एक्सप्लोरर

Bigg Boss 15: बिग बॉस के लिए Divyanka Tripathi को किया गया था अप्रोच, जानिए एक्ट्रेस ने क्यों मना कर दिया?

खतरों के खिलाड़ी में शानदार स्टंट करने वाली एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को बिग बॉस के लिए भी कॉन्टेक्ट किया गया था. दिव्यांका ने बताया कि उन्होने इस शो को ना क्यों कह दिया.

खतरों के खिलाड़ी 11 (Khatron Ke Khiladi 11) में दूसरे नंबर पर रहकर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने अपनी धाक जमा दी हैं. पिछले कुछ समय से उनको लेकर ऐसी भी खबरें थी कि सलमान खान के शो बिग बॉस (Bigg Boss) के लिए उन्हें संपर्क किया गया था, लेकिन अब खुद दिव्यांका ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है. India.com के साथ हुई बातचीत में दिव्यांका त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें शो के मेकर्स द्वारा संपर्क किया गया था, पर वो इसका हिस्सा नहीं बनेगीं.

इंटरव्यू के दौरान दिव्यांका ने बताया कि उन्हें कई बार बिग बॉस के लिए कॉन्टेक्ट किया गया है, लेकिन इस बार उनसे इस बारे में काफी गंभीरता से बात की गई. दिव्यांका ने कहा कि “मुझे कई बार संपर्क किया गया है लेकिन इस बार मुझसे काफी गंभीरता से बात की गई. मुझे लगता है कि खतरों के खिलाड़ी के ज्यादातर कंटेस्टेट को इसके लिए कॉन्टेक्ट किया गया होगा."

जब दिव्यांका से ये पूछा गया कि उन्होंने शो के लिए हामी क्यों नहीं भरी तो इस पर उन्होंने कहा कि वो इस तरह के शो के लिए डिजाइन नहीं हैं. उन्होंने कहा कि "मुझसे संपर्क किया गया है, मुझे लगता है कि ज्यादातर कलाकारों, बड़े नामों से आम तौर पर संपर्क किया जाता है. लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं इसके लिए बनी हूं, एक तरफ मैं काफी सेंसेटिव हूं, तो वहीं दूसरी तरफ थोड़ी हिंसक भी हो सकती हूं, जो शो के लिए तो अच्छा हो सकता है लेकिन मेरे लिए इतना अच्छा नहीं हैं. इससे मुझपर काफी असर पड़ेगा."

दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. हाल ही में वो रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में दिखाई दी, जिसमें उन्होंने कई मुश्किल स्टंट्स को बहादुरी से पूरा किया. जिसके बाद उन्होंने शो में दूसरे नंबर पर जगह बनाई. वहीं बिग बॉस 15 की बात करें तो यह शो 2 अक्टूबर से शुरू हो रहा है इस शो में करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, अफसाना खान, सिम्बा नागपाल, उमर रियाज, प्रतीक सहजपाल, शमिता शेट्टी जैसे सेलेब्स हिस्सा ले रहे हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 साल तक टीवी से दूर क्यों रहीं रश्मि देसाई? बोलीं- 'मेरा करियर खत्म हो गया है'
4 साल तक टीवी से दूर क्यों रहीं रश्मि देसाई? बोलीं- 'मेरा करियर खत्म हो गया है'
हर्षवर्धन बेनीवाल मारपीट मामला: एजाज खान महाराष्ट्र साइबर सेल के कार्यालय पहुंचे, दर्ज कराएंगे बयान
हर्षवर्धन बेनीवाल मारपीट मामला: एजाज खान महाराष्ट्र साइबर सेल के कार्यालय पहुंचे
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'बिग बॉस 20': काजी तौकीर ने ठुकराया था एकता कपूर का ऑफर? उदिति सिंह को आई एक्स को किया याद
काजी तौकीर ने ठुकराया था एकता कपूर का ऑफर? उदिति सिंह को आई एक्स को किया याद

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget