एक्सप्लोरर

Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा की दूसरी शादी भी होगी बर्बाद, अनुज की जिंदगी में आएगी दूसरी औरत!

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो ‘अनुपमा’ में एक बार फिर से अनुपमा की शादीशुदा जिंदगी में दिक्कत आने वाली है. माया धीरे-धीरे अनुज कपाड़िया के दिल में जगह बना रही हैं.

Anupamaa Spoiler Alert: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर शो ‘अनुपमा’ में कई दिलचस्प मोड़ आ रहे है, जो ऑडियंस को अपनी ओर खींच रहे हैं. शो की लीड अनुपमा की जिंदगी एक बार फिर बीच अधर में फंस गई है. एक तरफ शाह परिवार बार-बार बीमार तोषू की देखभाल और काम के लिए अनुपमा को याद करता है तो दूसरी तरफ छोटी अनु को छोड़कर जाने के बाद अनुज के दिल में अनुपमा के लिए इंपोर्टेंस कम हो जाएगा.

अनुपमा ने बा को दी धमकी

आज के एपिसोड में देखेंगे कि अनुपमा बहुत अच्छे से पूरे शाह परिवार को संभाल लेती है और सब कुछ अरेंज कर देती है. साथ ही वह बार-बार अनुज को भी फोन कर घर का हाल लेती है. ये बात बा को कुछ खास रास नहीं आती है, लेकिन अनुपमा बा को अच्छे से सुना देती है और घर जाने की धमकी देती है, जिसके बाद वह चुप हो जाती हैं. काव्या भी उससे बात करती है और अपने करियर को लेकर अपनी चिंता जाहिर करती है. अनुपमा उससे कहती है कि उसने शाह परिवार के लिए खुद को बहुत बदला है और अब इसकी जरूरत नहीं है. उसे अपने करियर पर भी ध्यान देना चाहिए.

अनुपमा ने सौतन को दिया हौसला

काव्या बताती है कि वनराज और बा इस बात को नहीं समझ रहे हैं. वनराज की वजह से काव्या के हाथ से एक बड़ा प्रोजेक्ट भी निकल जाता है, जिससे वह काफी अपसेट होती है. अनुपमा कहती है कि शाह परिवार को वर्किंग वुमंस की आदत नहीं है, जो उन्हें डालनी चाहिए. अनुपमा की बातों से काव्या को बहुत हिम्मत मिलती है. इसके बाद सभी घरवाले डाइनिंग टेबल पर बैठते हैं और अनुपमा सभी को खाना देकर, तोषू की दवाइयों का अरेंजमेंट करके अपने घर जाने की बात कहती है. अगर अनुज के दिल में माया ने जगह बना ली तो अनुपमा की दूसरी शादी भी हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी.

बा ने मारा अनुपमा को ताना!

जैसे ही अनुपमा शाह परिवार को गुडबाय कहती है, बा शॉक रह जाती है. यहां तक कि बा अनुपमा को कपाड़िया हाउस न जाने का ऑर्डर देती है, लेकिन अनुपमा उल्टा उन्हें सुना देती है. अनुपमा कहती है कि वह बेटे के लिए आई और अब बेटी के लिए जा रही है. बा उसे हीरोइन बोलकर ताने मारती है तो अनुपमा जवाब देती है कि हर औरत अपनी कहानी की हीरोइन होती है. वह भी बन सकती हैं. दूसरी ओर छोटी अनु केक की डिमांड करती है और अनुज के मुंह से ‘हम तीनों की पार्टी’ की बात सुनकर माया गदगद हो जाती है.

माया के दिल से उतरी अनुपमा!

आने वाले एपिसोड में दिखाई देगा कि माया द्वारा बनाए गए केक को जब काटने की बारी आती है तब अनुपमा की एंट्री हो जाती है और वह छोटी अनु व अनुज के साथ केक काटती है. उसे देख माया हैरान रह जाती है. वे पिकनिक का भी प्लान करते हैं. अनुपमा कहती है कि वह पिकनिक पर जाएगी. अनुज पत्नी से कहता है कि कहीं वह फिर से छोटी अनु से किया वादा न तोड़ दे. इतने में बा का फोन आता है और वह तोषू को हॉस्पिटल ले जाने की बात कहती है. ये सुनकर अनुज अनुपमा की जगह माया को पिकनिक पर ले जाने की बात कहती है, जिससे अनुपमा को गहरा सदमा लगता है.

यह भी पढ़ें- Rakhi Sawant: पति आदिल से विवाद के बीच राखी सावंत ने जताया पीएम मोदी का आभार, ट्रिपल तलाक कानून को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रियलिटी शोज और कॉन्सेप्ट पर सुधांशु पांडे का फूटा गुस्सा, कहा- 'जो गंध बना रहे हैं, बंद कर दें'
रियलिटी शोज और कॉन्सेप्ट पर सुधांशु पांडे का फूटा गुस्सा, कहा- 'जो गंध बना रहे हैं, बंद कर दें'
TV Serial Spoilers: प्रेरणा-अंश के रिश्ते में बढ़ीं दूरियां, इंदुवती की नई चाल से बढ़ेंगी गंगा माई की मुश्किलें
प्रेरणा-अंश के रिश्ते में बढ़ीं दूरियां, इंदुवती की नई चाल से बढ़ेंगी गंगा माई की मुश्किलें
'लोगों ने मान लिया कि अब हम साथ नहीं रहते...', प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
'लोगों ने मान लिया कि अब हम साथ नहीं रहते...', प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
'कर दिखाया हम दोनों ने...', दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी
Video: दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget