एक्सप्लोरर

Bigg Boss 12 Weekend Ka Vaar HIGHLIGHTS: रोमिल और सृष्टि की टिप्पणी पर भड़कीं दीपिका, नहीं हुआ कोई एविक्शन

आज के एपिसोड में खास बात यह भी है कि शिवाशीष के जाने के बाद आज किसी भी तरह का कोई एविक्शन नहीं हुआ.

कल रात शिवाशीष के एविक्शन के बाद आज फराह खान बिग बॉस के घर में ट्विस्ट लाती नजर आईं. उनकी तरफ से दिए गए टास्क के बाद रोमिल और सृष्टि की दीपिका के ऊपर की गई टिप्पणी खुद दीपिका को रास नहीं आई. जिसे लेकर बड़ा बवाल मचने वाला है.

हाईलाइट

फराह खान ने आज घर वालों को कुछ टास्क दिए. एक टास्क में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान और काजोल की फिल्म के मशहूर गाने पर आइकॉनिक टाइटेनिक के पोज देना था, जिसके लिए सोमी और दीपक को चुना गया. इस टास्क दीपक डांसिंग में कॉन्फिडेंट नजर आ रहे हैं वहीं सोमी थोड़ी असहज होती दिखाई दे रही थीं. इसके अलावा बाकी घरवाले इसे एंजॉय करते हुए नजर आए.

बाद में रोहित खुद ही दीपक के साथ इस डांस को ज्वॉइन करते हुए नजर आए. दीपक और रोहित के बीच काफी मजाकिया ब्रोमैंस होता नजर आया. इसे देख कर फराह अपनी हंसी नहीं पाईं. फराह ने कहा, ''रोहित के साथ दीपक के बीच की केमिस्ट्री सृष्टि के बराबर की है.'' हालांकि, रोहित ने दीपक के फोरहेड पर किस भी किया. जिसे देखने के बाद सभी स्पीचलेस थे.

बाद में फराह खान ने घर के मेन गेट का दरवाजा श्रीसंत को दिया और बाकी घरवालों से कहा कि जब श्रीसंत घर से बाहर जाएं तो कोई घरवाला उन्हें नहीं रोकें. फराह दीपिका से कहती हैं कि श्रीसंत जो करना चाहते हैं वह उन्हें करने दें.

Bigg Boss 12 Weekend Ka Vaar HIGHLIGHTS: रोमिल और सृष्टि की टिप्पणी पर भड़कीं दीपिका, नहीं हुआ कोई एविक्शन

आज के एपिसोड में हमें दीपिका कक्कड़ का बेहद अलग रूप दिखाई दिया. टीवी अभिनेत्री, जिसे शो में हमेशा शांत अवस्था में देखा गया है, आज वह अपने रूद्र रूप में नजर आईं. दीपिका का ऐसा रूप रोमिल और सृष्टि की तरफ से उनके पति शोएब इब्राहिम पर टिप्पणी करने के बाद नजर आया.

बॉलीवुड कोरियोग्राफर फराह खान, जिन्हें कल के शो में गेस्ट के रूप में देखा गया था. फराह, रोमिल और सृष्टि को एक टास्क देती हैं. टास्क में, रोमिल होस्ट की भूमिका में नजर आए जो दीपिका बनी सृष्टि से सवाल करते नजर आए. रोमिल, दीपिका बनीं सृष्टि से पूछते हैं कि "दीपिका जी सइंया या भइया में से कौन ज़्यादा पसंद है?" रोमिल के इस सवाल में सृष्टि ने कुछ इस अंदाज़ में जवाब दिया. सृष्टि ने कहा, ''सइंया मेरे तन-मन में हैं... और भइया में धन-धन में हैं.''

इस वाकये के बाद दीपिका ने लगभग आधी रात को रोमिल और सृष्टि से आक्रामक तरीके इसका हिसाब लेने की कोशिश की. दीपिका बेहद तल्ख शब्दों में रोमिल और सृष्टि से पूछती हैं, "आप सइंया-भइया की तुलना कैसे कर सकते हैं? इससे आपका क्या मतलब? आपको मेरे पति के बारे में बात करने का अधिकार किसने दिया?''

दीपिका के इस रुख से घर का माहौल गर्माता हुआ नजर आया. अब देखना होगा कि घर वाले इ स माहौल को कैसे हैंडल करते हैं.

आज के एपिसोड में खास बात यह भी है कि शिवाशीष के जाने के बाद आज किसी भी तरह का कोई एविक्शन नहीं हुआ.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अर्चना पूरन सिंह का होने वाली बहुओं संग है ऐसा रिश्ता, कहा- 'अब मेरी दो बेटियां भी हैं'
अर्चना पूरन सिंह का होने वाली बहुओं संग है ऐसा रिश्ता, कहा- 'अब मेरी दो बेटियां भी हैं'
Siddharth Nigam on Protest: सिद्धार्थ निगम ने छात्रों का किया समर्थन, ट्रोलिंग के बीच दिया साफ संदेश
सिद्धार्थ निगम ने छात्रों का किया समर्थन, ट्रोलिंग के बीच दिया साफ संदेश
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'इंडियन आइडल 16' का ग्रैंड फिनाले कब है? कौन हैं शो के 6 फाइनलिस्ट, आ गई पूरी डिटेल
'इंडियन आइडल 16' का ग्रैंड फिनाले कब है? कौन हैं शो के 6 फाइनलिस्ट, आ गई पूरी डिटेल

वीडियोज

Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्तों, परिवार के लोगों को राजस्थान पुलिस ने किया फोन, तो भड़के सीजेपी के आशुतोष रांका, बोले- मुझसे ही पूछ लो...
दोस्तों-परिवार के लोगों को राजस्थान पुलिस ने किया फोन, भड़के CJP के आशुतोष रांका- 'मुझसे ही पूछ लो...'
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
Embed widget