एक्सप्लोरर

Anupamaa Spoiler Alert: वनराज के सपने पर अनुपमा ने फेरा पानी, अनुज के खिलाफ माया-बरखा ने रची नई साजिश

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो ‘अनुपमा’ में अब तक आपने देखा कि वनराज ने अनुज कपाड़िया के मन में अनुपमा के लिए जहर भर दिया. अब जानते हैं कि आगे क्या होने वाला है.

Anupamaa Spoiler Alert: स्टार प्लस शो ‘अनुपमा’ अपने नए ट्विस्ट एंड टर्न के साथ हमेशा टीआरपी लिस्ट में टॉप पर रहता है. 2020 में शुरू हुए इस शो ने कई बड़े टीवी शोज को पीछा छोड़ दिया और नंबर वन की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है. लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो अनुज और अनुपमा की जिंदगी में एक बार फिर भूचाल आ गया. वनराज ने मुंबई जाकर अनुज को अनुपमा की हंसी वाली वीडियो और तस्वीर दिखाकर उसके मन में जहर भर दिया तो वहीं अनुपमा को अपनी डांस एकेडमी से हाथ धोना पड़ा.

आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा डांस एकेडमी छोड़कर चली जाती है. हालांकि, पाखी, किंजल और तोषू को छोड़कर किसी को भी कोई फर्क नहीं पड़ता है. समर मां को भूल डिंपी के लिए पाखी से लड़ जाता है. इतने में डिंपी को मैसेज आता है और वह कहता है कि जल्द ही उसका तलाक भी फाइनल होने वाला है, जिससे वह और समर काफी खुश हो जाते हैं.

वहीं, अनुपमा के हाथ से डांस एकेडमी जरूर गई है, लेकिन उसने हार नहीं मानी है. अनुपमा अब अपनी नई डांस एकेडमी शुरू करेगी. उसने एक पोस्टर भी बनवा लिया है, जिसमें अपनी फोटो लगवाई है. उसने अपनी नई शुरुआत खुशियों और अनुज की यादों से की. अनुपमा ने कहा कि भले ही अनुज उसके साथ नहीं है, लेकिन उसकी यादें हमेशा उसके रहेंगी. जब वह घर की ओर रवाना होती है तो इतने में वनराज वहां आ जाता है.

वनराज ने की अनुपमा को भड़काने की कोशिश

वनराज अनुपमा के लिए वही साड़ी लाता है जो अनुज उसके लिए ले रहा था. जब वनराज अनुपमा को वही साड़ी देता है तो उसे अनुज का एहसास होने लगता है. हालांकि, वह वनराज से वह साड़ी नहीं लेती है. जब वहां से जाने लगती है तो वनराज उससे कहता है कि वह मुंबई गया था और अनुज से मिला था. अनुपमा पूछती है कि अनुज कैसा है? तो जवाब में वनराज कहता है कि वह बहुत खुश है और माया के साथ शॉपिंग कर रहा था. वनराज कहता है कि उसने मूव ऑन कर लिया है. उसके बारे में और नहीं पूछूगी?

अनुपमा ने वनराज के प्लान पर फेरा पानी

अनुपमा वनराज के बहकावे में नहीं आती है और भगवान से शुक्रिया अदा करती है कि उसका अनुज ठीक है. वह जरूर छोटी अनु के लिए शॉपिंग करने के लिए गया होगा. वह वनराज पर नाराज भी होती है और कहती है कि उसे इस बारे में बात करने की जरूरत नहीं है. वनराज उससे कहता है कि उसे पता है कि उसे ये सुनकर बहुत बुरा लगा है और वह उससे मन हल्का कर सकती है. हालांकि, अनुपमा उसे झाड़ देती है और कहती है कि उनके बीच कोई रिश्ता नहीं है, जो वह अपना दुख उसके साथ शेयर करे. अनुपमा ये भी समझ जाती है कि उसकी लाई साड़ी अनुज की पसंद है. जब वह वनराज से ये पूछती है तो उसकी चुप्पी उसे जवाब दे देती है.

माया-बरखा ने मिलाया हाथ

माया और बरखा ने अनुज का घर तोड़ने के लिए हाथ मिला लिया है. दोनों ने एक प्लानिंग भी की.  अंकुश ये बात सुन लेता है और वह बरखा को ऐसा न करने के लिए कहता है. हालांकि, वह नहीं मानती है और उल्टा उसे ही भड़काने लगती है.

लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया कि अनुपमा अपने घर में ही डांस एकेडमी शुरू करेगी और अनुज गुस्से में तोड़-फोड़ करेगा. तब उसकी दोस्त उससे कहेगी कि जिसके लिए वह मुंबई आया, वह यहां नहीं है और जिसे वह छोड़कर आया, वह उसके लिए तड़प रहा. अब देखते हैं कि दोनों के बीच चीजें सुधरती हैं या और बिगड़ती हैं.

यह भी पढ़ें- Priyanka Chahar Choudhary ने खरीदी ब्रांड न्यू कार, ‘बिग बॉस’ के इस साथी ने दी बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
TMKOC: माधवी के अचार में कांच का टुकड़ा, असित मोदी का फैंस को सरप्राइज
TMKOC: माधवी के अचार में कांच का टुकड़ा, असित मोदी का फैंस को सरप्राइज
TV Serial Spoilers: राही पर लगा गेम में हेरफेर करने का आरोप, अनु की ऑफिस में होगी धमाकेदार एंट्री
राही पर लगा गेम में हेरफेर करने का आरोप, अनु की ऑफिस में होगी धमाकेदार एंट्री
Video: 'तारक मेहता' के बाघा ने खरीदी 65 लाख की चमचमाती कार, मजे लेते हुए फैंस बोले- 'लगता है जेठालाल ने पगार बढ़ा दी'
'तारक मेहता' के बाघा ने खरीदी नई चमचमाती कार, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget