एक्सप्लोरर

Bigg Boss 12 Day 2 Updates: खान बहनों का हुआ दीपिका कक्कड़ और श्रीसंत से पंगा

खान बहनों की जोड़ी लगातार अपनी ड्रामें में एक स्टेप आगे बढ़ती जा रही हैं. इस बार उनके टारगेट पर श्रीसंत आए, 'बीबी प्रेस कॉन्फ्रेंस' टास्क की नाकामी को लेकर हुई खान बहनों की नाराजगी ने श्रीसंत के अंदर गुस्सा भर दिया.

बिग बॉस के पहले दिन शो में गहमागहमी का माहौल काफी ठंडा नजर आया. मगर दूसरे दिन की शुरूआत में खान बहनों और दीपिका कक्कड़ की लड़ाई देखने को मिली.  ऐसा लग रहा है कि खान बहनों ने कसम खा ली है कि वह शो के अंदर हर एक बात के लिए कंट्रोवर्सी क्रिएट करेंगी. बिग बॉस के घर में पहले हफ्ते का टास्क जारी रहा और 'बीबी प्रेस कॉन्फ्रेंस' की मध्यस्ता करने के लिए इस बार बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे और अभिनेता करण पटेल शरीक हुए. आज के दिन तीन जोड़ियों को 'बीबी प्रेस कॉन्फ्रेंस' में टारगेट किया गया.

                                  हाईलाइट

श्रीसंत ने बेली रोटी तो अनूप जलोटा ने बनाया लच्छा पराठा

घर वालों की सुबह 'तू खिलाड़ी मैं अनाड़ी' गाने से शुरू हुई. सुबह की शुरूआत आपसी गॉसिप्स के साथ-साथ खान बहनों और शिवाशीष की झूठी लड़ाई से होती है. बिग बॉस के घर में सभी कंटेस्टेंट्स किचन में एक दूसरे के लिए नाश्ता तैयार करते हुए दिखाई दिए. पहले दिन की तरह आज भी सौरभ पटेल ने खाना बनाने की शुरूआत की. श्रीसंत गोल रोटी बनाने की कोशिश करते नजर आए तो वहीं भजन सम्राट अनूप जलोटा ने लच्छा पराठा बनाया. अनूप के इस हुनर की बाकी घर वाले काफी तारीफ करते हुए दिखाई दिए.

Bigg Boss 12 Day 2 Updates: खान बहनों का हुआ दीपिका कक्कड़ और श्रीसंत से पंगा

खान बहनों और दीपिका कक्कड़ में हुई नोंक-झोंक

घर के काम को लेकर खान बहनों में से एक की दीपिका कक्कड़ से तल्खियों के साथ नोंक-झोंक हुई. सबा पूछती हैं कि घर में अब तक क्या काम किया गया? जिसके बारे में दीपिका कहती हैं उन्हें ऐसा बताने की कोई जरूरत नहीं है. दोनों की नोंक-झोंक में दोनों बहनों में से एक ने दीपिका के दांत को लेकर टिप्पणी की. खान बहनों में से एक ने दीपिका के दांत को लेकर मजाक उड़ाया और यहां तक ​​कि ऐसा लग रहा था कि वह दीपिका को 'इडियट' भी कहती हैं.

बीबी प्रेस कॉन्फ्रेंस में शरीक हुए शिल्पा और करण पटेल पहले दिन का टास्क 'बीबी प्रेस कॉन्फ्रेंस' आज के एपिसोड में भी जारी रहा. शिल्पा शिंदे और करण पटेल घर में मॉडरेटर के रूप में नजर आए. पहली बार बजर दबा कर दीपिका ने खान बहनों को टास्क के लिए चुनौती दी. खान बहनों और दीपिका के बीच की गहमा-गहमी ने इस आज शो के तापमान को बढ़ाया. इस टास्क में करण ने दीपिका के पक्ष में तो शिल्पा ने खान बहनों के पक्ष में वोट किया.

Bigg Boss 12 Day 2 Updates: खान बहनों का हुआ दीपिका कक्कड़ और श्रीसंत से पंगा

बिग बॉस ने रद्द किया पहला टास्क इसके बाद करणवीर बोहरा बजर दबा कर रोशमी और कृति को प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए चुनौती देते हैं. जिसकी वोटिंग के दौरान जोड़ी और सिंगल में टाई हो जाता. बाद में बजर दबा कर श्रीसंत ने सौरभ पटेल और शिवाशीष को चुनौती दी लेकिन वह उनके खिलाफ कुछ भी कहने में असमर्थ दिखे. श्रीसंत के इस गलत रवैये के अंजाम में बिग बॉस ने पूरे टास्क को ही रद्द कर दिया. जब बाकी के कंटेस्टेंट्स कॉन्फ्रेंस से एक्टिविटी एरिया में आ रहे थे तब श्रीसंत कहते हैं कि उन्होंने शिवाशीष और सौरभ के साथ पर्याप्त समय नहीं बिताया है इसलिए वह उनकी कमजोरियों को इंगित नहीं कर सके. सोमी, श्रीसंत को बताती है कि वह कल रात की गई झूठी लड़ाई का जिक्र शिवाशीष के खिलाफ कर सकते थे.

खान बहनों पर फूटा श्रीसंत का गुस्सा

खान बहनों की जोड़ी लगातार अपनी ड्रामे में एक स्टेप आगे बढ़ती जा रही हैं. इस बार उनके टारगेट पर श्रीसंत आए, 'बीबी प्रेस कॉन्फ्रेंस' टास्क की नाकामी को लेकर हुई खान बहनों की नाराजगी ने श्रीसंत को  गुस्से से भर दिया.

क्या शांत हो पाएंगे श्रीसंत? कैसे सुलझेगी खान बहनों और श्रीसंत के बीच की रस्सा-कसी? बिग बॉस की पल पल की खबरों के लिए बने रहें एबीपी न्यूज़ के साथ.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी, डायरेक्टर ने सुनाया दर्द
दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी, डायरेक्टर ने सुनाया दर्द
90s के गानों से फिर सजेगी महफिल, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट
90s के गानों से फिर सजेगी महफिल, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट
'कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रही', फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट को बोलीं- मेरे कैरेक्टर की धज्जियां उड़ा दी
'कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रही', फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट को बोलीं- मेरे कैरेक्टर की धज्जियां उड़ा दी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget