एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16: अर्चना गौतम और प्रियंका चाहर की हुई भयंकर लड़ाई, क्या गहरी दोस्ती का हो जाएगा The End?

Bigg Boss 16: टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' में अर्चना गौतम और प्रियंका चाहर के बीच लड़ाई हो गई. हाल ही में इसका प्रोमो सामने आया है.

Bigg Boss 16 Promo: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के शो ‘बिग बॉस 16’ में कंटेस्टेंट्स की दोस्ती कब दुश्मनी में बदल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है. बीते दिनों अर्चना गौतम (Archana Gautam) और प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) बेस्ट फ्रेंड बने घूम रहे थे. उनकी दोस्ती के हर ओर चर्चा हो रहे थे. दोनों एक-दूसरे के साथ हमेशा खड़ी हो रही थी. लोगों को लग रहा था कि, अब दोनों बिग बॉस की बेस्ट बडी बन जाएंगी, लेकिन शायद अब ऐसा नहीं होगा.

दरअसल, ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) का नया प्रोमो कलर्स चैनल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो के मुताबिक, आने वाले एपिसोड में दो दोस्तों यानी अर्चना और प्रियंका के बीच भीषण लड़ाई देखने को मिलेगी. प्रोमो में देखा जा सकता है कि, अर्चना किचन में खाना बना रही होती हैं और प्रियंका किचन की सफाई कर रही हैं. प्रियंका उसी जग पिचर से किचन की शेल्फ साफ कर रही हैं, जिससे अर्चना खाना बनाती हैं. ये देख अर्चना को गुस्सा आ जाता है.

अर्चना-प्रियंका की लड़ाई

अर्चना प्रियंका से उस जग पिचर को धोने के लिए कहती हैं, लेकिन एक्ट्रेस ये करने से मना कर देती हैं. अर्चना का पारा बढ़ जाता है और वह उन्हें सुनाने लगती हैं. प्रियंका भी अपनी जिद्द पर अड़ी रहती हैं और कहती हैं कि, वह हर रोज उस जग पिचर को यूज करेंगी. अर्चना का बार-बार टोकना उन्हें पसंद नहीं आता है. इसके बाद दोनों की भयंकर लड़ाई हो जाती है. कल तक जो दोनों एक-दूसरे के जिगरी दोस्त हैं, अब उनकी भयंकर लड़ाई देख घरवाले भी सन्न रह जाते हैं. अब देखना होगा कि, उनकी ये लड़ाई क्या मोड़ लेगी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

‘बिग बॉस’ बन प्यार का अड्डा

आने वाला एपिसोड बहुत ही मजेदार होने वाला है. एक टास्क के दौरान लड़के और लड़कियां दो ग्रुप में डिवाइड हो जाएंगे. लड़के बॉयज होस्टल और लड़कियां गर्ल्स होस्टल में चली जाएंगी. इस दौरान प्रियंका-अंकित, शालीन-टीना समेत अन्य कंटेस्टेंट के बीच लव केमिस्ट्री देखने को मिलेगी. वहीं, साजिद खान चौकीदार और अर्चना वॉर्डन बनकर लोगों को एंटरटेन करेंगे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: प्रियंका चाहर ने अब्दू रोजिक को कहा Rude, तजाकिस्तानी सिंगर की इस बात से हुईं खफा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एकता कपूर ने 2 साल की लीज पर मुंबई में प्रॉपर्टी किराए पर दी, मिलेगा प्रति महीना इतना रेंट
एकता कपूर ने 2 साल की लीज पर मुंबई में प्रॉपर्टी किराए पर दी, मिलेगा प्रति महीना इतना रेंट
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
TV Serial Spoilers: दुर्गावती से माफी मांगेगी स्नेहा, मीरा की साजिश से बढ़ेंगी अनु-आर्या की मुश्किलें
दुर्गावती से माफी मांगेगी स्नेहा, मीरा की साजिश से बढ़ेंगी अनु-आर्या की मुश्किलें
पिता की मौत की खबर सुनकर भी 'बाघा' ने नहीं छोड़ी शूटिंग, बोले- पापा की ये ही आखिरी इच्छा थी
पिता की मौत की खबर सुनकर भी 'बाघा' ने नहीं छोड़ी शूटिंग, बोले- पापा की ये ही आखिरी इच्छा थी

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget