एक्सप्लोरर

KBC 13: Amitabh Bachchan के शो 'कौन बनेगा करोड़पति 13' में अब तक एक करोड़ रुपये के लिए पूछे गए ये मुश्किल सवाल, क्या आप जानते हैं जवाब?

Kaun Banega Crorepati 13: अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में एक करोड़ रुपये के लिए बेहद मुश्किल सवाल पूछा जाता है, जिसका सही जवाब देना हर किसी के बस की बात नहीं है.

KBC 13: अमिताभ बच्चन के पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति को इस सीजन का तीसरा करोड़पति कंटेस्टेंट मिल गया है. राजस्थान की हाउस वाइफ गीता सिंह गौर एक करोड़ रुपये के लिए मुश्किल सवाल का जवाब देकर करोड़पति बन गई हैं. शो का प्रोमो सामने आया है, जिसमें अमिताभ बच्चन खुशी से एक करोड़ रुपये चिल्लाते हुए नजर आते हैं. ये सवाल क्या था इसका पता तो मंगलवार के एपिसोड में ही पता चल पाएगा, लेकिन हम आपको बताते हैं कि अब तक इस शो में एक करोड़ रुपये के लिए कितने कठिन सवाल पूछे गए हैं, जिनके जवाब ने कंटेस्टेंट को 1 करोड़ रुपये जिताए, नहीं तो उनको 50 लाख रुपये पर ही गेम को छोड़ना पड़ा.

आगरा की हिमानी बुंदेला इस सीजन की पहली करोड़पति थी. अमिताभ बच्चन ने एक करोड़ रुपये के लिए उनसे ये सवाल किया था-

सवाल- द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस में ब्रिटेन के जासूस के रूप में काम करते वक्त नूर इनायत खान ने इनमें से किस छद्मनाम का उपयोग किया था?

A. वेरा एटकिंस  B. क्रिस्टीना स्कारबेक C. जुलीएन आईस्नर D. जीन-मैरी रेनियर, इस सवाल का सही जवाब था- जीन-मैरी रेनियर

इस शो के दूसरे करोड़पति का नाम था साहिर अहिरवार, जिनसे एक करोड़ रुपये के लिए साहित्य से जुड़ा ये सवाल किया गया था -

सवाल- संस्कृत मुहावरा 'अतिथि देवो भव', जिसका अर्थ है 'अतिथि ईश्वर है', किस उपनिषद से लिया गया है?

 A. कठो उपनिषद B. मुंडका उपनिषद C. छांदोग्य उपनिषद D. तैत्तिरीय उपनिषद , इस सवाल का सही जवाब था D. 'तैत्तिरीय उपनिषद' 

अमिताभ बच्चन ने महाराष्ट्र के हुसैन वोहरा के सामने भी एक करोड़ रुपये का सवाल रखा था हालांकि वो इसका जवाब नहीं दे पाए और उन्होंने 50 लाख पर ही खेल से क्विट कर लिया.  

सवाल- आठ हजारी पर्वत शिखरों में से किस शिखर की ऊंचाई सबसे कम है, पर उस पर सफलतापूर्वक चढ़ाई सबसे बाद में की गई?

A. नंगा पर्वत B.अन्नपूर्णा C. गाशरब्रुम D. शीशापांगमा , इसका सही जवाब था ऑप्शन D. शीशापांगमा

मध्यप्रदेश के प्रांशु त्रिपाठी भी एक करोड़ रुपये के इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए थे. उनके सामने एक करोड़ रुपये का सवाल था.

सवाल- शाही जहाज जंग एक सवाई किस भारतीय शासक की संपत्ति थी जिसे बिट्रिश समुद्री डाकू हेलरी एग्री ने लूटा?

A. टीपू सुल्‍तान B. हैदर अली C. औरंगजेब D. बाजीराव द्वितीय  इसका सही उत्तर था ऑप्शन D. औरंगजेब.

राजस्थान की सविता भाटी भी एक करोड़ रुपये के सवाल तक पहुंच गईं थी. उनके सामने एक करोड़ रुपये का सवाल था-

सवाल- प्रथम विश्व युद्ध के दौरान तुर्की में 1915-16 के किस लड़ाई में भारतीय सेना के करीब 16,000 से अधिक सैनिकों ने मित्र राष्ट्रों के साथ मिलकर बहादुरी से युद्ध किया था?

A. गैलिसिया B. अंकारा C. तबसोर D. गलीपोली, इसका भी सही जवाब था ऑप्शन D. गलीपोली

गौर से देखा जाए तो इन सभी सवालों का सही जवाब ऑप्शन D ही था. अब देखना दिलचस्प होगा कि गीता गौर के सामने एक करोड़ रुपये के लिए अमिताभ ने कौन सा सवाल रखा और उसका सही जवाब क्या था. क्या इस बार भी ऑप्शन D ही सही उत्तर होगा. 

ये भी पढ़ें-

Katrina Kaif And Vicky Kaushal Roka: विक्की कौशल की दुल्हनिया बनने को तैयार कैटरीना कैफ! इस स्टार के घर पर हुई पहली रस्म

जब बच्चे पूछते हैं कि हमारा धर्म क्या है-हिंदू या मुस्लिम? तो जानिए Shahrukh khan देते हैं क्या जवाब?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
TMKOC: माधवी के अचार में कांच का टुकड़ा, असित मोदी का फैंस को सरप्राइज
TMKOC: माधवी के अचार में कांच का टुकड़ा, असित मोदी का फैंस को सरप्राइज
TV Serial Spoilers: राही पर लगा गेम में हेरफेर करने का आरोप, अनु की ऑफिस में होगी धमाकेदार एंट्री
राही पर लगा गेम में हेरफेर करने का आरोप, अनु की ऑफिस में होगी धमाकेदार एंट्री
Video: 'तारक मेहता' के बाघा ने खरीदी 65 लाख की चमचमाती कार, मजे लेते हुए फैंस बोले- 'लगता है जेठालाल ने पगार बढ़ा दी'
'तारक मेहता' के बाघा ने खरीदी नई चमचमाती कार, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget