एक्सप्लोरर

मां गौरी और गणपति बप्पा की भक्ति में लीन नजर आईं अंकिता लोखंडे, परिवार संग विधि-विधान से की पूजा

Ankita Lokhande Viral Video: अंकिता लोखंडे का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जहां वो अपने परिवार के साथ गौरी मां और बप्पा की पूजा करते दिखीं. उनके लुक की भी बहुत तारीफ हो रही है. देखें वीडियो.

 टीवी इंडस्ट्री और बॉलीवुड में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया.अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ गौरी मां और गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना करती नजर आईं. इस वीडियो में अंकिता और उनके पति विक्की जैन की भक्ति और उत्साह स्पष्ट झलक रही है.

पारंपरिक तरीके से की गौरी मां और गणपति बप्पा की पूजा 
वीडियो में अंकिता पारंपरिक परिधान में गौरी मां और बप्पा की विधि-विधान से पूजा करती दिख रही हैं. पूजा के बाद वह और विक्की मेहमानों और मीडिया को उपहार बांटते भी नजर आए. इस खास मौके पर उनके घर का माहौल भक्ति और खुशी से सराबोर था. अंकिता ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'गौरी मां और बप्पा का आशीर्वाद हमें हमेशा आगे बढ़ाता है. इस सेवा, प्रार्थनाओं और उन सभी लोगों के लिए बहुत आभारी हूं, जो हमारे घर इस छोटे-से पवित्र पल को मनाने आए.

सभी की मनोकामनाएं पूरी हों और हम हमेशा अपने दिल में श्रद्धा बनाए रखें. गणपति बप्पा मोरया'! लुक की बात करें तो अंकिता ने सफेद रंग की साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज कैरी किया है. अपने लुक को और आकर्षक बनाने के लिए उन्होंने राउंड इयररिंग्स, नेकलेस और मांग में सिंदूर लगाया हुआ है. वहीं, विक्की ने पीले रंग का कुर्ता पहना हुआ है. अभिनेत्री का यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है. वो इसमें तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'गणपति बप्पा मोरया'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

अंकिता लोखंडे का करियर 
अंकिता लोखंडे ने टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में अर्चना मनोहर देशमुख नाम का किरदार निभाया था और उन्हें घर-घर में इससे पहचान मिली थी. उनके साथ मुख्य भूमिका में सुशांत सिंह राजपूत थे. छोटे पर्दे के अलावा अंकिता 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी', 'बागी 3', 'द लास्ट कॉफी', और 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. मणिकर्णिका से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था. फिल्म में उनके किरदार का नाम झलकारी बाई था. हाल ही में उन्हें 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 2' में देखा गया. 

ये भी पढ़ें:-Param Sundari Box Office Day 6 Worldwide: दुनियाभर में धूम मचा रही ‘परम सुंदरी’, रिलीज के 6 दिन में 50 करोड़ के हुई पार, जानें- कलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: चंद्रिका की शर्त से मुश्किल में फंसी वसुधा, तेज प्रताप की एंट्री से मचेगा हंगामा
चंद्रिका की शर्त से मुश्किल में फंसी वसुधा, तेज प्रताप की एंट्री से मचेगा हंगामा
अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, शो के प्रमोशन से लौट रहे थे एक्टर
अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, शो के प्रमोशन से लौट रहे थे एक्टर
श्वेता तिवारी को मराठी लोगों से मिलीं ऑनलाइन गालियां, राज ठाकरे से पूछा- क्या ये सही है?
श्वेता तिवारी को मराठी लोगों से मिलीं ऑनलाइन गालियां, राज ठाकरे से पूछ डाला ये सवाल
आकांक्षा चमोला को ऑरी ने कहा सांप, बोले- गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी का फायदा उठा रहीं
आकांक्षा चमोला को ऑरी ने कहा सांप, बोले- गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी का फायदा उठा रहीं

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget