एक्सप्लोरर

वरुण सूद से ब्रेकअप के बाद टूट गई थीं Divya Agarwal, अब बोलीं- बुरे फेज में मंगेतर अपूर्व मेरे साथ खड़े थे

Divya Agarwal On Breakup-Wedding: टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने बॉयफ्रेंड अपूर्व पडगांवकर के साथ सगाई कर ली है. हाल ही में, एक्ट्रेस ने वरुण सूद से ब्रेकअप के बारे में बात की है.

Divya Agarwal On Fiance Apurva Padgaonkar: ‘बिग बॉस ओटीटी’ (Bigg Boss OTT) की विनर दिव्या अग्रवाल ने हाल ही में अपूर्व पडगांवकर से सगाई कर ली है. वरुण सूद (Varun Sood) के साथ उनके ब्रेकअप की खबरें अभी थमी भी नहीं थीं कि, एक्ट्रेस की सगाई ने उनके फैंस को हैरान कर दिया. दिव्या के 30वें बर्थडे पर अपूर्व ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया और एक्ट्रेस ने बिना देर किए उन्हें ‘हां’ कह दिया. हाल ही में, एक्ट्रेस ने वरुण सूद से ब्रेकअप और अपूर्व संग सगाई के बारे में बात की है.

दिव्या अग्रवाल ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि, अपूर्व वरुण से पहले उनके बॉयफ्रेंड रह चुके हैं. हालांकि, ‘ऐस ऑफ स्पेस सीजन 1’ में जाने से पहले उनका ब्रेकअप हो गया था. वरुण सूद से ब्रेकअप के बाद एक अपूर्व ही थे, जिन्होंने उनका साथ दिया. उन्होंने ये भी कहा कि, अपूर्व ही वह इंसान हैं, जिनसे वह शादी करना चाहती थीं.

वरुण सूद संग ब्रेकअप पर बोलीं दिव्या अग्रवाल

दिव्या अग्रवाल ने कहा, “जिंदगी एक पूरा सर्कल है. मैं अपूर्व को लंबे समय से जानती हूं. हमने 2015 से 2018 के बीच डेटिंग की थी, लेकिन फिर हम अलग हो गए. हालांकि, हम एक-दूसरे के टच में थे. अपूर्व एक ऐसे दोस्त थे, जिनके पास मैं हमेशा जा सकती थी. मार्च 2022 में वरुण के साथ मेरे ब्रेकअप के बाद मैं एक बुरे फेज से गुजर रही थी. अपूर्व बतौर बेस्ट फ्रेंड मेरे साथ चट्टान की तरह खड़े रहे. मैं किसी प्रपोजल की उम्मीद नहीं कर रही थी, लेकिन मैं जानती थी कि, वही वह इंसान हैं, जिससे मैं शादी करना चाहती थी.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Divya AmarSanjay Agarwal (@divyaagarwal_official)

अगले साल शादी करेंगी दिव्या अग्रवाल

दिव्या अग्रवाल ने बताया कि, पहले अपूर्व के साथ उनका ब्रेकअप क्यों हुआ था. उन्होंने कहा, “शुरू में उन्हें लगता था कि, हम बहुत देर तक काम करते हैं, लेकिन अब वह समझते हैं. मुझे लगता है कि, एक रिश्ते में भले ही दो लोग अलग-अलग तरह के हों, लेकिन आप कितना एक-दूसरे को समझते हैं, ये मायने रखता है. हमने अभी तारीख तय नहीं की है, लेकिन हम अगले साल शादी करेंगे. मेरे साथ सबकुछ बिना प्लान किए हुआ. अभी मैं इस मोमेंट को जी रही हूं.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Divya AmarSanjay Agarwal (@divyaagarwal_official)

दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) को ‘ऐस ऑफ स्पेस सीजन 1’ में वरुण सूद से प्यार हो गया था. करीब 4 सालों तक दोनों का रिश्ता रहा. दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे और शादी की प्लानिंग भी कर रहे थे. हालांकि, मार्च 2022 में दिव्या ने अचानक वरुण से ब्रेकअप की अनाउंसमेंट करके सभी को हैरान कर दिया था. अब वरुण से ब्रेकअप के 9 महीने बाद दिव्या ने अपूर्व पडगांवकर (Apurva Padgaonkar) से सगाई कर ली है.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: किसी मंडली का हिस्सा नहीं बनेंगे विकास मनकतला, वाइल्ड कार्ड एंट्री पर कहा- मुखौटा पहने लोग मुझे पसंद नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
TV Serial Spoilers: दुर्गावती से माफी मांगेगी स्नेहा, मीरा की साजिश से बढ़ेंगी अनु-आर्या की मुश्किलें
दुर्गावती से माफी मांगेगी स्नेहा, मीरा की साजिश से बढ़ेंगी अनु-आर्या की मुश्किलें
पिता की मौत की खबर सुनकर भी 'बाघा' ने नहीं छोड़ी शूटिंग, बोले- पापा की ये ही आखिरी इच्छा थी
पिता की मौत की खबर सुनकर भी 'बाघा' ने नहीं छोड़ी शूटिंग, बोले- पापा की ये ही आखिरी इच्छा थी
तारक मेहता के लिए 2 सालों तक सिर के बाल कटवाते रहे 'जेठालाल के बापूजी', असित मोदी ने किया खुलासा
तारक मेहता के लिए 2 सालों तक सिर के बाल कटवाते रहे जेठालाल के बापूजी

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
ED के रडार पर दाऊद गैंग का नेटवर्क! सलीम डोला गैंग पर कार्रवाई
ED के रडार पर दाऊद गैंग का नेटवर्क! सलीम डोला गैंग पर कार्रवाई
Embed widget