एक्सप्लोरर

पति Shoaib Ibrahim के बर्थडे पर दीपिका कक्कड़ ने तारीफ में पढ़े कसीदे, हुईं इमोशनल, बोलीं- जज्बात हमारी आंखों में भर आते हैं...

Happy Birthday Shoaib Ibrahim: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने पति शोएब को बेहद इमोशनल तरीके से बर्थडे विश किया है. दीपिका की ये खास बर्थडे पोस्ट वायरल है.

Happy Birthday Shoaib Ibrahim: टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम 20 जून को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. उनकी पत्नी दीपिका कक्कड़ ने इस बर्थडे को और भी खास बना दिया है. उन्होंने बेहद शानदार तरीके से बर्थडे को सेलिब्रेट किया है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पति के लिए एक इमोशनल वॉइस नोट भी शेयर किया है. 

दीपिका ने बांधे पति की तारीफों के पुल

बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर करते हुए दीपिका ने वॉइस नोट में कहा- 'हम खुदा को अपने कर्मों से खुश कर देना चाहते हैं. हम आपका सजदा करें ये उनसे इजाजत चाहते हैं. हम अल्फाजों में कभी बयां नहीं कर पाएंगे कि आप हमारे क्या हो, कोशिश करें तो जज्बात हमारी आंखों में भर आते हैं. आप वो आयत हो जिसे खुदा ने सिर्फ हमारे लिए लिखा है. आपके नूर से हमारी जिंदगी में रोशनी हुई है. आपकी खुशबू से रूह हमारी गुलजार हुई है. इतना कुछ मिल गया है आपके आने से  कि जिंदगी अब आपकी कर्जदार है. आपको देने के लिए कुछ भी नहीं, झोली खाली है हमारी. बस हर दुआ में आपका नाम है.'

दीपिका शोएब के लिए जब अपनी फीलिंग कर रही होती हैं तो वो इमोशनल सुनाई देती हैं.

दीपिका ने पोस्ट कर लिखा लंबा-चौड़ा कैप्शन

उन्होंने अपनी फीलिंग शेयर करते हुए लिखा- हर दुआ में आपका नाम है. इन अल्फाजों से बढ़कर कुछ नहीं है कि आप मेरे लिए कितने मायने रखते हो. और समय के साथ आपकी मोहब्बत ने मेरी जिंदगी को सिर्फ और ज्यादा खूबसूरत बनाया है. और अब ये सफर और ज्यादा खूबसूरत होने वाला है. हां जल्द पापा बनने वालो हो. आपके पापा बनते देखने के लिए एक्साइटेड हूं. आप बहुत अच्छे बेटे हो, बेस्ट भाई हो, बेस्ट पति हो और इंशाल्लाह आप बेस्ट पापा बनोगे. आपको लाइफ की हर खुशी मिले और हर वो चीज जिसकी आपको ख्वाहिश हो. हैप्पी बर्थडे मेरी जिंदगी शोएब. आई लव यू.

वहीं शोएब इब्राहिम ने भी बर्थडे केक के साथ पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट के साथ उन्होंने जल्द पापा बनने की एक्साइटमेंट और खुशी जाहिर की है.

बता दें कि दीपिका कक्कड़ जल्द ही मां बनने वाली हैं. जुलाई के तीसरे-चौथे हफ्ते में उनकी ड्यू डेट है. कपल अपने होने वाले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.

ये भी पढ़ें- Watch: अमिताभ बच्चन की नातिन की हिंदी से इंप्रेस हुए लोग, नव्या की सोच जानकर हर कोई कर रहा है तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना को नीता अंबानी से मिला स्पेशल गिफ्ट, केसर आम के साथ भेजा प्यारा नोट, देखें तस्वीरें
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना को नीता अंबानी ने भेजे जामनगर के केसर आम, साथ में लिखा खास नोट, देखें तस्वीरें
Sairaab: 'सैराब' को मिल गया नया ईशान? आशय मिश्रा कर सकते हैं रोहित चंदेल को रिप्लेस
'सैराब' को मिल गया नया ईशान? आशय मिश्रा कर सकते हैं रोहित चंदेल को रिप्लेस
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दीपिका कक्कड़ की मां, पेट में हुआ था इंफेक्शन, शोएब इब्राहिम ने बताया कैसी है तबियत
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दीपिका कक्कड़ की मां, पेट में हुआ था इंफेक्शन, शोएब इब्राहिम ने बताया कैसी है तबियत
TV Serial Spoilers: दादी सा ने चंद्रिका के सामने रखी चौंकाने वाली शर्त, अनु के सामने खुली आर्यवर्धन की पोल
दादी सा ने चंद्रिका के सामने रखी चौंकाने वाली शर्त, अनु के सामने खुली आर्यवर्धन की पोल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget