एक्सप्लोरर

बड़े प्रोजेक्ट के लिए एक्ट्रेस से हुई थी घिनौनी मांग, ठुकराई डिमांड तो कहा- 'ऑनलाइन कॉम्प्रोमाइज भी चलेगा'

Actress Asked For Online Compromise: एक पॉपुलर एक्ट्रेस से एक बड़े प्रोजेक्ट के बदले गंदी डिमांड की गई थी. जब एक्ट्रेस ने उस डिमांड को ठुकरा दिया तो उन्हें ऑनलाइन कॉम्प्रोमाइज का ऑफर भी दिया गया था.

Actress Asked For Online Compromise: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक की हसीनाएं कास्टिंग काउच का सामना कर चुकी हैं. कई एक्ट्रेसेस ने इस बारे में खुलकर बात की है और अपना दर्दनाक एक्सपीरियंस शेयर किया है. हाल ही में टीवी की एक पॉपुलर एक्ट्रेस ने बताया कि एक बार एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए उनसे बेहद गंदी डिमांड की गई थी जिसे सुनकर वो हैरान रह गई थीं.

ये टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हेली शाह हैं जिन्होंने 2010 सें सीरियल 'गुलाल' से एक्टिंग डेब्यू किया था. हेली ने 'स्वरागिनी' और 'इश्क में मरजावां 2' जैसे शोज में भी काम किया. लेकिन लंबे समय के लिए वे पर्दे से गायब भी रहीं. अब एक्ट्रेस ने बताया है कि कॉम्प्रमाइज के लिए तैयार ना होने के चलते उनके हाथ से कई प्रोजेक्ट चले गए.

बड़े प्रोजेक्ट के लिए एक्ट्रेस से हुई थी घिनौनी मांग, ठुकराई डिमांड तो कहा- 'ऑनलाइन कॉम्प्रोमाइज भी चलेगा

उसूलों की वजह से एक्ट्रेस ने गवाएं रोल्स
इंडिया फोरम्स को दिए एक हालिया इंटरव्यू में हेली शाह ने बताया कि अपने उसूलों से समझौता ना करने की वजह से उन्होंने रोल गवांए. एक्ट्रेस ने कहा- 'कोई टेलीविजन शो है तो इतना नहीं, लेकिन हां अगर कोई वेब प्रोजेक्ट है जो ऑफर किया गया है और जिसमें कुछ ऐसे सीन हैं जिन्हें करने में मैं कंफर्टेबल नहीं हूं, तो मैं उन्हें बता दूंगी कि मैं ये नहीं करना चाहती, और फिर जाहिर है कि आप प्रोजेक्ट खो देते हैं. तो ये मेरी पर्सनल चॉइस है.'

बड़े प्रोजेक्ट के लिए एक्ट्रेस से हुई थी घिनौनी मांग, ठुकराई डिमांड तो कहा- 'ऑनलाइन कॉम्प्रोमाइज भी चलेगा

बड़े प्रोजेक्ट के बदले हुई थी 'घिनौनी' मांग
हेली शाह ने आगे अपना कास्टिंग काउच एक्सपीरियंस शेयर किया. उन्होंने कहा- 'मुझे ये एक घटना याद है. ये एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट था और जब मुझे मैसेज मिला तो मैं सबसे पहले बहुत हैरान थी. मैं सोच रही थी कि क्या सच में? तो मैं खुश थी और जाहिर है कि मैं कुछ भी नाम नहीं लेना चाहती, इससे बहुत परेशानी होगी. लेकिन मैंने उनसे पूछा कि क्या आप मुझसे कॉन्टैक्ट कर रहे हैं या आप सिर्फ मेरा नाम बता रहे हैं? तो उन्होंने कहा कि हम सिर्फ आपसे कॉन्टैक्ट कर रहे हैं. मैंने कहा ठीक है, बढ़िया.'

बड़े प्रोजेक्ट के लिए एक्ट्रेस से हुई थी घिनौनी मांग, ठुकराई डिमांड तो कहा- 'ऑनलाइन कॉम्प्रोमाइज भी चलेगा

'ऑनलाइन कॉम्प्रोमाइज चलेगा'
एक्ट्रेस ने आगे बताया- 'फिर एक बहुत बड़ा मैसेज था कि एक शर्त है, आपको एक जगह पर आना होगा. मैंने कहा कि प्लीज किसी और को ढूंढ़ो. मैं ये नहीं कर सकती. "तो फिर जो जवाब आया वो और भी ज्यादा चौंकाने वाला था. उस शख्स ने कहा कि फोन पर भी सब ठीक है. मेरा मतलब है, मैं ऑनलाइन ठीक हूं. मुझे नहीं पता कि इसे कैसे कहना है. मुझे नहीं पता कि उस लाइन को कैसे बनाना है कि ये ऑनलाइन भी चलेगा. ऑनलाइन कॉम्प्रोमाइज चलेगा. मुझे लगा कि ये क्या है.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Helly Shah (@hellyshahofficial)

आखिर में हेली कहती हैं- 'मैंने उस नंबर को ब्लॉक कर दिया और मेरा मतलब है कि ऐसी चीज़े होती हैं और लोग वाकई बेशर्म हैं. बिलकुल भी शालीनता नहीं है. ये बस, ये बुरा है कि ऐसे लोग हैं. तो हां, मैंने वो प्रोजेक्ट नहीं किया क्योंकि मैं ऐसा कुछ नहीं करूंगी जो मेरे उसूलों के खिलाफ हो.'

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लोगों ने मान लिया कि अब हम साथ नहीं रहते...', प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
'लोगों ने मान लिया कि अब हम साथ नहीं रहते...', प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
'कर दिखाया हम दोनों ने...', दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी
Video: दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी
क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा है इस शो का कॉपी? जेठालाल बने थे 'अय्यर', 27 साल पहले आए शो की कहानी जान हो जाएंगे दंग
क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा है इस शो का कॉपी? जेठालाल बने थे 'अय्यर', 27 साल पहले आए शो की कहानी जान हो जाएंगे दंग
शिल्पा शिंदे के झूठ पर फिर भड़कीं हिना खान, बोलीं- अगर वो 'बिस बॉस' में ये बोलती, तो कभी नहीं जीतती
शिल्पा शिंदे के झूठ पर फिर भड़कीं हिना खान, बोलीं- अगर वो 'बिस बॉस' में ये बोलती, तो कभी नहीं जीतती

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget