एक्सप्लोरर

'फिरंगी' के प्रमोशन के दौरान सुनील ग्रोवर के साथ झगड़े पर खुलकर बोले कपिल शर्मा

कपिल ने कहा कि जब सुनील के साथ झगड़े की खबर सार्वजनिक हुई तो इन बातों ने उन्हें बहुत अपसेट किया.

मुंबई: इसी महीने की 24 तारीख को कॉमेडियन कपिल शर्मा की दूसरी बॉलीवडु फिल्म फिरंगी रिलीज होने वाली है. पिछले कुछ दिनों से कपिल लगातार इस फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं. इसी दौरान कपिल ने सुनील ग्रोवर के साथ झगड़े पर भी खुलकर बात की है. कपिल को इस झगड़े पर बेहद अफसोस है लेकिन उनका कहना है कि शायद उनके बीच यह झगड़ा होना ही था.

बता दें कि कपिल पर साथी कलाकारों के साथ बुरा बर्ताव करने के आरोप लगते रहे हैं. उनके कार्यक्रम ‘‘द कपिल शर्मा शो’’ में डॉक्टर गुलाटी और रिंकू भाभी का किरदार निभाने वाले सुनील के साथ एक विमान में मारपीट की खबरें आईं और मार्च में सुनील शो से अलग हो गए. अन्य कलाकारों के साथ भी ऐसे ही विवाद सामने आए जिसके बाद निर्माताओं के पास इस कार्यक्रम को रोकने के अलावा दूसरा कोई चारा नहीं रहा.

कपिल ने एजेंसी पीटीआई से खास बातचीत में बताया, ‘‘ ये घटनाएं आपको बहुत कुछ सिखाती हैं. अगर आप खुश हैं तो भी आपको एक सीमा में रहना होगा. अगर आप तनाव में हैं तो शांत रहिए और इससे बाहर आने के लिए मद्यपान न करें. इससे स्थिति और बिगड़ती है. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘कभी कभी मुझे शो से इतनी कमाई नहीं होती थी जितना कि मेरी ही जेब से लग जाता था. मैं (ये बातें समझने के लिए) व्यापारी नहीं हूं. ’’ कपिल ने कहा कि जब यह खबर सार्वजनिक हुई कि लंबे समय के सहयोगी के साथ उनका बड़ा झगड़ा हुआ है तो वह बहुत ‘‘परेशान ’’ हुए.

firangi

उन्होंने कहा ‘‘ जब यह खबरें आने लगीं तो मेरा मानना है कि चीजें मेरे नियंत्रण में नहीं थीं . मैं लगातार विमान यात्राएं कर रहा था. मैं घर भी नहीं जा पा रहा था. मैं होटल पहुंचता था , शूट करता था और दूसरा विमान पकड़ता था. मेरे पास जवाब देने या समझाने का भी वक्त नहीं था.’’

कपिल आगे कहते हैं, ‘‘सुनील के साथ जो हुआ, उस पर मुझे अफसोस है. मैं मानता हूं कि जो हुआ वह नहीं होना चाहिए था. पर कभी कभी मैं यह सोचता हूं कि जो होना है उसको कोई रोक भी नहीं सकता. यह तो होना ही था शायद.’’ 

विवादों के बीच चर्चा होने लगी कि कपिल सफलता के आदी नहीं हैं. इस पर कपिल ने कहा ‘‘ लोग अक्सर लिखते हैं कि मैं सफलता संभाल नहीं पा रहा हूं . मुझे समझ नहीं आ रहा है क्यों ? मैं 15 वर्षों से काम कर रहा हूं. मेरे साथ जो काम करते हैं वे बता सकते हैं कि मैं सफलता का आदी हूं या नहीं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर मैं वास्तव में सफलता का आदी नहीं होता तो वे मेरे साथ काम नहीं करते. लेकिन लोग वही लिखते हैं जो वे लिखना चाहते हैं . मैं मानता हूं कि आपका काम आपके लिए बोलता है. मैं इसी बात पर विश्वास करता हूं.’’

कपिल ने स्वीकार किया कि इन हालात से वह अवसाद में चले गए थे लेकिन अब सारे मुद्दे और विवादों को पीछे छोड़ कर वह आगे बढ़ गए हैं और अपनी दूसरी फिल्म ‘‘फिरंगी’’ का उन्हें इंतजार है. कपिल इस इस फिल्म के निर्माता भी हैं. कपिल कहते हैं कि उनमें जो सबसे बड़ा बदलाव आया है वह यह, कि वह अब शांत हो गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फिल्मों में दमदार किरदार चाहती हैं अविका गौर, बोलीं- 'फर्नीचर' बनकर नहीं रहना
फिल्मों में दमदार किरदार चाहती हैं अविका गौर, बोलीं- 'फर्नीचर' बनकर नहीं रहना
TV Serial Spoilers: वसुधा को पुश्तैनी हार सौंपेगी चंद्रिका, खीर खाने से बिगड़ी सिद्धू की हालत
वसुधा को पुश्तैनी हार सौंपेगी चंद्रिका, खीर खाने से बिगड़ी सिद्धू की हालत
18 सालों से कैसे चल रहा 'तारक मेहता'? असित मोदी का खुलासा
18 सालों से कैसे चल रहा 'तारक मेहता'? असित मोदी का खुलासा
TV Serial Spoilers: वसुधा की फेक प्रेग्नेंसी से मचेगा हंगामा, शाह हाउस में प्रॉपर्टी को लेकर बवाल
वसुधा की फेक प्रेग्नेंसी से मचेगा हंगामा, शाह हाउस में प्रॉपर्टी को लेकर बवाल

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget