एक्सप्लोरर

बॉलीवुड को लेकर हिना खान ने कहा- वहां टीवी कलाकारों को सही मौका नहीं मिलता है

हिना खान ने कहा कि एक साल पहले जब वह कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी शुरुआत करने वाली थीं, तब बड़े भारतीय डिजाइनरों ने उन्हें कितने हल्के में लिया था.

नई दिल्ली: टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अभिनय की शुरुआत करने से लेकर करीब आठ साल बाद बॉलीवुड और डिजिटल नेटवर्क में कदम रखने तक अभिनेत्री हिना खान ने मनोरंजन उद्योग में अपनी अच्छी जगह बना ली है. हालांकि उनका मानना है कि टीवी स्टार्स को फिल्मों में बड़ी भूमिका मिलना आसान नहीं है.

हीना खान ने कहा, "हमारे पास समानता की कमी है. नेपोटिज्म हर जगह मौजूद है और यह हमारे उद्योग में भी मौजूद है. यदि आप एक स्टार हैं और आप अपने बच्चे को लॉन्च करना चाहते हैं, तो यह बिल्कुल ठीक है. लेकिन, जब आप बाहरी लोगों को समान मौका नहीं देते हैं तो यह उचित नहीं है. टीवी कलाकार शायद ही बॉलीवुड में बडी भूमिका ले पाते हैं, ऐसा सिर्फ इसलिए है क्योंकि हमें उचित मौका नहीं मिलता है. कम से कम हमें खुद को साबित करने का तो मौका दें."

उन्होंने आगे कहा, "सुशांत सिंह राजपूत के सफर ने मुझे बहुत प्रेरित किया. मैं कई चीजों के लिए उन्हें प्रेरणा की तौर पर देखती हूं. उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से भारतीय सिनेमा में अपने लिए जगह बनाई. हम बाहरी लोगों के पास गॉडफादर नहीं हैं, जो हम चाहते हैं वह है बस थोड़ा सम्मान और मान्यता. ऐसे में एक उचित संतुलन जरूर होना चाहिए."

उन्होंने यह भी याद किया कि एक साल पहले जब वह कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी शुरुआत करने वाली थीं, तब बड़े भारतीय डिजाइनरों ने उन्हें कितने हल्के में लिया था.

हिना ने कहा, "मुझे नहीं पता कि भारत में लोग टीवी कलाकारों को इतना हीन ²ष्टि से क्यों देखते हैं. मुझे याद है कि मेरे कान की शुरुआत के दौरान अंतर्राष्ट्रीय डिजाइनरों ने भारतीय डिजाइनरों की अपेक्षा कितनी मदद की थी. पश्चिम में टीवी कलाकारों के साथ भी गरिमामय व्यवहार किया जाता है, लेकिन यहां विपरीत है. यहां बहुत से लोग हमारे साथ काम नहीं करना चाहते हैं. मुझे इसके पीछे की वजह समझ नहीं आती. क्या हम उनके नीचे हैं या वे हमारी प्रतिभा के असुरक्षित हैं? मुझे उम्मीद है कि हमारे उद्योग में चीजें जल्द से जल्द बदल जाएंगी."

काम की बात करें तो हिना को हाल ही में जी 5 पर डिजिटल फिल्म 'अनलॉक' में देखा गया था.

ये भी पढ़ें: आयुष्मान खुराना ने भाई अपारशक्ति के साथ खरीदा पंचकुला में घर, कीमत जानकार रह जाएंगे हैरान  बारिश के सुहाने मौसम में हिना खान को आ रही है बॉयफ्रेंड की याद? गाने गाते हुए शेयर किया वीडियो 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
TMKOC: माधवी के अचार में कांच का टुकड़ा, असित मोदी का फैंस को सरप्राइज
TMKOC: माधवी के अचार में कांच का टुकड़ा, असित मोदी का फैंस को सरप्राइज
TV Serial Spoilers: राही पर लगा गेम में हेरफेर करने का आरोप, अनु की ऑफिस में होगी धमाकेदार एंट्री
राही पर लगा गेम में हेरफेर करने का आरोप, अनु की ऑफिस में होगी धमाकेदार एंट्री
Video: 'तारक मेहता' के बाघा ने खरीदी 65 लाख की चमचमाती कार, मजे लेते हुए फैंस बोले- 'लगता है जेठालाल ने पगार बढ़ा दी'
'तारक मेहता' के बाघा ने खरीदी नई चमचमाती कार, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget