एक्सप्लोरर

BB OTT2: अभिषेक मल्हान के गेमप्ले से दुखी Pooja Bhatt की आंखों से छलके आंसू, बोलीं- 'मैं विनर्स को आंख मूंदकर नहीं कर सकती फॉलो'

BB OTT2: बिग बॉस ओटीटी 2 का फिनाले बेहद नजदीक है. इसी के साथ अभिषेक मल्हान ने पूजा भट्ट को टास्क में हराकर टिकट टू फिनाले भी जीत लिया है. वहीं पूजा भट्ट इसके बाद से काफी अपसेट हैं.

BB OTT2: बिग बॉस ओटीटी 2 की पॉपुलैरिटी हर गुजरते दिन के साथ बढ़ती ही जा रही है. सलमान खान के इस शो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं इस सीजन में तमाम कंटेस्टेंट भी दर्शकों को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. अब ये शो फिनाले के भी नजदीक पहुंच चुका है और इसे पहला फाइनलिस्ट भी मिल गया है. दरअसल बीते एपिसोड में पूजा भट्ट को हराकर अभिषेक मल्हान ने टिकट टू फिनाले जीत लिया था. वहीं पूजा भट्ट इसके बाद अभिषेक के गेम से नाराज भी हो गई थीं और इस दौरान उनकी आंखों में आंसू आ गए थे. 

अभिषेक के फिनाले पहुंचे के बाद पूजा ने यंगस्टर्स पर किया कमेंट
बिग बॉस ओटीटी 2 के लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान, जद हदीद, पूजा भट्ट और अविनाश सचदेव फलों की टोकरी टास्क के दौरान बहस में पड़ जाते हैं और बाद में अभिषेक गेम जीत जाते हैं. इसके बाद पूजा अभिषेक से नाराज हो जाती हैं और आज के यंगस्टर्स पर कमेंट करती हैं. ये सुनकर अभिषेक पूजा से कहते हैं कि वह इस बहस में युवाओं को शामिल करना बंद करे और वह इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे.

पूजा हुईं इमोशनल
पूजा इस पर कहती हैं, 'वैसे आप आज के यंगस्टर्स के एम्बेसडर हैं और यहां तक ​​कि आपने अविनाश की उम्र पर भी कमेंट किया. आप उसे एक बार फिर 36 कहते रहे तो वह क्या था?”बाद में, पूजा अविनाश सचदेव, बेबिका धुर्वे और जद हदीद के साथ गार्डन एरिया में बैठी हुई नजर आती हैं. इस दौरान पूजा इमोशनल हो गईं और बोलीं कि उन्होंने अपनी लाइफ  में कभी इस तरह से नहीं खेला. भले ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में 34 साल पूरे कर लिए हों लेकिन उन्होंने कभी भी किसी पर रिएक्शन नहीं दिया है और न ही किसी का अनादर किया है.

पूजा की आंखों में आए आंसू
पूजा की आंखों में आंसू आ जाते हैं और वह कहती है, “जीत क्या होती है और इसका फैसला कौन करता है? हां, एक शख्स ट्रॉफी हैंडल कर सकता है लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि अन्य 5 गेम हार गए हैं. हां, ये हमें दिया गया एक टास्क था लेकिन बिग बॉस ने मुझे गेम कंसीव करने का ऑप्शन दिया था और मुझे इसकी कल्पना करनी चाहिए थी.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

विनर्स को ब्लाइंडली फॉलो नहीं कर सकती
 मेरा कहना ये है कि मैं ग्रेस के साथ हार सकती हूं, लेकिन जहां तक ​​अभिषेक का सवाल है, इतना सब कुछ होने के बावजूद मैंने हमेशा उसे देखा है और जीतने का जज्बा देखा है. क्या आपको लगता है कि जब मैंने सेब दिए तो मैंने मैन्यूप्लेट किया था, मैं ऐसा क्यों करूंगी? मैं परेशान नहीं हूं, बस समझ नहीं पा रही हूं. यही दुनिया नहीं है, अन्य दुनिया भी हैं और मैं ऐसी दुनिया का हिस्सा नहीं बनना चाहता. मैं हारे हुए शख्स के साथ खड़ा रहूंगी. मैं कभी भी विनर्स को आंख मूंदकर फॉलो नहीं करती और न ही उनके साथ खड़ा होती हूं. और मैं खुद को बदलने वाली नहीं हूं. मैं लोगों के साथ खड़ी हूं जैसे वे हैं."

पूजा ने घर में एक्स्ट्रा काम करने से किया इंकार
पूजा आगे अविनाश और बेबिका से कहती है कि घर में उसकी जिम्मेदारियां तय हैं और वह अब से घर में कोई एक्स्ट्रा काम नहीं करेंगी. और साथ ही जो खाना बनाता है और काउंटर साफ नहीं करता तो वह उसे साफ नहीं करेंगी. पूजा ने कहा, "बस इसलिए नहीं कि अभिषेक कैप्टन हैं लेकिन मुझे लगता है कि अब हर किसी को घर में अपना बोझ खुद उठाना चाहिए."

Adnan Siddiqui Interview: बॉलीवुड को मिस करते हैं पाक एक्टर अदनान सिद्दीकी, ABP News से कहा- एंटरटेनमेंट दिलों को जोड़ता है, बैन नहीं लगना चाहिए

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
TMKOC: माधवी के अचार में कांच का टुकड़ा, असित मोदी का फैंस को सरप्राइज
TMKOC: माधवी के अचार में कांच का टुकड़ा, असित मोदी का फैंस को सरप्राइज
TV Serial Spoilers: राही पर लगा गेम में हेरफेर करने का आरोप, अनु की ऑफिस में होगी धमाकेदार एंट्री
राही पर लगा गेम में हेरफेर करने का आरोप, अनु की ऑफिस में होगी धमाकेदार एंट्री
Video: 'तारक मेहता' के बाघा ने खरीदी 65 लाख की चमचमाती कार, मजे लेते हुए फैंस बोले- 'लगता है जेठालाल ने पगार बढ़ा दी'
'तारक मेहता' के बाघा ने खरीदी नई चमचमाती कार, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget