एक्सप्लोरर

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘दयाबेन' की वापसी से नाराज फैंस पर असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘लोग मुझे गालियां दे रहे हैं’

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: फैंस शो में दयाबेन की वापसी न होने से दुखी हैं. अब प्रोड्यूसर असित मोदी ने एक इंटरव्यू में ट्रोलिंग पर बात की है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: साल 2008 में शुरू हुआ ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के यूं तो लाखों-करोड़ों फैंस हैं, लेकिन जब से दयाबेन (Dayaben) यानी दिशा वकानी (Disha Vakani) ने शो में वापसी से इनकार किया है, फैंस काफी नाराज हैं. मेकर्स ने फैंस को कहा है कि, एक-दो महीने में नई दयाबेन मिल जाएगी, लेकिन फैंस की नाराजगी अपने चरम पर है. यही नहीं, कुछ नेटिजंस ने तो मेकर्स को दो महीने की मोहलत दे डाली है. अब प्रोड्यूसर असित मोदी (Asit Modi) ने इस बारे में बात की है.

दयाबेन के आने में समय लगेगा- असित मोदी

‘ई-टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में असित ने शो पर हो रही ट्रोलिंग के बारे में बात की है और बताया है कि, रातों-रात कोई दयाबेन नहीं आ सकती है. असित मोदी ने कहा, “अब ये स्टोरी का मामला है. हम इस पर काम कर रहे हैं, लेकिन इसमें समय लगेगा. मैं सहमत हूं कि, लोग हमें गाली दे रहे हैं, क्योंकि वह इस शो से भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं. मैं सोशल मीडिया पर फैंस के कमेंट्स के बारे में नहीं सोचता और मैं उनके विचारों की रिस्पेक्ट करता हूं.”

दिशा वकानी के वापस लौटने पर बोले असित मोदी

असित मोदी ने आगे इच्छा जताई कि, काश दिशा वकानी ‘दयाबेन’ के रूप में वापस आ जाती. उन्होंने कहा, “दया भाभी आएंगी. हालांकि, हम निश्चित रूप से चाहते हैं कि, दिशा ‘दया’ के रूप में वापस आएं. हम इस कैरेक्टर के लिए ऑडिशन भी ले रहे हैं. अगर वह वापस आती हैं, तो यह बहुत अच्छा होगा, क्योंकि वह परिवार की तरह हैं. चूंकि उनकी वापसी संभव नहीं दिख रही है, इसलिए हम एक रिप्लेसमेंट के लिए ऑडिशन ले रहे हैं.”

रातों-रात नहीं लौट सकतीं दयाबेन

असित ने ये भी कहा, “एक निर्माता के रूप में मैं चाहता हूं कि, दयाबेन वापस आएं. हमारा प्रयास जारी हैं. आने वाले कुछ महीनों में दया भाभी भी दिख जाएंगी, और भी कुछ दिखेगा. दयाबेन रातों-रात नहीं लौट सकतीं, हमें उनके लिए ज़बरदस्त री-एंट्री बनानी होगी, क्योंकि वह लंबे समय से गायब हैं.”

यह भी पढ़ें

Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office: Kartik Aryan की ‘भूल भुलैया 2’ हुई Blockbuster, 175 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

Brahmastra के इस सीन को लेकर खड़ा हुआ विवाद, सोशल मीडिया पर उठी रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की फिल्म को बायकॉट करने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा के कितने बच्चे हैं? बेटी की शादी में खर्च कर दिए करोड़ों
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा के कितने बच्चे हैं? बेटी की शादी में खर्च कर दिए करोड़ों
शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में पहुंचे बड़े-बड़े लोग, कहां गायब थी तारक मेहता की कास्ट? यूजर्स ने पूछा- जेठालाल क्यों नहीं आए?
शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में पहुंचे बड़े-बड़े लोग, कहां गायब थी तारक मेहता की कास्ट? यूजर्स ने पूछा- जेठालाल क्यों नहीं आए?
बारिश और व्हाइट कपड़ों की दीवानी हैं 'मन्नत' फेम आयशा सिंह, बोलीं- 'शूट के बाद भीगने चली गई'
बारिश और व्हाइट कपड़ों की दीवानी हैं 'मन्नत' फेम आयशा सिंह, बोलीं- 'शूट के बाद भीगने चली गई'
उम्मेद भवन पैलेस में हुई शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, प्रियंका चोपड़ा ने भी यहीं लिए थे साथ फेरे, एक रात ठहरने का किराया जान लगेगा झटका
उम्मेद भवन पैलेस में हुई शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, प्रियंका चोपड़ा ने भी यहीं लिए थे साथ फेरे, एक रात ठहरने का किराया जान लगेगा झटका

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Embed widget