एक्सप्लोरर

बिग बॉस 12: 'बिग रात्री' से पहले मिलिए शो में हिस्सा लेने वाले सभी 17 कंटेस्टेंट्स से

आज रात होने वाले प्रेमियर शो 'बिग नाइट' से पहले हम आपको शो में हिस्सा लेने वाले सभी कंटेस्टेंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं.

टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने 12वें सीजन के साथ आज रात 9 बजे टीवी पर दस्तक देने वाला है. बीते सीजन की तरह इस बार भी सुपरस्टार सलमान खान शो को होस्ट कर रहे हैं. इस बार इस शो में 17 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेने जा रहे हैं. ये सभी कंटेस्टेंट्स सेलिब्रिटी और आम कंटेस्टेंट के तौर पर शो में हिस्सा लेने वाले हैं. शो के कॉन्सेप्ट 'विचित्र जोड़ी' की बात करें तो जोड़ियों के तौर पर हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स में 6 जोड़ियां शो में हिस्स लेने वाली हैं. हालांकि, सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स शो में सिंगल हिस्सा लेने वाले हैं. इन सभी कंटेस्टेंट्स को समंदर की खूबसूरती समाए एक ऐसे घर में रखा जाएगा जिसका आकार बीच नुमा है. सभी कंटेस्टेंट्स को इस घर में 100 दिनों के लिए 89 कैमरों के सामने 24x7 रखा जाएगा.

आज रात होने वाले प्रेमियर शो 'बिग नाइट' से पहले हम आपको शो में हिस्सा लेने वाले सभी कंटेस्टेंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं.

दीपिका कक्कड़

टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ सीजन के सबसे ज्यादा पे की जाने वाली कंटेस्टेंट्स में से एक मानी जा रही हैं. सीरियल 'ससुराल सिमर का' की अभिनेत्री ने इस साल की शुरुआत में अपने ब्वॉयफ्रेंड शोएब इब्राहिम से निकाह किया था. दोनों शादी बीते दिनों खबरों में रही थी. दीपिका एक लोकप्रिय टेलीविजन बहू हैं जो अब घरेलू बहू भी बन चुकीं हैं. इस तरह दीपिका के पहले से ही विजेता बनने के संकेत नजर आ रहे हैं.

करणवीर बोहरा

बीते दिनों ऐसी खबरें आई थीं कि टेलीविज़न स्टार करणवीर बोहरा ने शो से इनकार कर दिया था, मगर ऐसी खबरें हैं कि वह बिग बॉस 12 का हिस्सा लेंगे. सौभागवती भाव:, कसौटी जिंदागी के, कबूल है, और हाल ही में नागीन 2 जैसे लोकप्रिय कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद अभिनेता को शो में हिस्सा लेने के लिए पहले सीजन से ही ऑफऱ मिल रहे थे. करणवीर भी बिग बॉस के इस सीजन को जीतने के सबसे मजबूत दावेदारों में से एक होंगे.

श्रीष्टि रोड

टेलीविजन के कलाकार हमेशा बिग बॉस पर हावी रहे हैं. इसी क्रम में अगली कंटेस्टेंट श्रीष्टि रोड भी एक टीवी का चेहरा हैं. वह इश्कबाज, सरस्वतीचंद्र जैसे शो का हिस्सा रही हैं. इसके पहले ऐसी खबरें थीं कि वह अपने ब्वॉयफ्रेंड मनीष नागदेव के साथ शो में हिस्सा लेंगी. मगर अभी तक तो वह शो में अकेले एंट्री कर रही हैं.

नेहा पेंडसे

हिंदी और मराठी टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री नेहा पेंडसे भी टीवी से बिग बॉस की कंटेस्टेंट के तौर पर अलगा नाम है. नेहा ने अपनी प्रतिभा और खूबसूरती के साथ सभी को प्रभावित किया है, दर्शकों अभी भी उनके व्यक्तिगत रूप से वाकिफ नहीं हैं. जाहिर है नेहा को शो के अंदर देख कर दर्शकों को काफी खुशी मिलेगी. नेहा को कपिल शर्मा के फैमिली टाइम में आखिरी बार देखा गया है.

एस श्रीसंत

पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी और विवादों में घिरे रहने वाले एस श्रीसंत भी शो का हिस्सा होंगे. श्रीसंत को अपनी अलग कॉमेडी के लिए जाना जाता है. इस सीजन में भी सबकी आंखें उनके ऊपर होंगी. क्रिकेटर से अभिनेता बने श्रीसंत हाल ही में खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा ले चुके हैं. टीवी पर यह उनकी तीसरी पारी होगी क्योंकि वह दो साल पहले झलक दिखला जा में एक कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ चुके हैं.

अनुप जलोटा और जसलीन मथारू

भक्ति संगीत गायक अनुप जलोटा भी इस साल सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट के तौर पर शो का हिस्सा होंगे. भजन माइस्त्रो बिग बॉस में इस लिए हिस्सा लेना चाहते थे ताकि उकनी फिटनेस स्ट्रैटजी नियमित हो जाए और वह कुछ वजन कम कर सकें. शो में उन्हें जसलीन कंपनी दे रही हैं, जो अनुप के शो में प्रदर्शन करती रही हैं. दोनों को लेकर ये अफवाहें थीं कि वे डेटिंग कर रहे हैं. खैर, दोनों के बीच में क्या है यह आज रात पता लग जाएगा.

रोमिल चौधरी और निर्मल सिंह

एंग्री यंग मैन निर्मल एक पुलिसकर्मी हैं और उसका दोस्त रोमिल एक वकील है. हरियाणा के दोस्तों ने दावा किया है कि कंटेस्टेंट्स को उनके साथ रहने और शो में उनसे कंपीट करने में चुनौती महसूस होगी. वाकई अगर ऐसा है तो उन्हें देखने में निश्चित रूप से बहुत मज़ा आएगा.

सौरभ पटेल और शिव आशीष मिश्रा

मध्य प्रदेश के रहने वाले दो दोस्त बिग बॉस हाउस में आम आदमी कंटेस्टेंट्स का प्रतिनिधित्व करेंगे. सौरभ पेशे से किसान हैं, शिव आशीष एक व्यापारी हैं. शिक्षित और स्मार्ट, सौरभ एक किसान होने के स्टीरियोटाइप छवि को तोड़ना चाहता है, जबकि उनके दोस्त सिर्फ शो पर फन करने के लिए हिस्सा लेना चाहते हैं.

दीपक ठाकुर और उर्वशी वानी

इस सीजन में सबसे दिलचस्प जोड़ियों में से एक सेलिब्रिटी और उनकी सबसे बड़ी फैन भी शामिल हो रही है. बिहार के रहने वाले और फिल्म गैंस ऑफ वासेपुर के गाने 'मूरा' को अपनी आवाज दे चुके दीपक अपनी फैन उर्वशी वानी के साथ शो में हिस्सा लेंगे. उर्वशी एक बार दीपक से मिलने के लिए अपने घर से भाग गईं थी.

सबा खान और सोमी खान

जयपुर की रहने वाली दो बहनें सबा खान और सोमी खान बिग बॉस की अगली जोड़ी हैं. स्ट्रेट फॉरवर्ड और कॉन्फिडेंट बहनें घर में एक-दूसरे का समर्थन करती नजर आने वाली हैं. हालांकि, प्रतिस्पर्धा के बीच उनका व्यक्तिगत संबंध सामने नहीं आएगा, क्योंकि दोनों ने एक-दूसरे को चुनौती दी है कि वे शो जीतेंगीं.

सुरभी राणा और रोशमी बनिक

पहली बार, बिग बॉस 12 ने एक आउटहाउस का एक कॉनसेप्ट पेश किया है. दो 'विचित्र' जोड़ियों को बिग बॉस के आउट हाउस में अंदर बंद कर दिए गया है और उनसे अलग अलग काम करने के लिए कहा गया है. दर्शकों को वूट ऐप के माध्यम से किसी भी दो रोचक प्रतियोगी वोट करने का अवसर मिलेगा. ऐसी खबरें हैं कि सुरभी राणा और रोशनी बनिक शो में जोड़ी के तौर पर नजर आने वाली हैं.

बिग बॉस 12 आज रात 9 बजे कलर्स पर लॉन्च किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा है इस शो का कॉपी? जेठालाल बने थे 'अय्यर', 27 साल पहले आए शो की कहानी जान हो जाएंगे दंग
क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा है इस शो का कॉपी? जेठालाल बने थे 'अय्यर', 27 साल पहले आए शो की कहानी जान हो जाएंगे दंग
शिल्पा शिंदे के झूठ पर फिर भड़कीं हिना खान, बोलीं- अगर वो 'बिस बॉस' में ये बोलती, तो कभी नहीं जीतती
शिल्पा शिंदे के झूठ पर फिर भड़कीं हिना खान, बोलीं- अगर वो 'बिस बॉस' में ये बोलती, तो कभी नहीं जीतती
TV Serial Spoilers: प्रेम पर फूटेगा अनुपमा का गुस्सा, देव के सामने बेनकाब होगा चंद्रिका का असली चेहरा
प्रेम पर फूटेगा अनुपमा का गुस्सा, देव के सामने बेनकाब होगा चंद्रिका का असली चेहरा
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा के कितने बच्चे हैं? बेटी की शादी में खर्च कर दिए करोड़ों
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा के कितने बच्चे हैं? बेटी की शादी में खर्च कर दिए करोड़ों

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget