एक्सप्लोरर

भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, पोस्ट शेयर कर बोलीं- 'बड़ी गलती हो गई थी...'

Sambhavna Seth: संभावना सेठ साल 2023 जनवरी में AAP में शामिल हुई थीं. लेकिन अब उन्होंने अपने खुद के फैसले को गलती बताते हुए पोस्ट शेयर किया और कहा कि उन्होंने आप पार्टी से निकलने का फैसला कर लिया है. 

Sambhavna Seth Resign From AAP: भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ ने हाल ही में सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए ऐलान किया है कि उन्होंने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. एक्ट्रेस ने इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया है. संभावना ने 'आप' में शामिल होने के अपने फैसले पर भी अफसोस जताया है. 

भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ ने छोड़ी आम आदमी पार्टी

बता दें कि संभावना साल 2023 जनवरी में आम आदमी पार्टी में शामिल हुई थीं. लेकिन अब उन्होंने अपने खुद के फैसले को गलती बताते हुए पोस्ट शेयर किया और कहा कि उन्होंने आप पार्टी से निकलने का फैसला कर लिया है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sambhavna Seth (@sambhavnasethofficial)

'बड़ी गलती हो गई...'

पोस्ट में संभावना सेठ ने लिखा- 'अपने देश के लिए सेवा करने के लिए बहुत उत्साह के साथ एक साल पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हुई थी, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितनी भी समझदारी से कोई फैसला लें, आप फिर भी गलत हो सकते हैं... क्योंकि आखिरकार हम इंसान हैं. अपनी गलती का अहसास करते हुए मैं आधिकारिक तौर पर AAP से बाहर निकलने का ऐलान करती हूं.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sambhavna Seth (@sambhavnasethofficial)

बता दें कि आम आदमी पार्टी में शामिल होते वक्त संभावना सेठ ने पार्टी की तारीफ करते हुए कहा था कि 'मैं लोगों को डिप्रेशन से बाहर खींच लाने की कोशिश कर रही हूं. मेरी मुलाकात संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल से हुई थी. आम आदमी पार्टी क्या कुछ काम कर रही है, ये किसी को बताने की जरूरत नहीं है. अभी मैंने देखा आंखों का इलाज फ्री में करवा रहे हैं. फ्री बोलना बहुत आसान होता है, लेकिन करना बहुत मुश्किल होता है.'

20 फरवरी 2024 को हुआ था एक्ट्रेस की मां का निधन

वहीं 43 वर्षीय संभावना सेठ की मां का निधन अभी कुछ समय पहले ही हुआ था. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को ये बात बताई थी और साथ में फैंस के लिए एक निवेदन भरा पोस्ट भी लिखा था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sambhavna Seth (@sambhavnasethofficial)

काम की बात करें तो संभावना बिग बॉस के दो-दो सीजन में शामिल रही हैं. एक्ट्रेस ने 400 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों और 25 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा उन्होंने कई टीवी शोज से अपनी खास पहचान बनाई है. संभावना ने साल 2016 में अविनाश द्विवेदी के साथ शादी की थी.

 

 

यह भी पढ़ें:  शादी के बाद पहाड़ों की वादियों में हनीमून मनाने पहुंचीं इश्कबाज फेम सुरभि चंदना, सफेद चूड़ा फ्लॉन्ट करती आईं नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अली गोनी से 10 गुना ज्यादा अमीर हैं जन्नत जुबैर, Laughter Chefs 3 के विनर्स की नेटवर्थ जानें
'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर अली और जन्नत में से कौन ज्यादा अमीर? जानें- नेटवर्थ
VIDEO: शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, पूछा- 'कैटरिंग का बिल भरोगे?'
VIDEO: शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, पूछा- 'कैटरिंग का बिल भरोगे?'
कौन हैं 'इंडियन आइडल' 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक?
कौन हैं 'इंडियन आइडल' 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक?
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget