एक्सप्लोरर

Birthday Special: कभी 107 किलो के हुआ करते थे मोहित रैना, निभा चुके हैं भगवान शिव से लेकर 'उरी' में आर्मी ऑफिसर का रोल

Happy Birthday Mohit Raina: देवो के देव...महादेव में शिव की भूमिका में नजर आए मोहित रैना टीवी के साथ बॉलीवुड में भी नाम कमा चुके हैं. उन्होंने 'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी फिल्मों में काम किया है

एक्टर मोहित रैना का टीवी के बड़े स्टार्स में से लिया जाता है. पौराणिक कथाओं पर आधारित धारावाहिक ‘देवों के देव…महादेव’ में उन्होंने ‘भगवान शिव’ का जितना बेहतरीन अभिनय किया उससे वो घर-घर में छा गए. अगर ये कहा जाए हैं कि भगवान शिव की भूमिका में उनसे बेहतर अब तक कोई नहीं दिखा, तो ये कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी.
Birthday Special: कभी 107 किलो के हुआ करते थे मोहित रैना, निभा चुके हैं भगवान शिव से लेकर 'उरी' में आर्मी ऑफिसर का रोल

14 अगस्त 1982 को मोहित रैना का जन्म जम्मू में हुआ उनके पिताजी का नाम पीएल रैना था. और उनकी मां का नाम सुषमा कुमारी है. मोहित ने जम्मू से ही स्कूलिंग की. ग्रेजुएशन को बाद उन्होंने मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई की ओर रुख किया.
Birthday Special: कभी 107 किलो के हुआ करते थे मोहित रैना, निभा चुके हैं भगवान शिव से लेकर 'उरी' में आर्मी ऑफिसर का रोल

मोहित जब मुंबई आए तो उनका वजन 107 किलो था. जाहिर हैं मॉडलिंग के लिए उन्होंने अपना वजन 29 किलो तक कम किया. साल 2005 में उन्होंने सांइस फिक्शन शो ‘अंतरिक्ष’ से डेब्यू किया. इसी साल उन्होंने स्टार प्लस के शो ‘भाभी’ में भी देखा गया हालांकि ये रोक ज्यादा लंबा नहीं था. साल 2010 में मोहित ने ‘बंदिनी’ में ऋषभ का किरदार निभाया.
Birthday Special: कभी 107 किलो के हुआ करते थे मोहित रैना, निभा चुके हैं भगवान शिव से लेकर 'उरी' में आर्मी ऑफिसर का रोल

मोहित ने टीवी पर काफी काम किया लेकिन ‘देवों के देव...महादेव’ से उन्हें वो पहचान मिली जिसकी चाहत किसी भी एक्टर को हो सकती है. इस धारावाहिक में भगवान शिव का किरदार बहुत पॉपुलर हुआ. शांत सी मुस्कुराहट और गंभीर अभिनय ने इस किरदार में जान डाल दी. इस धारावाहिक में उन्होंने भगवान शिव के 30 अलग-अलग किरदार प्ले किए. मोहित ने स्टार प्लस के शो ‘महाभारत’ में भी शिव का रोल किया.
Birthday Special: कभी 107 किलो के हुआ करते थे मोहित रैना, निभा चुके हैं भगवान शिव से लेकर 'उरी' में आर्मी ऑफिसर का रोल

टीवी सीरियल के अलावा मोहित रैना ने फिल्मों में भी हाथ आजमाया. साल 2008 में उन्होंने हिन्दी फिल्म डॉन मुथु स्वामी में जयकिशन का किरदार निभाया लेकिन ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी. 2019 में आई फिल्म ‘उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक’ मोहित मेजर करन कश्यप के किरदार में उन्हें 2019 में फिल्म ‘गुड न्यूज’ में भी देखा गया. फिल्मों के अलावा मोहित मिसेज सीरियल किलर, काफिर, भौकाल, ए वायरल वेडिंग जैसी वेबसीरीज में भी काम किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कंटेस्टेंट के मुंह से 'साहेब' सुनकर चौंके बिग बी, जया बच्चन से भी कर दी ऐसी डिमांड
कंटेस्टेंट के मुंह से 'साहेब' सुनकर चौंके बिग बी, जया बच्चन से भी कर दी ऐसी डिमांड
महाभारत में कर्ण बनकर घर-घर में हुए थे पॉपुलर, इन फिल्मों में भी नजर आए थे पंकज धीर
महाभारत में कर्ण बनकर घर-घर में हुए पॉपुलर, इन फिल्मों में भी नजर आए थे पंकज धीर
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
'ऐसे रोते नहीं', 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर को रोता देख साजिद खान ने दिया 5 गानों का ऑफर
'ऐसे रोते नहीं', 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर को रोता देख साजिद खान ने दिया 5 गानों का ऑफर

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget