एक्सप्लोरर

बिग बॉस 13 में इन कंटेस्टेंट्स को मिल सकती है इतनी फीस

इस बार शो के थीम, कॉन्सेप्ट, कंटेस्टेंट्स और लोकेशन को लेकर बदलाव होने वाले हैं.

देश का सबसे विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस अपने नए सीजन के साथ टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है. फैंस के अंदर शो के अगले सीजन को लेकर उत्सुकता चरम पर है. कहा जा रहा है कि सलमान खान का ये शो सितंबर में ऑनएयर होगा. शो के थीम, कॉन्सेप्ट, कंटेस्टेंट्स और लोकेशन को लेकर तमाम जानकारियां सामने आई हैं. सीजन 13 के लिए भी टीवी-बॉलीवुड के नामी सेलेब्स के नाम चर्चा में हैं. रिपोर्ट के मुताबिक इन सभी को शो के लिए अप्रोच किया गया है. कई ने शो में आने की हामी भर दी है, लेकिन वे कॉन्ट्रैक्ट की वजह से मीडिया में खबर कंफर्म नहीं कर रहे हैं. मगर लोगों की सबसे ज्यादा दिलचस्पी कंटेस्टेंट्स के नामों और उनकी फीस को लेकर है.

रिपोर्ट के मुताबिक खबरें आ रही हैं कि इस बार सलमान खान शो को होस्ट करने के लिए लगभग दोगुनी रकम लेने वाले हैं. कलर्स पर आने वाले शो बिग बॉस को हर साल बॉलीवुड एक्टर सलमान खान होस्ट करते हैं. पिछले साल सलमान खान ने प्रत्येक एपिसोड के 12 से 14 करोड़ रुपये चार्ज किए थे. बताया जा रहा है कि इस बार हर हफ्ते के 31 करोड़ रुपये लेंगे. इस हिसाब से इस बार सलमान खान को लगभग पूरे बिग बॉस को होस्ट करने के लगभग 400 करोड़ रुपये मिलेंगे.

अब अगर हम इस साल के कंटेस्टेंट्स की फीस के बारे में बात करते हैं तो मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि ज़रीन खान सबसे ज्यादा भुगतान पाने वाली सेलिब्रिटी में से एक हो सकती हैं.

बिग बॉस 13 में सबसे ज्यादा भुगतान पाने वाले प्रतियोगी बनने के लिए ज़रीन खान और माहिका-डैनी डी के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा चल रही है. ज़रीन को बिग बॉस के घर में एंट्री करने के लिए प्रति दिन 95,000 रुपये का भुगतान किया जा रहा है. जबकि डैनी डी प्रति दिन 1.5 करोड़ रुपये की मांग कर रहे हैं और शो की तरफ से हर दिन लगभग 92,000 रुपये माहिका शर्मा के लिए फाइनल किया गया है.

बता दें बिग बॉस ऐसा रियलिटी शो है, जिसमें सेलेब्रिटीज कंटेस्टेंट परिवार, इंटरनेट से दूर 3 महीने एक घर में अजनबियों के साथ रहते हैं. इस दौरान उन्हें अलग-अलग टास्क मिलते हैं जिसको पूरा करने के लिए कंटेस्टेंट कड़ी मेहनत करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीवी को 'डस्टबिन' कहने पर पत्नी ने लगाई रोहित रॉय को फटकार, एक्टर का खुलासा
टीवी को 'डस्टबिन' कहने पर पत्नी ने लगाई रोहित रॉय को फटकार, एक्टर का खुलासा
'नहीं चाहता बेटी ये सब देखे', करिश्मा तलवार संग एडिटेड वीडियो पर भड़के प्रिंस नरूला
'नहीं चाहता बेटी ये सब देखे', करिश्मा तलवार संग एडिटेड वीडियो पर भड़के प्रिंस नरूला
टीवी के सितारों ने शेयर की दशहरे की यादें, बताया क्यों खास है ये त्योहार
टीवी के सितारों ने शेयर की दशहरे की यादें, बताया क्यों खास है ये त्योहार
'मेरे साथ चलो, मुझे किस करो', देबिना बनर्जी के साथ डायरेक्टर ने की थी ऐसी डिमांड, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
'मुझे किस करो', देबिना बनर्जी के साथ डायरेक्टर ने की थी ऐसी डिमांड, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget