एक्सप्लोरर

कपिल शर्मा ने एक्स-गर्लफ्रेंड और जर्नलिस्ट के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, जबरन 25 लाख मांगने का आरोप

उन्होंने शिकायत में लिखा है कि ये पैसे ना दिए जाने के बाद ही अलग-अलग तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं.

नई दिल्ली: टीवी के जाने माने कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों विवादों में है. कपिल शुक्रवार को उस वक्त विवादों में आ गए जब उनके ट्विटर अकाउंट से अभद्र भाषा में बहुत सारे ट्वीट किए गए. इनमें से कुछ ट्वीट में तो एक पत्रकार को गालियां भी दी गईं. बाद में इसे लेकर कपिल ने माफी मांग ली. अब आज कपिल शर्मा ने अपनी एक्स मैनेजर और गर्लफ्रेंड प्रीति सिमोस, निती सिमोस और SpotboyE के एडिटर विक्की लालवानी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. कपिल शर्मा ने इन तीनों पर जबरन वसूली करने का आरोप  लगाया है. कपिल ने आरोप लगाया है कि उन्हें मानसिक तौर पर परेशान किया जा रहा है और 25 लाख रुपए की मांग भी की जा रही है. उन्होंने शिकायत में लिखा है कि ये पैसे ना दिए जाने के  बाद ही अलग-अलग तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं.

विक्की लालवानी ने आरोपों को नकारा

SpotboyE के एडिटर विक्की लालवानी एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए कपिल शर्मा के तमाम इल्जामों पर अपनी सफ़ाई विस्तार से दी और उनकी गाली-गलौच वाली भाषा की भर्त्सना की. 25 लाख रुपये की मांग के आरोपों को भी विक्की ने सिरे से खारिज़ कर दिया और कहा कि उनकी कंपनी भी कपिल पर लीगल कार्रवाई के बारे में विचार कर रही है. विक्की का कहना है कि अगर अभी कपिल अपनी हरकतों के लिए उनसे माफ़ी मांग लें तो मामला सुलझ सकता है.

क्या है पूरा मामला

दरअसल उस समय फैंस को हैरानी हुई जब कपिल के ट्विटर अकाउंट से अचानक गालियां दी जाने लगीं. सबसे पहले कपिल के अकाउंट से सलमान खान को लेकर ट्वीट किया गया. सलमान का पक्ष लेते हुए कपिल के अकाउंट से ट्वीट किया गया, “मैंने बहुत सारे ऐसे महाराजा टाइप लोग देखे हैं जो बड़े फ़ख़्र से बताते हैं की हमने. शेर का शिकार किया… मैं मिला हूं उनसे. सलमान बहुत लोगों की मदद करता है.. अच्छा आदमी है.. मुझे नहीं पता उन्होंने ये किया है या नहीं. लेकिन उनके अच्छे पक्ष को देखा जाना चाहिए. घटिया सिस्टम. मुझे अच्छा काम करने दो.” आपको बता दें कि कपिल ने इसके अलावा भी कई ट्वीट किए जिसमें उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जिस वजह से हम आपको उन ट्वीट्स के स्क्रीनशॉट्स नहीं दिखा सकते.”

इसके अलावा भी कई और ट्वीट किए गए जिसमें अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया. बाद में इस बारे में कपिल ने जानकारी देते हुए लिखा, "मेरा अकाउंट हैक हो गया था, कृपया पिछले अपमानजनक ट्वीट्स को अनदेखा कर दें. आप को हुई दिक्कत के लिए मैं माफी मांगता हूं." लेकिन कुछ ही देर में उनके अकाउंट से माफीनामे को भी हटा लिया गया. 

आज फिर कपिल ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने जो कुछ भी लिखा वो उनके दिल की बात थी. बाद में उनकी टीम ने उनके अकाउंट से वो ट्वीट् हटा दिए. कपिल ने आज ट्विटर पर लिखा, ''मैं जो भी लिखा था अपने दिल से लिखा था. मेरे टीम ने उसे डिलीट कर दिया लेकिन मैं बिकाऊं रिपोर्टर से डरने वाला नहीं हूं. वो कुछ पैसों के लिए किसी के बारे में कुछ भी लिख सकता है, बेशरम.

इसके बाद कपिल ने शिकायत की कॉपी को ट्वीट करते हुए लिखा, ''कुछ लोग पैसों के लिए आपको बदनाम करने की कोशिश करते हैं लेकिन गलत के खिलाफ स्टैंड लेने में समय लगता है. मैं ले रहा हूं और हमेंशा लेता रहूंगा.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सालों से अलग रह रहे हैं...', संजीव सेठ संग अलग होने पर लता सभरवाल ने दिया बड़ा बयान, रिश्ते को लेकर बताई सच्चाई
'सालों से अलग रह रहे हैं...', संजीव सेठ संग अलग होने पर लता सभरवाल ने दिया बड़ा बयान, रिश्ते को लेकर बताई सच्चाई
'मेरी गर्लफ्रेंड 7 और लड़कों को डेट कर रही थी', करण वाही ने डेटिंग लाइफ पर की बात
'मेरी गर्लफ्रेंड 7 और लड़कों को डेट कर रही थी', करण वाही ने डेटिंग लाइफ पर की बात
'मेरे देश के बच्चों पर हाथ मत उठाना', छात्रों के प्रदर्शन के बीच एक्ट्रेस कविता कौशिक की पुलिस से अपील
'मेरे देश के बच्चों पर हाथ मत उठाना', छात्रों के प्रदर्शन के बीच एक्ट्रेस कविता कौशिक की पुलिस से अपील
विधि-विधान के साथ दिव्यांका त्रिपाठी ने किया जुड़वा बच्चों का नामकरण, सामने आई खूबसूरत झलक
विधि-विधान के साथ दिव्यांका त्रिपाठी ने किया जुड़वा बच्चों का नामकरण, सामने आई खूबसूरत झलक

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget