलेब्स नजर आएंगे. अब तक कई स्टार्स के सिर्फ नाम सामने आ रहे थे. लेकिन अब शो को उसका पहला कंफर्म खिलाड़ी मिल गया है. 

खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए अब तक कई सेलेब्स के नाम सामने आए हैं, जिसमें बिग बॉस 17 के भी कई कंटेस्टेंट्स शामिल हैं. वहीं अब बिग बॉस 17 का एक कंटेस्टेंट रोहित शेट्टी के शो के लिए कंफर्म हो गया है. ये स्टार कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस 17 के रनरअप अभिषेक कुमार हैं. 

अभिषेक कुमार बने 'खतरों के खिलाड़ी 14' के कंफर्म कंटेस्टेंट
जी हां, अभिषेक कुमार खतरों के खिलाड़ी 14 के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट बन गए हैं. टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिषेक कुमार खतरों से खेलने के लिए तैयार हैं. अभिषेक रोहित शेट्टी के शो पहले कंफर्म कंटेस्टेंट बन गए हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AbhishekKumar (@aebyborntoshine)

सूत्रो के मुताबिक अभिषेक कुमार को 'खतरों के खिलाड़ी 14' के सेट पर स्पॉट भी किया गया है. अभिषेत शो के लिए प्रोमो शूट करने वहां पहुंचे थे. हालांकि अभी तक ना तो अभिषेक ने इस बात की पुष्टि की है और ना ही मेकर्स ने ऐसा कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है. 

'बिग बॉस 17' में ही मिला था अभिषेक को शो का ऑफर
बता दें कि रोहित शेट्टी ने बिग बॉस 17 में जाकर टॉप 5 कंटेस्टेंट्स एक टास्क करवाया था, जिसे अभिषेक कुमार ने जीता था. उस वक्त ही रोहित ने अभिषेक को शो का ऑफर दे दिया था. लेकिन अभिषेक ने शो के लिए 'हां' करने के बजाए उनसे फिल्मों में काम करने को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की थी. 

इस स्टार्स को भी किया गया है अप्रोच
मालूम हो कि इस शो के लिए अभिषेक कुमार के अलावा मुनव्वर फारूकी, मन्नारा चोपड़ा, अंकिता लोखंडे, शोएब इब्राहिम, गश्मीर महाजन, विवेक दहिया, हैली शाह, निमृत कौर आहलुवालिया, आयशा सिंह और समर्थ जुरैल जैसे स्टार्स का नाम सामने आया है. अब देखना होता है कि कौन-कौन से स्टार्स इस शो में नजर आएंगे. 

यह भी पढ़ें: Mannara Chopra ने साड़ी पहन किया ऐसा डांस, कमेंट सेक्शन में Abhishek Kumar ने कर डाला फ्लर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अली गोनी से 10 गुना ज्यादा अमीर हैं जन्नत जुबैर, Laughter Chefs 3 के विनर्स की नेटवर्थ जानें
'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर अली और जन्नत में से कौन ज्यादा अमीर? जानें- नेटवर्थ
VIDEO: शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, पूछा- 'कैटरिंग का बिल भरोगे?'
VIDEO: शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, पूछा- 'कैटरिंग का बिल भरोगे?'
कौन हैं 'इंडियन आइडल' 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक?
कौन हैं 'इंडियन आइडल' 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक?
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget