एक्सप्लोरर

'राम सिया के लव कुश' को लेकर सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कलर्स टीवी को जारी किया नोटिस

सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से कलर्स टीवी चैनल को नोटिस जारी किया गया है.नोटिस में चैनल को इस मसले को लेकर अपना जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया है.

सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से कलर्स टीवी चैनल को नोटिस जारी किया गया है. प्रसारण मंत्रालय ने शाम 8.30 से लेकर 9.00 बजे तक कलर्स पर टेलीकास्ट हो रहे सीरियल 'राम सिया के लव कुश' को लेकर ये नोटिस जारी किया है. मंत्रालय ने चैनल को नोटिस जारी करते हुए इस शो पर महार्षि वाल्मिकी की छवि को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया है. नोटिस में चैनल को इस मसले को लेकर अपना जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया है.

मंत्रालय द्वारा जारी इस नोटिस में कहा गया है कि इस धारावाहिक में महार्षि वाल्मिकी और इतिहास से जुड़े तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. नोटिस में कहा गया है कि समाज के एक तबके के द्वारा पहले भी शो को लेकर पहले भी आपत्ति दर्ज कराई गई है, लेकिन पर उस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया.

नोटिस में कहा गया है, ''शो में ये दिखाया गया है कि भगवान राम महार्षि वाल्मिकि जी के आश्रम में जाकर लव और कुश से मिले थे जबकि ये सही नहीं है. भगवान राम, लव और कुश से उस दौरान मिले थे जब दोनों ने अश्वमेध यज्ञ के दौरान ने घोड़ों को पकड़ कर आयोध्या के खिलाफ लड़ाई का ऐलान कर दिया था.''

चैनल को इस नोटिस का जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है. साथ ही नोटिस में ये कहा गया है कि यदि तय समय सीमा में कोई जवाब नहीं दिया गया तो ये मान लिया जाएगा कि चैनल के पास अपनी सफाई में कहने के लिए कुछ भी नहीं है. इस स्थिति में कानून के अनुसार जो भी आगे का एक्शन है वो लिया जाएगा.

आपको बता दें कि इससे पहले भी इस धारावाहिक को लेकर विवाद हो चुका है. बीजेपी के कई नेताओं ने भी इस शो को लेकर अपना विरोध जताते हुए बैन की मांग की थी. इसे बैन करने के खिलाफ पंजाब हाईकोर्ट में भी अपील की जा चुकी है. अब इस शो को लेकर मंत्रालय का ये नोटिस धारावाहिक के लिए एक नई परेशानी खड़ी कर सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aanchal Singh Marriage Post: मोहित चावला संग शादी के बाद आंचल सिंह बोलीं- शादी से रिश्ते और प्यार बढ़ते हैं
मोहित चावला संग शादी के बाद आंचल सिंह बोलीं- शादी से रिश्ते और प्यार बढ़ते हैं
'ड्रग्स और कोकिन का यूज होता है...', टीवी इंडस्ट्री में ड्रग्स कल्चर पर नारायणी शास्त्री का चौंकाने वाला खुलासा
'ड्रग्स और कोकिन का यूज होता है...', टीवी इंडस्ट्री में ड्रग्स कल्चर पर नारायणी शास्त्री का चौंकाने वाला खुलासा
अर्चना पूरन सिंह का होने वाली बहुओं संग है ऐसा रिश्ता, कहा- 'अब मेरी दो बेटियां भी हैं'
अर्चना पूरन सिंह का होने वाली बहुओं संग है ऐसा रिश्ता, कहा- 'अब मेरी दो बेटियां भी हैं'
Siddharth Nigam on Protest: सिद्धार्थ निगम ने छात्रों का किया समर्थन, ट्रोलिंग के बीच दिया साफ संदेश
सिद्धार्थ निगम ने छात्रों का किया समर्थन, ट्रोलिंग के बीच दिया साफ संदेश

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget