एक्सप्लोरर

क्यों एक्स बॉयफ्रेंड Varun Sood से अलग हुई थीं Divya Agarwal? आखिरकार एक्ट्रेस ने कर दिया खुलासा

Divya Agarwal On Breakup: टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने एक्स बॉयफ्रेंड वरुण सूद के साथ अपने ब्रेकअप की असली वजह बताई है. जानें उनके अलग होने का असली कारण.

Divya Agarwal On Breakup With Varun Sood: दिव्या अग्रवाल कभी लाखों-करोड़ों फैंस की फेवरेट हुआ करती थीं, लेकिन जब से उन्होंने वरुण सूद (Varun Sood) के साथ ब्रेकअप करके एक्स बॉयफ्रेंड अपूर्व पडगांवकर (Apurva Padgaonkar) से सगाई है, तब से लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. कोई उन्हें ‘गोल्ड डिगर’ कह रहा है तो कोई उन्हें ‘शुगर मम्मी’ बुला रहा है, कई उनके मंगेतर अपूर्व को ‘शुगर डैडी’ कहकर ट्रोल कर रहे हैं. इससे दिव्या काफी परेशान हो गई हैं. उन्होंने फिर से ट्रोलर्स पर बात की है.

ट्रोलिंग पर बोलीं दिव्या
लगातार हो रही ट्रोलिंग पर दिव्या ने IBT इंडिया के साथ बातचीत में कहा, “क्या मेरा रोमांटिक रिलेशनशिप ही मेरी पहचान है? मुझे बस इतना पता है कि आज मैं जहां भी हूं, मैंने इसके लिए बहुत मेहनत की है. कभी-कभी खुश तस्वीरों के पीछे का दर्द इन फेसलेस ट्रोल्स को दिखाई नहीं देता है. मैं उन्हें नजरअंदाज करती हूं, लेकिन फिर परेशान हो जाती हूं.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Divya AmarSanjay Agarwal (@divyaagarwal_official)

वरुण संग दिव्या के ब्रेकअप की वजह
इंटरव्यू में दिव्या ने वरुण संग ब्रेकअप की वजह भी बताई है. उन्होंने कहा, "समाज किसी रिश्ते के खत्म होने के लिए केवल महिलाओं को ही क्यों दोषी ठहराता है? मेरा मानना है कि जब रिश्ता दुख का कारण बन जाए तो उसे खत्म करना ही सही होता है. मैंने भी वही किया. अगर कोई महिला अपने बारे में सोचती है तो समाज उसे विद्रोही बना देता है." इससे साफ है कि एक्ट्रेस वरुण के साथ अपने रिश्ते में खुश नहीं थीं, इसलिए उन्होंने अलग होने का फैसला किया था.

दिव्या ने वरुण को दी ये सलाह

हाल ही में, दिव्या अग्रवाल के एक्स बॉयफ्रेंड वरुण सूद ने ट्विटर पर अपने प्रोजेक्ट का प्रमोशन कर रहे थे, इतने में एक फैन ने पूछा था कि क्या उन्होंने दिव्या से बेवफाई की है तो एक्टर ने इनकार कर दिया था. इस पर दिव्या ने कहा, “मैंने सगाई कर ली है. जैसे मैंने शांति चुनी है, आप भी मूव ऑन कर लीजिए. मैं समझ नहीं पा रही हूं कि कोई अपने शो को प्रमोट करने के लिए अतीत के एक सवाल का जवाब क्यों देना चाहेगा. मूव ऑन होना बहुत कठिन होता है, लेकिन अगर आप नाखुश रहना चुनते हैं तो और भी कठिन हो जाता है. जीवन ने हमें जो दिया है, उसमें शांति ढूंढकर खुद को खुश रहने देना चाहिए.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Divya AmarSanjay Agarwal (@divyaagarwal_official)

यह भी पढ़ें- Holi 2023: ऐसे कपड़ों में होली खेलती दिखीं Uorfi Javed, भड़के लोगों ने कहा- ‘ये क्या बन गई हो कबाड़न’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serials Spoiler: फिनाले से पहले अनुपमा को लगा तगड़ा झटका, वसुधा को मारने की धमकी देगा अजय
फिनाले से पहले अनुपमा को लगा तगड़ा झटका, वसुधा को मारने की धमकी देगा अजय
'गोपी बहू' से मिली पहचान, अब एक्टिंग से दूर क्या कर रही हैं देवोलीना भट्टाचार्जी?
'गोपी बहू' से मिली पहचान, अब एक्टिंग से दूर क्या कर रही हैं देवोलीना भट्टाचार्जी?
TV Serial Spoilers: चंद्रिका की शर्त से मुश्किल में फंसी वसुधा, तेज प्रताप की एंट्री से मचेगा हंगामा
चंद्रिका की शर्त से मुश्किल में फंसी वसुधा, तेज प्रताप की एंट्री से मचेगा हंगामा
अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, शो के प्रमोशन से लौट रहे थे एक्टर
अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, शो के प्रमोशन से लौट रहे थे एक्टर

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget