एक्सप्लोरर

कसौटी जिंदगी की-2: हिना खान की जगह आमना शरीफ होंगी नई 'कोमोलिका'

इस रोल के लिए कई नामी अभिनेत्रियों के नाम सामने आ रहे थे जिनमें - गैहर खान और जैस्मिन भसीन जैसी अभिनेत्रियां शामिल हैं. मगर वक्त से साथ इन अफवाहों का राज खुलता गया.

एकता कपूर के मशहूर सीरियल 'कसौटी ज़िन्दगी की' का रीबूट वर्जन दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. शो में पार्थ समथान, एरिका फर्नांडिस और करण सिंह ग्रोवर प्रमुख भूमिकाओं में हैं. इन दिनों यह भारतीय टेलीविजन पर सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले डेली सोप में से एक है. हालांकि, शो के लिए पिछले कुछ हफ्तों से टीआरपी में थोड़ी गिरावट देखी जा रही है.

हालिया चर्चा के अनुसार, 'कसौटी ज़िन्दगी की 2' के निर्माता सीरियल के सीक्वेंस में ड्रामा का तड़का लगाने के लिए 'कोमोलिका' को वापस लाने की योजना बना रहे हैं. हालांकि, हिना खान के फैन्स के लिए बुरी खबर है. हिना खान उर्फ ​​'कोमोलिका', जिन्होंने अपने फिल्मी प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए शो छोड़ दिया था, ऐसा बताया जा रहा है कि वह वापसी नहीं कर रही हैं. शो के निर्माता उन्हें बदलने के लिए किसी अन्य अभिनेत्री की तलाश में हैं.

कथित तौर पर, रागिनी खन्ना, मधुरिमा तुली, रिद्धि डोगरा, सनाया ईरानी, ​​दिशा परमार जैसी लोकप्रिय अभिनेत्रियों के नाम एकता कपूर को इस किरदार के लिए सुझाए गए थे. इस बारे में खुलासा करते हुए सूत्र ने बॉलीवुड लाइफ को आगे बताया, "एकता कपूर को केवल सनाया ईरानी पसंद हैं, लेकिन अभिनेत्री इस किरदार को निभाने की इच्छुक नहीं थीं."

टीवी एक्ट्रेस आमना शरीफ नए कोमोलिका के तौर पर टीवी सीरियल में नजर आने वाली हैं. आमना, जिन्होंने राजीव खंडेलवाल के साथ 2003 स्टार प्लस के हिट शो 'कहानी तो होगा' में 'कशिश' की मुख्य भूमिका निभाई थी.

इस बारे में पुष्टि करते हुए आमना शरीफ ने टीओआई से कहा कि, "टीवी से ब्रेक लेना मेरी जिंदगी का निजी कारण था। अपने कम्फर्ट जोन में रहना और एक लव स्टोरी से वापस आना काफी आसान होता, लेकिन ये मेरा एक्टर होने का मन पूरा नहीं कर पाता, अपने फैंस को हर बार चौंकाने मे अलग ही मजा है।''

बता दें इस रोल के लिए कई नामी अभिनेत्रियों के नाम सामने आ रहे थे जिनमें - गैहर खान और जैस्मिन भसीन जैसी अभिनेत्रियां शामिल हैं. मगर वक्त से साथ इन अफवाहों का राज खुलता गया. एक एंटरटेनमेंट पोर्टल की एक रिपोर्ट में बताया गया कि 'कसौटी ज़िन्दगी की 2' के निर्माता गौहर खान को नए 'कोमोलिका' के रूप में पेश करने के लिए इच्छुक हैं. 'बिग बॉस 7' की विजेता ने कथित तौर पर इस सीरीयल में कोमोलिका का किरदार निभाने के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया है, और निर्माताओं को यह पसंद आ गया है.

हालांकि, एक मशहूर अखबार की रिपोर्ट बताया गया है कि गौहर खान नई कोमोलिका की भूमिका नहीं निभा रही हैं, अभिनेत्री स्टार प्लस के डेली सोप में हिना की जगह नहीं ले रही हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि गौहर ने शो के निर्माताओं के साथ बात-चीत की, लेकिन वह भूमिका निभाने को लेकर बहुत उत्सुक नहीं हैं, टाइम्स ऑफ इंडिया में रिपोर्ट में कहा गया है कि 'बिग बॉस 7' की विनर इन दिनों कुछ वेब प्रोजेक्ट पर विचार कर रही है.

देखना होगा कि आमना को कोमोलिका के रूप में देख कर दर्शकों की क्या प्रतिक्रिया होती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्टर मोहसिन खान ने कर ली सगाई, शेयर की लव स्टोरी
'ये रिश्ता' फेम मोहसिन खान ने कर ली सगाई, मंगेतर संग शेयर की लव स्टोरी
'एक और बच्चा पैदा कर लो...' किस पर भड़कीं मिनी माथुर? कहा- अपनी सलाह अपने पास रखो
'एक और बच्चा कर लो...' किस पर भड़कीं मिनी माथुर? कहा- अपनी सलाह अपने पास रखो
कार एक्सीडेंट के बाद कैसी है अर्जुन बिजलानी की तबीयत? खुद दिया हेल्थ अपडेट
कार एक्सीडेंट के बाद कैसी है अर्जुन बिजलानी की तबीयत? खुद दिया हेल्थ अपडेट
TV Serials Spoiler: फिनाले से पहले अनुपमा को लगा तगड़ा झटका, वसुधा को मारने की धमकी देगा अजय
फिनाले से पहले अनुपमा को लगा तगड़ा झटका, वसुधा को मारने की धमकी देगा अजय

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Drivers Heart Risk: 45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Embed widget