एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16: ‘इमली’ फेम सुंबुल तौकीर ‘बिग बॉस 16’ में मचाएंगी धमाल, खास अंदाज में मेकर्स ने किया रिवील, देखें वीडियो

Bigg Boss 16 Contestant: टीवी एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 16’ में नजर आएंगी. मेकर्स ने लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है.

Sumbul Touqeer In Bigg Boss 16: टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 16’ सीजन प्रीमियर होने के लिए एकदम तैयार है. इस बार का सीजन हर सीजन से एकदम हटके होने वाला है, क्योंकि अब शो में सिर्फ कंटेस्टेंट ही नहीं बल्कि बिग बॉस खुद भी खेलेंगे. जब से इसके प्रीमियर की घोषणा हुई है, होस्ट सलमान खान (Salman Khan) कभी ‘गब्बर’ तो कभी ‘मोगैंबो’ बनकर दर्शकों की एक्साइटमेंट को चार गुना बढ़ा रहे हैं. यही नहीं, इस बार कंटेस्टेंट की अनाउंसमेंट भी दिलचस्प तरीके से की जा रही है.

‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) में अभी तक कई प्रोमो वीडियोज शेयर किए जा चुके हैं, जिसमें कंटेस्टेंट्स के नाम और चेहरे को रिवील किए बिना उनकी खास चीजों को दिखाया जा रहा है ताकि फैंस अनुमान लगा सकें कि, वह कंटेस्टेंट कौन हैं. अब कलर्स टीवी ने एक और कंटेस्टेंट के बारे में अनुमान लगाने के लिए एक और प्रोमो शेयर किया है.

बिग बॉस 16 में सुंबुल तौकीर

‘बिग बॉस 16’ के लेटेस्ट प्रोमो में कंटेस्टेंट ‘इमली का बूटा’ गाना गाती हुई नजर आ रही हैं. साथ ही वह टेडी बियर से भी खेल रही हैं. नाम और चेहरा रिवील नहीं हुआ है, लेकिन धुंधली तस्वीर बता रही है कि, ये कोई और नहीं बल्कि ‘इमली’ (Imlie) फेम सुंबुल तौकीर (Sumbul Touqeer) हैं. फैंस भी कमेंट बॉक्स में सही अनुमान लगाकर सुंबुल का ही नाम ले रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

कौन हैं सुंबुल तौकीर?

टीवी एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर ने ‘इमली’ से इंडस्ट्री में कदम रखा है और वह कम समय में ही छोटे पर्दे की चहेती एक्ट्रेस बन गई हैं. उनकी और फहमान खान (Fahmaan Khan) की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था. सुंबुल ने हाल ही में ‘इमली’ शो छोड़ दिया है. सीरियल में लंबा लीप होना था, जिसकी वजह से उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया था. फैंस उनके जाने से निराश थे, लेकिन अब उन्हें ‘बिग बॉस 16’ में देखने के लिए उनके चाहने वाले बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

‘बिग बॉस 16’ के कंटेस्टेंट्स

सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाला ‘बिग बॉस 16’ 1 अक्टूबर 2022 से शुरू होने वाला है. अभी तक सुंबुल के अलावा गौतम विग (Gautam Vig) और निमृत कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) का नाम कंफर्म हुआ है.

यह भी पढ़ें-

KBC 14: नवरात्रि पर अमिताभ बच्चन ने केबीसी में की स्पेशल अनाउंसमेंट, बताया- इस हफ्ते क्या होगा खास

KBC 14: MP की कंटेस्टेंट अमिताभ और जया बच्चन के लिए लाईं खास तोहफा, संघर्ष की कहानी सुन बिग बी भी रह गए हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: वसुधा की फेक प्रेग्नेंसी से मचेगा हंगामा, शाह हाउस में प्रॉपर्टी को लेकर बवाल
वसुधा की फेक प्रेग्नेंसी से मचेगा हंगामा, शाह हाउस में प्रॉपर्टी को लेकर बवाल
'खतरों के खिलाड़ी' में गौरव खन्ना ने मुझे बहुत परेशान किया', शगुन शर्मा का दावा
'खतरों के खिलाड़ी' में गौरव खन्ना ने मुझे बहुत परेशान किया', शगुन शर्मा का दावा
क्या इस शख्स को डेट कर रही हैं निया शर्मा? मालदीव वेकेशन की तस्वीरों ने मचाई हलचल
क्या इस शख्स को डेट कर रही हैं निया शर्मा? मालदीव वेकेशन की तस्वीरों ने मचाई हलचल
9 की उम्र में दिए ऑडिशन, 14 की उम्र में खरीदा घर, मां ने बदल दी 'मुसाफिर कैफे' की एक्ट्रेस महिमा मकवाना की जिंदगी
9 की उम्र में दिए ऑडिशन, 14 की उम्र में खरीदा घर, मां ने बदल दी महिमा मकवाना की जिंदगी

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: 6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget