एक्सप्लोरर

हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, अपने किए के लिए पछतावा जताएं अरमान कोहली

बॉम्बे हाईकोर्ट ने आज अभिनेता अरमान कोहली को निर्देश दिया कि वह अपनी प्रेमिका पर हमला करने के लिए 'पछतावा' जाहिर करें.

मुंबई: बॉम्बे हाईकोर्ट ने आज अभिनेता अरमान कोहली को निर्देश दिया कि वह अपनी प्रेमिका पर हमला करने के लिए 'पछतावा' जाहिर करें. जस्टिस आर एम सावंत और रेवती मोहित देरे की एक पीठ ने कोहली के वकील सतीश मनेशिन्द की तरफ से दायर हलफनामे पर कहा कि कोहली आश्वस्त करे कि वह भविष्य में इस तरह के व्यवहार को नहीं दोहराएगें. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कोर्ट में साफ हुआ है कि रंधवा के सिर पर घाव सीढ़ियों से गिरने की वजह से हुई है.

बता दें बीते दिनों अभिनेता अरमान कोहली की ज़मानत याचिका को मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की तरफ से खारिज कर दी गई थी. एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट पर अपनी गर्लफ्रेंड नीरू रंधवा को मारने का आरोप है, जमानत याचिका खारिज होने की वजह से अब उन्हें 26 जून तक न्यायिक हिरासत रहना होगा. अरमान कोहली पर आरोप है कि पैसे को लेकर हो रही बहस के बीच उन्होंने नीरु रंधावा के साथ मारपीट की और इतनी जोर से धक्का दिया कि नीरु के सिर पर गहरी चोट आ गई. इसके बाद नीरु को हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा. नीरु के सिर पर करीब टांके लगे.

नीरु ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत करते हुए इस मामले की पूरी जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि पहले भी अरमान उनके साथ खूब गाली-गलौज़ और मारपीट करते रहे हैं. नीरू ने कहा कि अब इस घटना के बाद वो अरमान को‌ न माफ करेंगी और न ही उनके पास वापस ही जाएंगी.

बता दें कि नीरु और अरमान साल 2015 से साथ में रह रहे थे. अरमान से कैसे मुलाकात हुए इस बारे में खुद नीरु ने बताया, ''मैं पहली बार प्रेम रतन धन पायो के दौरान उनसे मिली थी. उनकी स्टाइलिंग मैंने की. सेट पर मैं उनके साथ रही थी. उसके बाद उनके सारे इवेंट में हम साथ गए हैं लेकिन उन्होंने कभी औपचारिक तरीके से नहीं बताया कि मैं उनकी गर्लफ्रेंड हूं.''

क्या है पूरा मामला

नीरु ने एबीपी न्यूज़ से बताया, ''मैं उनकी प्रॉपर्टी को संभालती हूं. उनके गोवा के विला में एक बुंकिग थी. स्टाफ ने पेमेंट लिया था. स्टाफ ने बताया कि उसने 63 हजार ले लिया है. अरमान मेरे पास ही थे. उन्होंने पूछा कि स्टाफ के पास इतने पैसे क्यों छोड़ती हो. तो मैंने कहा कि उन्हें सैलरी भी देनी है और एक दो और पेमेंट करने ही हैं. 30 हजार सैलरी देनी है तो फिर तीस ही तो लेना है. जैसे उनकी आदत है वो थोड़े गुस्से में आ गए. गालियां देने लगे कि तुम काम सही नहीं कर रही हो तुम गोवा वाले विला को बेच दो मुझे टेंशन नहीं लेनी है. मैंने कहा कि मैं बाहर जाकर फोन करती हूं. कमरे से बाहर जा रही थी तो उन्होंने पीछे से टांग मारी. मैं सीढ़ियों पर गिरते-गिरते बची. मैंने उनसे कहा कि मुझे गालियां क्यों दे रहे. मुझे कुछ नहीं मिल रहा है. मैं तुम्हारा ही काम कर रही हूं. एक तो तुम्हें पैसे बनाकर दो और ऊपर से गालियां खाओ, मार खाओ. बोलते-बोलते मैं हॉल तक पहुंची. उसके बाद वो मेरे पीछे आया और मेरे बाल पकड़ लिए. कहने लगा कि क्या बोली तू? और मेरे बाल पकड़ कर जमीन पर पटक दिया. मेरा सिर फट गया. काफी चोट लगी है. 15 टांके लगे हैं. उनके घर में सीसीटीवी है हर कोने है. अगर हटाया नहीं होगा तो सब रिकॉर्ड होगा.''

इससे पहले भी कई बार नीरु पर हाथ उठा चुके हैं अरमान

नीरु ने बताया कि ये पहली बार नहीं है, बल्कि इससे पहले कई बार अरमान उन पर हाथ उठा चुके हैं. उन्होंने बताया, ''जब आप किसी को प्यार करते हैं तो आप उनमें पूरी तरह इन्वॉल्व होते हैं. मैं उनके परिवार का ध्यान रखती थी. उनके भाई का ध्यान रखती थी. जब फैमिली के साथ बॉन्डिंग हो जाती है तो निकलना आसान नहीं होता. ऐसा कई बार हुआ  है. मारपीट के बाद कई बार ऐसा हुआ है कि मैंने बैग पैक कर लिया वहां जाने के लिए. इसके बाद वो अपने पापा को बीच में लाता था. अब अगर कोई 90 साल आदमी आपसे आकर कहे कि मेरे बेटे को माफ कर दो. वो गुस्से वाला है. तोकोई क्या करे. मैं एक बार वहां से भाग भी गई थी. ये मेरे पीछे दुबई गया. मुझे मनाया और कहा कि शादी कर लेते हैं. वो सिर्फ बातें करता था  और फिर निकल जाता था.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अपने आपको क्या समझता है बुढ़ऊ?' ट्रोलिंग से परेशान हुए अमिताभ बच्चन
'अपने आपको क्या समझता है बुढ़ऊ?' ट्रोलिंग से परेशान हुए अमिताभ बच्चन
'बिग बॉस 20': सलमान खान ने स्काउट-यंग की लगाई क्लास, फूट-फूटकर रोए काजी तौकीर
'बिग बॉस 20': सलमान खान ने स्काउट-यंग की लगाई क्लास, फूट-फूटकर रोए काजी तौकीर
Video: 'अनुपमा' फेम गौरव खन्ना बने श्रीराम, हनुमान के रूप में विंदु दारा सिंह ने लूटी महफिल
गौरव खन्ना बने श्रीराम, हनुमान के रूप में विंदु दारा सिंह ने लूटी महफिल, देखें वीडियो
'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार: पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री, काजी तौकीर ने जीते 5 लाख रुपये
'बिग बॉस 20': पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री, काजी तौकीर ने जीते 5 लाख रुपये

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget