एक्सप्लोरर

मशहूर एक्ट्रेस आशा शर्मा का 88 साल की उम्र में निधन, प्रभास और धर्मेंद्र संग किया था काम

Asha Sharma Death: कई शोज और फिल्मों में काम कर चुकीं मशहूर एक्ट्रेस आशा शर्मा का 88 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन की पुष्टि सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (CINTAA) ने की है.

Asha Sharma Death: टीवी इंडस्ट्री से एक दुःखद खबर सामने आ रही है. कई शोज और फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस आशा शर्मा अब इस दुनिया में नहीं हैं. आशा शर्मा का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है. हालांकि अभी तक उनके निधन की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है.

एक्ट्रेस के निधन की पुष्टि सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (CINTAA) ने की है और CINTAA ने शोक भी व्यक्त किया. आशा शर्मा के निधन से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. आशा पॉपुलर टीवी शो 'कुमकुम भाग्य' और फिल्म 'आदिपुरुष' में भी काम कर चुकी थीं. उनके निधन पर टीवी जगत के साथ ही फिल्मी हस्तियों ने भी शोक जताया है.

एक्ट्रेस टीना घई बोलीं- 1 साल से ज्यादा समय से बेड पर थीं आशा 

आशा शर्मा एक साल से ज्यादा समय से बेड पर थीं. एक्ट्रेस टीना घई ने मीडिया से बातचीत में बताया कि, 'पिछले साल उनकी फिल्म आदिपुरुष की रिलीज के बाद वे 4 बार गिर गई थीं. वे पिछले अप्रैल से ही बिस्तर पर थीं. वे उस स्टेज में भी काम करने के लिए तैयार थीं. आशा शर्मा अंतिम सांस तक काम करना चाहती थीं. वह बेड पर थी, लेकिन वह अक्सर मुझसे कहती थी कि उन्हें मैं कोई ऐसा रोल दिलवाओ, जिसमें उन्हें बेड पर लेटने वाला किरदार निभाना हो. अस्वस्थ्य होने के बावजूद भी उनका जुनून और उत्साह बरकरार था.'

आदिपुरुष के डायरेक्टर बोले- बहुत दुख हुआ

आशा शर्मा के निधन से 'आदिपुरुष' फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत भी दुःखी है. उन्होंने कहा कि, 'यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. वे कितनी शानदार एक्ट्रेस और इंसान थीं. यह सुनकर बहुत दुख हुआ. गौरतलब है कि आशा ने ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष' में माता शबरी का रोल निभाया था. इस फिल्म में मशहूर एक्टर प्रभास भगवान राम और एक्ट्रेस कृति सेनन माता जानकी के रोल में नजर आई थीं.

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी संग भी किया था काम

आशा ने 'नुक्कड़' और 'बुनियाद' जैसे सीरियल के अलावा 'महाभारत' (1997) और 'कुमकुम भाग्य' से भी लोकप्रियता हासिल की थी. वहीं वे 'हम तुम्हारे हैं सनम', 'मुझे कुछ कहना है', 'हमको तुमसे प्यार है' और '1920' जैसी फिल्मों में भी नजर आईं. दिवंगत एक्ट्रेस ने धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के साथ फिल्म 'दो दिशाएं' में भी काम किया था.

यह भी पढ़ें: 1500 रुपये लेकर गजल सिंगर बनने आया था ये एक्टर, फिर बन गया बॉलीवुड का सबसे खूंखार विलेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना को नीता अंबानी से मिला स्पेशल गिफ्ट, केसर आम के साथ भेजा प्यारा नोट, देखें तस्वीरें
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना को नीता अंबानी ने भेजे जामनगर के केसर आम, साथ में लिखा खास नोट, देखें तस्वीरें
Sairaab: 'सैराब' को मिल गया नया ईशान? आशय मिश्रा कर सकते हैं रोहित चंदेल को रिप्लेस
'सैराब' को मिल गया नया ईशान? आशय मिश्रा कर सकते हैं रोहित चंदेल को रिप्लेस
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दीपिका कक्कड़ की मां, पेट में हुआ था इंफेक्शन, शोएब इब्राहिम ने बताया कैसी है तबियत
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं दीपिका कक्कड़ की मां, पेट में हुआ था इंफेक्शन, शोएब इब्राहिम ने बताया कैसी है तबियत
TV Serial Spoilers: दादी सा ने चंद्रिका के सामने रखी चौंकाने वाली शर्त, अनु के सामने खुली आर्यवर्धन की पोल
दादी सा ने चंद्रिका के सामने रखी चौंकाने वाली शर्त, अनु के सामने खुली आर्यवर्धन की पोल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget