एक्सप्लोरर

कौन बनेगा करोड़पति: 7 करोड़ के सवाल का सही जवाब देकर भी सिर्फ एक करोड़ जीतीं बिनिता

बिनिता का एक करोड़ रुपये जीतने तक का ये सफर आसान नहीं था. उनकी सफलता में उनकी मेहनत और लगन का सबसे बड़ा हाथ है. उनके जीवन में एक वक्त ऐसा भी आया जब बिनिता बिल्कुल अकेली हो गई थीं.

मुंबई: टीवी चैनल के मशहूर शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को पहला करोड़पति प्रतिभागी मिल गया है. सोनी टीवी पर आने वाले इस मशहूर शो के सीजन-10 की कंटेस्टेंट बिनिता, वो पहली प्रतिभागी हैं जो एक करोड़ रुपये जीतने में कामयाब रही हैं. असम की रहने वाली बिनिता पेशे से शिक्षक हैं. उनका विनिंग शो गांधी जंयती के दिन मंगलवार, 2 अक्टूबर को प्रसारित किया गया. हालांकि, शो के दौरान वो 7 करोड़ रुपये के सवाल का जवाब भी जानती थीं, लेकिन दुविधा की वजह से उन्होंने जवाब नहीं दिया और एक करोड़ रुपये जीतने के बाद शो क्विट कर दिया.

बिनिता का एक करोड़ रुपये जीतने तक का ये सफर आसान नहीं था. उनकी सफलता में उनकी मेहनत और लगन का सबसे बड़ा हाथ है. उनके जीवन में एक वक्त ऐसा भी आया जब बिनिता बिल्कुल अकेली हो गई थीं. आज से 15 साल पहले उनके पति एक बिजनेस ट्रिप पर गए थे लेकिन आज तक वो लौट के नहीं आए हैं. बाद में पता चला कि उनके पति को आतंकवादियों ने 2003 में किडनैप कर लिया था. बिनिता ने उन्हें आतंकियों की गिरफ्त से छुड़ाने का खूब प्रयास किया लेकिन वो असफल रहीं.

बिनिता गुवाहाटी के ही एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाती हैं. इसकी मदद से वो अपने परिवार और बच्चों की देखभाल करती हैं. बिनिता सोशल साइंस और अंग्रेजी विषय बच्चों को पढ़ाती हैं. कौन बनेगा करोड़पति शो के होस्ट और महानायक अमिताभ बच्चन भी बिनिता की दर्द भरी कहानी सुनकर भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि बिनिता जैसे लोगों के समर्पण के कारण ही उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है.

बिनिता शो के अंतिम पड़ाव तक पहुंची थीं और 7 करोड़ के लिए उनसे सवाल पूछा गया था कि स्टॉक टिकट का आविष्कार किसने किया था. इस प्रश्न के जवाब को लेकर बिनिता के मन में दुविधा थी. इस वजह से बिनिता ने क्विट कर दिया, जिससे उन्हें 1 करोड़ रुपये ही मिल पाए. हालांकि, बाद में गेस करने के दौरान उन्होंने सवाल का सही जवाब दिया. सवाल का सही जवाब 'एडवर्ड कैलेहन' था जो कि बिनिता ने गेस के दौरान बताया था.

इससे पहले शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 10 में बिहार के भागलपुर के टिकट एग्जामिनर सोमेश कुमार चौधरी और गुजरात के रहने वाले ग्राफिक डिजाइनर डिसंदीप सवालिया 25 लाख रुपए जीत चुके हैं.

यह भी पढ़ें-

पीएम मोदी बने चैम्पियंस ऑफ द अर्थ, यूएन महासचिव ने दिया अवॉर्ड चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने शपथ ग्रहण के बाद छुए मां के पैर देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकांक्षा चमोला को ऑरी ने कहा सांप, बोले- गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी का फायदा उठा रहीं
आकांक्षा चमोला को ऑरी ने कहा सांप, बोले- गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी का फायदा उठा रहीं
103 डिग्री तेज बुखार से जूझ रहीं देबिना बनर्जी, बेटी की तबीयत भी बिगड़ी
103 डिग्री बुखार से परेशान देबिना बनर्जी, बेटी की तबीयत भी बिगड़ी
बादशाह और पारितोष त्रिपाठी का सालों पहले शो हो गया था कैंसिल, एक्टर ने किया खुलासा
बादशाह और पारितोष त्रिपाठी का सालों पहले शो हो गया था कैंसिल, एक्टर ने किया खुलासा
रजत बेदी-मौनी रॉय से मैरी कॉम तक, 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट बन धूम मचांएगे ये मशहूर चेहरे?
रजत बेदी-मौनी रॉय से मैरी कॉम तक, 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट बनेंगे मशहूर चेहरे?

वीडियोज

Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget