एक्सप्लोरर

'सलमान खान होता तो शादी कर लेता', Karan Johar ने 'बिग बॉस 16' में कही ये बड़ी बात, जानें क्यों?

Bigg Boss 16: 'बिग बॉस 16' के वीकेंड का वार को अब करण जौहर होस्ट करेंगे. लेटेस्ट प्रोमो में करण जौहर को अपनी शादी के बारे में बात करते हुए देखा गया. उन्होंने कहा कि वह सलमान होते तो शादी कर लेते.

Bigg Boss 16 Promo: पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) का जल्द ही ग्रैंड फिनाले होने वाला है. इन दिनों वीकेंड का वार सलमान खान (Salman Khan) होस्ट नहीं कर रहे हैं. बीते वीकेंड का वार को फराह खान (Farah Khan) ने होस्ट किया था और इस बार फेमस प्रोड्यूसर करण जौहर (Karan Johar) बतौर होस्ट नजर आएंगे. करण ने कई बार ‘बिग बॉस’ की बतौर होस्ट कमान संभाली है. इस बार भी सलमान की गैर-मौजूदगी में वह नजर आएंगे.

‘बिग बॉस 16’ का अपकमिंग एपिसोड बहुत धमाकेदार होने वाला है. लेटेस्ट प्रोमो में करण जौहर सिर्फ कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते नहीं, बल्कि अपनी शादी की बात करते हुए भी नजर आ रहे हैं. शो में चीफ गेस्ट के रूप में बादशाह (Badshah) आएंगे, जो करण से उनकी शादी के बारे में पूछेंगे.

सलमान खान होते तो शादी कर लेते करण

बादशाह ने करण जौहर से कई सवाल किए. एक सवाल था- उन्होंने अपने बारे में सबसे इंट्रेस्टिंग रूमर क्या सुना है? इस पर करण ने कहा, “मैंने सुना है कि मैं शादी कर रहा हूं.” बादशाह ने करण से अगला सवाल किया कि अगर वह सलमान खान के रूप में उठते हैं तो वह क्या करेंगे. करण ने तुरंत जवाब दिया कि अगर वह सलमान खान के रूप में उठते तो वह शादी करते. उन्होंने कहा, “अगर मैं सलमान खान के रूप में उठता तो शादी कर लेता.” बादशाह ने फिर पूछा कि आपने अभी तक शादी क्यों नहीं की. इस पर करण कहते हैं, "मैंने शादी क्यों नहीं की, ये पूरी दुनिया को पता है."

करण लगाएंगे कंटेस्टेंट्स की क्लास

अपकमिंग एपिसोड में करण जौहर कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हुए दिखाई देंगे. बीते एपिसोड में अर्चना गौतम ने टॉर्चर करने के चलते शिव, स्टेन और निमृत के मुंह पर हल्दी-नमक डाली थी. करण ने अर्चना पर खुन्नस निकालने के लिए फटकार लगाई. अर्चना ने कहा कि वह खुन्नस नहीं निकाल रही थीं, तब करण उन्हें बताते हैं कि उनके चेहरे से ये साफ पता चल रहा था कि यह उनका खुन्नस था.

यह भी पढ़ें- GHKKPM: ‘कोमोलिका’ बनने की कोशिश कर रही थीं ‘पाखी’, हुईं बुरी तरह ट्रोल, लोग बोले- ‘वैसे भी ये डायन...’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फिल्मों में दमदार किरदार चाहती हैं अविका गौर, बोलीं- 'फर्नीचर' बनकर नहीं रहना
फिल्मों में दमदार किरदार चाहती हैं अविका गौर, बोलीं- 'फर्नीचर' बनकर नहीं रहना
TV Serial Spoilers: वसुधा को पुश्तैनी हार सौंपेगी चंद्रिका, खीर खाने से बिगड़ी सिद्धू की हालत
वसुधा को पुश्तैनी हार सौंपेगी चंद्रिका, खीर खाने से बिगड़ी सिद्धू की हालत
18 सालों से कैसे चल रहा 'तारक मेहता'? असित मोदी का खुलासा
18 सालों से कैसे चल रहा 'तारक मेहता'? असित मोदी का खुलासा
TV Serial Spoilers: वसुधा की फेक प्रेग्नेंसी से मचेगा हंगामा, शाह हाउस में प्रॉपर्टी को लेकर बवाल
वसुधा की फेक प्रेग्नेंसी से मचेगा हंगामा, शाह हाउस में प्रॉपर्टी को लेकर बवाल

वीडियोज

Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget