एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16 Promo Out: खतरों का डबल डोज लेकर हाजिर हुए Salman Khan, जारी हुआ बिग बॉस 16 का जबरदस्त प्रोमो

Bigg Boss 16 Launch Date: बिग बॉस सीजन 16 का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है. पिछले सीजन के मुकाबले इस बार शो के फॉर्मेट को बदल दिया गया है.

Bigg Boss 16 Promo Out: टीवी के सबसे ज्यादा चर्चित और विवाद शो बिग बॉस सीजन 16 का प्रोमो रिलीज हो गया है. जल्द ही शो दर्शकों को मनोरंजन करने टीवी पर प्रीमियर हो सकता है. बिग बॉस सीजन 16 के प्रोमो काफी मजेदार और डरावना भी है. इसमें शो के होस्ट और बॉलीवुड के भाईजान सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) बिग बॉस हाउस की डिटेल्स दे रहे हैं. हालांकि उनकी बातें डरावनी हैं क्योंकि शो में सबकुछ उल्टा-पुल्टा होने वाला है. बिग बॉस 16 का ये प्रोमो देख इसमें भाग लेने वाले कंटेस्टेंट्स की नींदें उड़ जाएंगी.

प्रोमो की बात करें तो इसमें सलमान खान किसी वीरान खंडर जगह पर बिग बॉस हाउस की बातें कर रहे हैं. उनका कहना है कि 15 सालों में कंटेस्टेंट्स ने बिग बॉस खेला है लेकिन इस बार खुद बिग बॉस गेम खेलेंगे. इसके अलावा भाईजान शो की थीम और फॉर्मेट के बारे में भी बताते हैं जिसे सुनकर कंटेस्टेंट्स के होश उड़ जाएंगे. सलमान का कहना है कि बिग हॉस हाउस में इस ग्रेवेटी से लेकर दिन-रात तक बदल सकते हैं. इस बार शो अंडर वाटर हो सकता है. कंटेस्टेंट्स को ये सब झेलना काफी भारी पड़ेगा.    

रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस सीजन 16 शो 8 अक्टूबर से लॉन्च हो सकता है. इसमें शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ चुके हैं. वहीं अब शो का प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया है तो जल्द ही शो के कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ जाएंगे. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

इस रियलिटी शो के दर्शकों को बिग बॉस 16 का बेसब्री से इंतजार है. ऐसे में फैंस को शो ऑनएयर होने की खबर मिलते ही उनकी एक्साइटमेंट बढ़ गई है. देश के सबसे बड़े रियलिटी शो को लेकर सोशल मीडिया पर रोजाना नए-नए कयास लगाए जा रहे थे. फाइनली शो का प्रोमो जारी हुआ. सीजन 16 में इस बार नई थीम भी होगी और नये सितारें भी. इस बार शो की थीम aqua फॉर्म में रखी गई हैं जिसमें कंटेस्टेंट्स को पानी के अंदर रहना होगा. वहीं बिग बॉस के सीजन 16 को भी सलमान खान ही होस्ट करेंगे. 

बिग बॉस 13 को जबरदस्त सफलता मिली थी. इसके बाद आए दो सीजन बेहद सक्सेसफुल नहीं रहे. मेकर्स भी सीजन 16 को बड़ा और एंटरटेनिंग बनाने में जुट गए हैं. सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं. इनमें राजीव सेन, चारु असोपा, मुनव्वर फारुकी, जन्नत जुबैर, फैसल शेख का नाम चर्चा में है.

ये भी पढ़ें-

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: अनु को आएगा राजनंदिनी का डरावना सपना, वसुधा की प्रेग्नेंसी का झूठ पकड़ेगी दादी सा
अनु को आएगा राजनंदिनी का डरावना सपना, वसुधा की प्रेग्नेंसी का झूठ पकड़ेगी दादी सा
'लोग सिर्फ उनका मुखौटा देखते हैं...', शिवांगी जोशी पर भड़कीं आंचल खुराना
'लोग सिर्फ उनका मुखौटा देखते हैं...', शिवांगी जोशी पर भड़कीं आंचल खुराना
18 महीनों से अलग रह रहा पॉपुलर टीवी कपल हिमांशु-अमृता, शादी के 11 साल बाद लेंगे तलाक?
18 महीनों से अलग रह रहा पॉपुलर टीवी कपल हिमांशु-अमृता, शादी के 11 साल बाद लेंगे तलाक?
Bigg Boss 20: सलमान खान के 'बिग बॉस 20' की रिलीज डेट कंफर्म, जानें कब और कहां होगा स्ट्रीम
सलमान खान के 'बिग बॉस 20' की रिलीज डेट कंफर्म, जानें कब और कहां होगा स्ट्रीम

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget