एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16: शालीन के सामने आया टीना का असली चेहरा! शिव-स्टैन के इस प्लान से टूट जाएगी ये जोड़ी?

Bigg Boss 16: सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' के बीते एपिसोड में एक ऐसा टास्क हुआ, जिसका असर टीना दत्ता और शालीन भनोट के रिश्ते पर पड़ा.

Bigg Boss 16 Update: टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) इन दिनों काफी सुर्खियों में है. अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो के नए सीजन में सिर्फ लड़ाइयां देखने को नहीं मिल रही हैं, बल्कि झूठे रिश्तों का भी पर्दाफाश हो रहा है. कभी दोस्ती टूट रही है तो कभी बनते रिश्ते बिगड़ रहे हैं. बिग बॉस के नए सीजन में अभी तक कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाइयां ही देखने को मिल रही थी, लेकिन टीना दत्ता (Tina Datta) और शालीन भनोट (Shalin Bhanot) के बीच की नजदीकियों को देख लग रहा था कि, वे बिग बॉस के नए कपल होने जा रहे हैं.

बीते दिनों शालीन ने टीना दत्ता के लिए अपनी फीलिंग्स शेयर की थीं. टीना भी उन्हें अपना बेस्ट फ्रेंड बता रही थीं. दोनों का बॉन्ड क्लोज हो रहा था. फैंस उम्मीद लगा रहे थे कि, दोनों बिग बॉस के नए कपल हैं. हालांकि, बीते एपिसोड में एक टास्क ने उनके बीच दूरियां पैदा कर दी हैं. ये सब शुरू हुआ टीना दत्ता का एमसी स्टैन (MC Stan) के रूम में आने के लिए शालीन की बुराई करने के बाद.

चार कंटेस्टेंट्स को मिला विशेषाधिकार

दरअसल, बीते एपिसोड में रूम में गौतम विग, एमसी स्टैन और अब्दू रोजिक-साजिद खान (Sajid Khan) को विशेषाधिकार देते हुए उन्हें एक-एक रूम अलॉट किया गया था और उसमें उनके मुताबिक कंटेस्टेंट को लेने के लिए कहा था. सभी कंटेस्टेंट उनके रूम में जाने के लिए विशेषाधिकार मिले कंटेस्टेंट को मनाने की कोशिश में लगे. टीना एमसी स्टैन के रूम में रहने के लिए उन्हें मना रही थीं. हालांकि, एमसी ने शिव संग बातचीत में शालीन को अपने रूम में लेने का फैसला किया. टीना को जब ये बात पता चली, तब उन्होंने कहा कि, ‘तुम लोयली खो दोगे.’ उन्होंने ये भी कहा कि, शालीन ने पहले उन्हें प्रायोरिटी में नहीं रखा था तो उन्हें क्या रखेगा.

शिव और एमसी ने समझी टीना की चाल

एमसी गौतम ने फिर शिव से बात की और शिव ने उन्हें समझाया कि, टीना आज शालीन की बुराई कर रही हैं, जो उनके सबसे करीब हैं तो वह उनका क्या करेंगी. बाद में शालीन आते हैं और वह थोड़े कंफ्यूज दिखाई देते हैं और खुलकर उनसे कहते हैं कि, अगर वह टीना को रखना चाहते हैं तो उन्हें कोई प्रॉब्लम नहीं है. शालीन की बात सुन शिव और एमसी हैरान रह जाते हैं और शिव कहते हैं, “देख लिया ना. साफ हो गया.” उनका इशारा टीना की ओर था. जब एमसी शालीन को बताने जाते हैं तो शिव उन्हें मना कर देते हैं. बाद में एमसी शालीन को अपने रूम में ले लेते हैं और टीना को बुरा लग जाता है.

टीना ने शालीन को किया ब्लेम

शालीन एमसी से टीना के बारे में पूछते हैं कि, उन्होंने क्या कहा था. तब एमसी बताते हैं कि, उन्हें पता चल जाएगा समय आने पर. इसके बाद शालीन टीना से इस बारे में पूछते हैं लेकिन वह नाराज हो जाती हैं. बाद में टीना शालीन से कहती हैं कि, एमसी उन्हें रूम में लेने वाला था, लेकिन उनकी वजह से उसने एक्ट्रेस को नहीं लिया. शालीन उन्हें बताते हैं कि, उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया. हालांकि, टीना उनकी बात नहीं सुनती हैं और वहां से चली जाती हैं. अब देखना होगा कि, उनके रिश्ते में अब क्या मोड़ आता है.

यह भी पढ़ें- KBC 14: 75 लाख के इस सवाल पर रोल ओवर कंटेस्टेंट विक्रम खुराना को करना पड़ा क्विट, क्या आप जानते हैं सही जवाब?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी, डायरेक्टर ने सुनाया दर्द
दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी, डायरेक्टर ने सुनाया दर्द
90s के गानों से फिर सजेगी महफिल, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट
90s के गानों से फिर सजेगी महफिल, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट
'कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रही', फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट को बोलीं- मेरे कैरेक्टर की धज्जियां उड़ा दी
'कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रही', फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट को बोलीं- मेरे कैरेक्टर की धज्जियां उड़ा दी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget