एक्सप्लोरर

BB19 Sep 15 Written Update: 'अपनी पर आ गया तो उम्र भूल जाऊंगा', कुनिका पर बरसे अमाल, शहबाज- अभिषेक में हुई गाली-गलौच

Bigg Boss 19 Sep 15 Written Update: 'बिग बॉस 19' के घर में कुनिका सदानंद की हर रोज किसी ना किसी कंटेस्टेंट से लड़ाई हो रही है. तो वहीं अमाल मलिक भी कैप्टेंसी का खूब फायदा उठा रहे हैं.

टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' में डबल एविक्शन के बाद अब घर में तकरार और बढ़ गई है. 22वें दिन एक साथ कई कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर लड़ाई हुई. अशनूर कौर और कुनिका सदानंद के बीच खूब बहस हुई. वहीं अमाल मलिक ने भी कुनिका को भी जमकर खरी-खोटी सुनाई. अभिषेक बजाज और शहबाज बदेशा की भी लड़ाई हुई जिसमें दोनों ने एक-दूसरे को गालियां भी दीं.

'बिग बॉस 19' के 23वें एपिसोड की शुरुआत में घर के कैप्टन अमाल मलिक नेहल चूड़ासमा को कहते हैं कि आज से लंच वो बनाएंगी. वहीं नीलम गिरी को डिनर की जिम्मेदारी दी गई. लेकिन नेहल ने कहा कि वो लंच नहीं बना सकतीं क्योंकि उन्हें वर्कआउट करना होता है. हालांकि अमाल ने क्लियर किया कि हर हाल में लंच नेहल को ही बनाना पड़ेगा.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)


अशनूर और कुनिका के बीच तीखी बहस
अशनूर कौर कुनिका सदानंद से कहती हैं कि वो उनके साथ बेड शेयर कर लें. अमाल मलिक भी कुनिका को यही सलाह देते हैं. हालांकि कुनिका नहींं मानती हैं और कहती हैं- 'अशनूर क्यों शेयर नहीं कर रही? वो कहती है कि नेहल स्मोक करती है तो मुझे एलर्जी है. वो पापा की परी बनकर आई है क्या यहां. इस पर अशनूर भी जवाब देती हैं- ये कितना इममैच्योर बर्ताव कर रही हैं. सॉरी, छोड़ो ठीक है. मेरा पर्सनल नेहल के साथ जो भी है, मुझे स्मोकिंग से एलर्जी है, चाहे खांसी आए. इनसे ज्यादा मैच्योरोटी तो मुझमें है यार. मेरी उम्र से तिगुनी उम्र है इनकी.'

'अपनी पर आ गया ना तो सब...'
अमाल मलिक ने कुनिका के किचन में इंटरफेयर करने को लेकर कहा- 'वो नहीं बदलने वाली बजाज, मैं अपनी पर आ गया ना तो सब उम्र, इज्जत बेटा और रिश्ता, ये सब भूल जाऊंगा. इसके बाद अमाल कुनिका को जाकर कहते हैं- मैम किचन मैं संभाल लूंगा, आपसे रिक्वेस्ट है कि डिब्बे आए हैं आप देख लो. अमाल आगे कहते हैं- कैप्टन का मतलब ये नहीं की मैं सबसे भीख मांगू.'

इस पर कुनिका ने कहा- 'भीख क्यों मांगेंगे, अगर आपके बोलने पर नहीं आ रहे तो ये आपको सोचना होगा. कुनिका ने आगे कहा- 'मेरे साथ एग्रेसिव होने की जरूरत नहीं है. मुझे तुम्हारी इज्जत की जरूरत नहीं है. दिल में इज्जत नहीं है और इज्जत कर रहे हैं. मैंने सबकी इज्जत देख ली है.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)


अभिषेक और शहबाज ने की गाली-गलौच
आज के एपिसोड में अभिषेक बजाज और शहबाज बदेशा के बीच खूब गाली-गलौच हुई. शहबाज ने अभिषेक को कुनिका को किचन में ना होने के लिए कहने के लिए उनसे बहस शुरू कर दी. इसके बाद अभिषेक ने भी जवाब दिया और कहा कि अभी उन्हें शो में आए दिन कितने हुए. बहस के दौरान दोनों हाथापाई करते-करते बचे. घरवालों ने बीच-बचाव करके दोनों को समझाया और लड़ाई शांत कराई.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना को नीता अंबानी से मिला स्पेशल गिफ्ट, केसर आम के साथ भेजा प्यारा नोट, देखें तस्वीरें
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना को नीता अंबानी ने भेजे जामनगर के केसर आम, साथ में लिखा खास नोट, देखें तस्वीरें
Sairaab: 'सैराब' को मिल गया नया ईशान? आशय मिश्रा कर सकते हैं रोहित चंदेल को रिप्लेस
'सैराब' को मिल गया नया ईशान? आशय मिश्रा कर सकते हैं रोहित चंदेल को रिप्लेस
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दीपिका कक्कड़ की मां, पेट में हुआ था इंफेक्शन, शोएब इब्राहिम ने बताया कैसी है तबियत
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दीपिका कक्कड़ की मां, पेट में हुआ था इंफेक्शन, शोएब इब्राहिम ने बताया कैसी है तबियत
TV Serial Spoilers: दादी सा ने चंद्रिका के सामने रखी चौंकाने वाली शर्त, अनु के सामने खुली आर्यवर्धन की पोल
दादी सा ने चंद्रिका के सामने रखी चौंकाने वाली शर्त, अनु के सामने खुली आर्यवर्धन की पोल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget