एक्सप्लोरर

सुनील ग्रोवर ने किया शूटिंग से इंकार तो सेट पर रो पड़े कपिल शर्मा!

नई दिल्ली : कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो सोमवार को 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर 'नाम शबाना' के कलाकारों को फिल्म के प्रमोशन के लिए आना था.

कपिल सुनील ग्रोवर (डॉ. मशहूर गुलाटी) और चंदन (चंदू चाय वाला) को शो के लिए साथ में शूटिंग करना था लेकिन सुनील और और चंदन ने कपिल के साथ शो करने से मना कर दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल ने कई बार सुनील और चंदन को फोन किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया. वहीं जब शो के जज नवजोत सिंह सिद्धू ने उन्हें कॉल किया तो दोनों ने कहा कि वे कपिल के साथ शूटिंग करना नहीं चाहते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल सेट पर ही 'नाम शबाना' के एक्टर मनोज बाजपेयी के सामने रो पड़े. खबरों की मानें तो शो की क्रिएटिव हेड प्रीति सिमोस ने जब चंदन को मनाने के लिए कॉल किया तो चंदन ने कहा कि मैं नौकर हूं और अपनी औकात समझ गया हूं. सिद्धू के विवाद सुलझाने के प्रयास पर उन्होंने कहा कि दिल्ली आकर वे उनसे मीटिंग कर लेंगे.

बता दें कि हाल ही में कपिल ने इस पुरी घटना पर फेसबुक पर सफाई भी दी. उन्होंने लिखा, “मैं अपने साथ घट रहे बेहद खूबसूरत वक्त के जश्न में था और अचानक मैंने अपने और सुनील पाजी के बीच लड़ाई की खबर सुनी.” कपिल के मुताबिक, “पहली बात कि यह जानकारी कहां से आई? इसके पीछे मकसद क्या है? अगर मैंने उनके साथ प्लेन में लड़ाई की तो किसने देखा और आपको बताया… क्या वह भरोसे के लायक हैं? कुछ लोग ऐसी बातों के मजा लेते हैं.”

कपिल ने हालांकि माना कि सुनील के साथ उनकी बहस हुई थी, लेकिन इसका बचाव करते हुए कहा कि वे भी सामान्य लोग हैं और कभी-कभी ऐसा हो जाता है.

उन्होंने कहा, “क्या हम सामान्य लोग नहीं हैं? पिछले पांच सालों में मैं पहली बार उन पर चिल्लाया… इतना तो चलता है.” उन्होंने लिखा “मैं उन्हें एक कलाकार और एक इंसान के रूप में पसंद करता हूं… वह मेरे बड़े भाई के समान हैं… हर समय इतनी नकारात्मकता क्यों?” कपिल ने कहा कि वे आपस में मिलकर मामले को सुलझा लेंगे. कपिल ने इस पूरी घटना पर एक और ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने कहा, 'सुनील पा जी सॉरी अगर मैंने आपको अंजाने में हर्ट किया है. आप अच्छी से जानते हैं कि मैं आपको कितना प्यार करता हूं. मैं भी अपसेट (परेशान) हूं. हमेशा ढ़ेर सारा प्यार.'

आपको बता दें कि सुनील ग्रोवर ने भी इस पुरी घटना पर पहली बार ट्विटर के जरिए अपना पक्ष रखा. सुनील ने कपिल शर्मा को टैग करते हुए अपनी ट्वीट में लिखा, ”हां आपने मुझे हर्ट किया है. भले सभी के पास आपके जितना टैलेंट और सक्सेस नहीं है मगर आपको एक इंसान को ‘इंसान’ समझने की जरूरत है. मेरी तरफ से आपको एक सुझाव है कि आप जानवरों के अलावा इंसानो की भी रेस्पेक्ट करें. यदि कोई आपको सही सलाह दे तो आप उसे गाली नहीं दें.”

अपने ट्वीट में सुनील ने लिखा, ”मैं आपका शुक्रिया कहता हूं कि आपने मुझे इस बात अहसास दिलाया है कि यह आपका शो है और आप जब चाहें जिसे चाहें इस शो से उसे बाहर कर सकते हैं. आप कॉमेडी के बादशाह हैं और अपनी फील्ड में बेहतरी हैं लेकिन आप भगवान नहीं हैं.”

 

क्या है पूरा मामला?

कपिल शर्मा अपनी टीम के साथ बीते दिनों ऑस्ट्रेलिया से मुंबई लौट रहे थे. जिसमें सुनील ग्रोवर भी शामिल थे. कपिल की टीम सिडनी और मेलबोर्न में शो करने के लिए ऑस्ट्रेलिया गई थी. वे बिजनेस क्लास में यात्रा कर रहे थे.

खबरें थीं कि कपिल शर्मा नशे में थे. नशे में धुत कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर की तरफ चले गए. सुनील एक ही केबिन में थे जहां जा कर कपिल उनसे दुर्व्यवहार करने लगे और फिर उन्हें मारना शुरू कर दिया. बताया गया कि सुनील ग्रोवर, कपिल शर्मा के इस तरह के बर्ताव से हैरान थे. सुनील ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देने का फैसला किया.

कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर का अपमान करते हुए कहा, “तू है कौन? तेरा शो फ्लॉप हो गया था, तू मेरा नौकर है, तू ऑस्ट्रेलिया में भी जो खुद से शो किया वो फ्लॉप था…”

सुनील ग्रोवर ने किया शूटिंग से इंकार तो सेट पर रो पड़े कपिल शर्मा!

इस घटना से प्लेन के कुछ यात्री डर गए जिसके बाद उन्होंने इमरजेन्सी लैंडिंग की भी मांग की. इसके बाद कपिल की टीम के अन्य सदस्यों ने हस्तक्षेप किया जिसकी वजह से कपिल शांत हुए.

यह भी कहा जा रहा है कि सुनील ग्रोवर, कपिल के इस बर्ताव से इतने गुस्सा हैं कि वह जल्द ही ‘द कपिल शर्मा शो’ को छोड़ सकते हैं. अन्य टीम के सदस्य भी कपिल शर्मा से गुस्सा हैं क्योंकि कपिल ने फिल्मों में काम करने के बाद अपनी टीम के सदस्यों को ‘टीवी वालों’ बुलाना शुरू कर दिए था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अली गोनी से 10 गुना ज्यादा अमीर हैं जन्नत जुबैर, Laughter Chefs 3 के विनर्स की नेटवर्थ जानें
'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर अली और जन्नत में से कौन ज्यादा अमीर? जानें- नेटवर्थ
VIDEO: शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, पूछा- 'कैटरिंग का बिल भरोगे?'
VIDEO: शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, पूछा- 'कैटरिंग का बिल भरोगे?'
कौन हैं 'इंडियन आइडल' 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक?
कौन हैं 'इंडियन आइडल' 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक?
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget