एक्सप्लोरर

बीमारी से जूझ रही बेटी की खातिर फिर साथ आए Charu Asopa-राजीव सेन? मिलकर कर रहे हैं देखभाल!

Charu Asopa Rajeev Sen Relationhip: राजीव सेन ने बेटी जियाना को गोद में लिए एक तस्वीर शेयर की जिससे ये लग रहा है कि वो भी चारू के साथ अपने गिले-शिकवे को अलग रखकर बेटी को देखने के लिए भीलवाड़ा में हैं.

Charu Asopa Rajeev Sen Divorce: टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा (Charu Asopa) की पर्सनल लाइफ हमेशा सुर्ख़ियों में बनी रहती है. चारू ने सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के भाई राजीव सेन (Rajeev Sen) से शादी की है. इस समय दोनों की शादीशुदा जिंदगी कई उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रही है. दोनों के बीच परेशानियां शादी की शुरुआत से ही बढ़ गई थीं जो अब भी जारी हैं. इस बीच इनकी बेटी जियाना को डेंगू हो गया है. चारू ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए दी. चारू इन दिनों अपने मायके में रह रही हैं जो कि भीलवाड़ा, राजस्थान में है. यहीं जियाना का इलाज चल रहा है.

11 महीने की बच्ची की हालत काफी गंभीर थी जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा और चारू इससे काफी परेशान हो गईं. इस बीच राजीव सेन ने भी बेटी जियाना को गोद में लिए एक तस्वीर शेयर की जिससे ये लग रहा है कि वो भी चारू के साथ अपने गिले-शिकवे को अलग रखकर अपनी बेटी को देखने के लिए भीलवाड़ा पहुंच चुके हैं. राजीव ने फोटो शेयर करते हुए लोकेशन भीलवाड़ा, राजस्थान लिखी है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Charu Asopa Sen (@asopacharu)

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, जियाना को राजस्थान में डेंगू हो गया लेकिन मेरी लिटिल प्रिंसेस ने लड़ाई लड़ी और वायरस को हरा दिया. वो अब पहले से बेहतर है. वो असली फाइटर है और इतने दर्द के बावजूद वो स्माइल करना नहीं भूलती. डैडी आपसे बहुत प्यार करते हैं. आपको बता दें कि पिछले दिनों गणेश चतुर्थी के मौके पर राजीव-चारू ने अपने रिश्ते को एक और मौका देने की बात कही थी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rajeev Sen (@rajeevsen9)

दोनों का रिश्ता तलाक की कगार पर पहुंच गया था लेकिन इन्होंने बेटी की खातिर रिश्ता नहीं तोड़ा हालांकि इसके कुछ समय बाद ही दोनों के बीच फिर अनबन हो गई. चारू ने एक इंटरव्यू में कहा कि राजीव अचानक दिल्ली चले गए और तब से उनके टच में नहीं हैं. उन्हें सोशल मीडिया पर भी ब्लॉक कर दिया है. वहीं राजीव ने चारू को ड्रामा क्वीन बताते हुए कहा कि उनकी पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं और उन्हें इलाज की जरूरत है.

ये भी पढ़ें: Shehnaaz Gill होस्ट करेंगी दीवाली पार्टी, सलमान खान के खानदान समेत ये सितारे बनेंगे मेहमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गुम है किसी के प्यार में' फेम तन्वी ठक्कर का टूटा रिश्ता, 5 साल बाद पति से हुईं अलग, शेयर किया इमोशनल पोस्ट
'गुम है किसी के प्यार में' फेम तन्वी ठक्कर का टूटा रिश्ता, 5 साल बाद पति से हुईं अलग, शेयर किया इमोशनल पोस्ट
गौरव-आकांक्षा के तलाक पर कुनिका सदानंद को नहीं हुई हैरानी, अशनूर-बसीर समेत इन सेलेब्स ने किया रिएक्ट
गौरव-आकांक्षा के तलाक पर कुनिका सदानंद को नहीं हुई हैरानी, अशनूर-बसीर समेत इन सेलेब्स ने किया रिएक्ट
TV Serial Spoilers: अनुपमा पर घर तोड़ने का आरोप लगाएगी राही, अनु को प्रपोज करने से पहले आर्यवर्धन पर मंडराया बड़ा खतरा
अनुपमा पर घर तोड़ने का आरोप लगाएगी राही, अनु को प्रपोज करने से पहले आर्यवर्धन पर मंडराया बड़ा खतरा
दूसरी बार पिता बने 'इंडियन आइडल 12' के सिंगर मोहम्मद दानिश, दिखाई बेटी की पहली झलक, देखें वीडियो
दूसरी बार पिता बने 'इंडियन आइडल 12' के सिंगर, दिखाई बेटी की पहली झलक, देखें वीडियो

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक डिप्टी पीएम इशाक डार के रिश्तेदार की घिनौनी करतूत, विदेशी महिलाओं से गैंगरेप के बाद वसूली 1 लाख डॉलर की फिरौती!
पाक डिप्टी PM के रिश्तेदार की घिनौनी करतूत, विदेशी महिलाओं से गैंगरेप के बाद वसूली 1 लाख डॉलर की फिरौती!
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों का बड़ा बयान, कहा- 'SIT रिपोर्ट से पहले चंपत राय को...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों का बड़ा बयान, कहा- 'SIT रिपोर्ट से पहले चंपत राय को...'
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
Embed widget