एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16 Day 46 Written Update: घर से बेघर होने के लिए गौतम-सौंदर्या और शालीन-टीना हुए नॉमिनेट, जानिए-46वें दिन का पूरा अपडेट

Bigg Boss 16 Day 46 Written Update: 46वें दिन घर में अर्चना और प्रियंका के बीच फिर लड़ाई होती है. वहीं नॉमिनेशन प्रक्रिया भी होती है जिसमें गौतम, शालीन, टीना और सौंदर्या नॉमिनेट हो जाते हैं.

Bigg Boss 16 Day 46 Written Update: बिग बॉस 16 में एंटरटेनमेंट की अब फुल डोज मिल रही है. घर में हर दिन रिश्तों की इक्वेशन चेंज हो रही है. बिग बॉस के घर में 46वें दिन भी काफी हंगामा देखने को मिला. अर्चना और प्रियंका के बीच एक बार फिर काफी लड़ाई हो जाती है. वहीं घर में नॉमिनेशन टास्क भी होता है. चलिए जानते हैं 46वें दिन और क्या-क्या हुआ

अर्चना और प्रियंका की निमृत से हुई बहस
सुबह की शुरुआत बिग बॉस एंथम से होती है. अर्चना निमृत को आटा देने से मना कर देती हैं. इसके बाद शिव और अर्चना के बीच काफी बहस शुरू हो जाती है. इसके बाद अंकित निमृत को आटा देने के लिए तैयार हो जाते हैं लेकिन अर्चना कहती हैं कि हम दो रोटी का आटा देंगे लेकिन चार रोटी का नहीं. निमृत अर्चना को समझाती हैं कि आप राजा जी को मना नहीं कर सकती हैं. बाद में अंकित और प्रियंका एक-एक रोटी का आटा दे देते हैं. टीना और शालीन के बीच फिर बहस होती है. टीना कहती हैं कि हम मस्ती करते हैं लेकिन वलगैरिटी नहीं हैं. वहीं टीना कहती हैं कि स्टेन के साथ मेरी बॉन्डिंग कुछ अलग है. टीना कहती हैं कि मैं बहुत रिस्पॉन्सिबल हूं और मैच्योर्ड हूं. शालीन टीना से कहते हैं कि मेरे सामने तुम किड हो.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

प्रियंका और अर्चना के बीच फिर हुई लड़ाई
प्रियंका और अर्चना के बीच फिर खाने को लेकर लड़ाई शुरू हो जाती है. अर्चना कहती हैं कि मैं रोटी में हेल्प कर रही हूं और किचन क्लीन तुम करोगी. इसी बात पर दोनों की काफी बहस हो जाती है. अर्चना प्रियंका को कहती हैं कि मां-बाप ने खाना बनाना नहीं सिखाया है इस पर प्रियंका कहती है कि मम्मी पापा पर मत जाना. इसके बाद फिर दोनों के बीच काफी झगड़ा हो जाता है. अर्चना बार-बार प्रियंका को कहती हैं कि हराम का खा ले. प्रियंका कहती है कि मेरे मम्मी-पापा मत जा तू है कौन. गौतम भी अर्चना को समझाते हैं कि उन लोगों की कद्र करो जो तुम्हारे बुरे वक्त में खड़े थे. इस पर अर्चना कहती हैं कि मैं गुलाम नहीं बन सकती. सौंदर्या दोनों को चुप कराने की कोशिश करती हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

नॉमिनेशन प्रक्रिया होती है शुरू
बिग बॉस सभी कंटेस्टेंट से पूछते हैं कि राजा का राज कैसा चल रहा है. इस पर साजिद कहते हैं कि मैं पहला ऐसा राजा हूं जो प्रजा से भीख मांग रहा है. इसके बाद नॉमिनेशन प्रक्रिया शुरू होती है. हालांकि इस बार राजा के फेवरेट सदस्य सेफ रहते हैं और घर से बेघर होने के लिए राजा के नापसंद सदस्य नॉमिनेट होते हैं. बिग ब़ॉस कहते हैं कि घर से बेघर होने के लिए गौतम, सौंदर्या, प्रियंका, अंकित, शालीन, अर्चना और टीना नॉमिनेट होते हैं. वहीं इन सातों नॉमिनेटेड सदस्यों को बिग बॉस सेव होने का एक और मौका देते हैं. इस बार बिग बॉस भेड़ और भेड़िया का टास्क शुरू करते हैं. जिसमें सेव सदस्य भेड़िया बनते हैं और नॉमिनेट सदस्य भेड़ बनते हैं.


Bigg Boss 16 Day 46 Written Update: घर से बेघर होने के लिए गौतम-सौंदर्या और शालीन-टीना हुए नॉमिनेट, जानिए-46वें दिन का पूरा अपडेट

गौतम-सौंदर्या और शालीन-टीना हुए नॉमिनेट
वहीं शालीन नॉमिनेट सदस्यों को समझाते है कि हम सब फेयर खेलते हैं. वहीं टीना भी अर्चना को समझाती हैं कि फेयर खेल खेलेंगे लेकिन गौतम अर्चना को समझाते हैं कि हम पांचों पहले जाएंगें टीना और शालीन बाद में जाएंगें. इसके बाद सौंदर्या सबसे पहले जाती हैं और भेड़िया को टीना की भेड़ दे देती हैं इसी के साथ टीना इस हफ्ते के लिए घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो जाती हैं. वहीं दूसरे राउंड में शालीन जाते हैं और गौतम की भेड़ भेड़िया को दे देते हैं और उन्हें फेक बताते हैं. तीसरे राउंड में अर्चना कहती हैं कि वह जाएंगी लेकिन मैजॉरिटी की वजह से प्रियंका को अंदर जाने का मौका मिलता है और वह शालीन भनोट की भेड़ को बाहर कर देती हैं. इसके बाद टीना दत्ता जाती हैं और सौंदर्या को नॉमिनेट कर देती हैं इसी के साथ नॉमिनेशन से बचने का मौका भी खत्म हो जाता है और आखिर में अर्चना, अंकित और प्रियंका नॉमिनेशन से बच जाते है.   


Bigg Boss 16 Day 46 Written Update: घर से बेघर होने के लिए गौतम-सौंदर्या और शालीन-टीना हुए नॉमिनेट, जानिए-46वें दिन का पूरा अपडेट

गौतम और सौंदर्या की प्रियंका से बहस होती है
नॉमिनेशन टास्क के बाद गौतम और सौंदर्या की प्रियंका से बहस होती है. गौतम प्रियंका से कहते हैं कि हमारे ऊपर तुमने उन लोगों को चुना. अब सारी बॉन्डिंग खत्म हो गई. वहीं टीना और शालीन साजिद से चर्चा करते हैं. टीना कहती हैं कि शेखर सुमन जो कहकर गये हैं उससे ये लगता है कि हम कपल हैं लेकिन साजिद कहते हैं कि वो सिर्फ जोक है. साजिद टीना से कहते हैं कि शालीन ये कोशिश करते हैं कि तुम नाखुश ना रहो. बाद में साजिद शालीन से कहते हैं कि टीना अच्छी लड़की हैं और उसका दिल मत तोड़ना.

शालीन से बिग बॉस ने की चिकन पर चर्चा
इसके बाद बिग बॉस शालीन को कन्फेशन रूम में बुलाते हैं और वहां चिकन देखकर शालीन खुश हो जाते हैं. लेकिन बिग बॉस कहते हैं कि क्या आपको ये लग रहा है ये आपके लिए है. इसके बाद बिग बॉस शालीन से कहते हैं कि एक डायलॉग है ‘चाय पर चर्चा’ करते हैं लेकिन आज हम ‘चिकन पर चर्चा’ करेंगे. इसके बाद शालीन चिकन खाते हैं और बेहद खुश होते हैं. बिग बॉस शालीन से पूछते हैं कि आज कैसा लगा गेम हैं. वहीं बिग बॉस शालीन से पूछते हैं कि क्या घर में गौतम, सौंदर्या, प्रियंका, अंकित और अर्चना का ग्रुप हैं या ये गेम में बने रहने के लिए साथ हैं. इस पर शालीन कहते हैं कि बिग बॉस में कोई आपको जिताएगा तो वो सिर्फ आपकी इंडीविजुएलिटी है. वहीं बिग बॉस शालीन को कहते हैं कि कल आपका जन्मदिन है तो ये चिकन आपका गिफ्ट है. इसके बाद शालीन खुश होकर चिकन की प्लेट कन्फेशन रूम से बाहर ले आते हैं.

शालीन और सुंबुल के बर्थडे पर हुई मस्ती
वहीं शालीन और सुंबुल के बर्थडे पर सभी घरवाले बहुत मस्ती करते हैं. शिव शालीन को उठाकर पूल में फेंकते हैं और टीना और निमृत सुंबुल को उठाकर पूल में फेंक देते हैं. इसके बाद सभी काफी मस्ती करते नजर आते हैं. वहीं रात में टीना कहती हैं कि मैं जिससे इक्वेशन बनाती हूं बिग बॉस उसमें खेल जाते हैं और फिर मुझे लगता है कि मैं गलत हूं. इसी के साथ बिग बॉस का 46वां दिन खत्म हो जाता है.

कल बिग बॉस में फिर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. सारा घर राजा बने साजिद के साथ नजर आएगा जबकि अर्चना बगावत करती नजर आएंगीं. 

 

ये भी पढ़ें:-सड़क पर मूंगफली बेचते दिखे सुनील ग्रोवर, कॉमेडियन की सादगी देख आप भी करेंगे तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
TMKOC: माधवी के अचार में कांच का टुकड़ा, असित मोदी का फैंस को सरप्राइज
TMKOC: माधवी के अचार में कांच का टुकड़ा, असित मोदी का फैंस को सरप्राइज
TV Serial Spoilers: राही पर लगा गेम में हेरफेर करने का आरोप, अनु की ऑफिस में होगी धमाकेदार एंट्री
राही पर लगा गेम में हेरफेर करने का आरोप, अनु की ऑफिस में होगी धमाकेदार एंट्री
Video: 'तारक मेहता' के बाघा ने खरीदी 65 लाख की चमचमाती कार, मजे लेते हुए फैंस बोले- 'लगता है जेठालाल ने पगार बढ़ा दी'
'तारक मेहता' के बाघा ने खरीदी नई चमचमाती कार, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget