News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

आमिर खान की तारीफ से गदगद हुईं एकता कपूर, कहा- सातवें आसमान पर हूं

Share:

मुंबई: टीवी सोप क्वीन एकता कपूर की खुशी उस वक्त सातवें आसमान पर पहुंच गई, जब आमिर खान ने उनकी वेब सीरीज 'द टेस्ट केस' की तारीफ की. बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने ट्वीट कर के अपने चाहने वालों को बताया कि वह इस वेब सीरीज को कितना पसंद कर रहे हैं. उन्होंने इस वेब सीरीज के लिए एकता कपूर और पूरी टीम की तरीफ की है. आमिर खान की तारीफ से एकता कपूर की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

आमिर ने ट्वीट किया, ''मैंने अभी वेब सीरीज टेस्ट केस देखना खत्म किया. मैंने इसे काफी एंजॉय किया. मुझे विनय वैकल, जिन्होंने इसे डायरेक्ट किया है उनका काम काफी पसंद आया. मुझे निमरत कौर के साथ बाकी टीम की परफॉर्मेंस अच्छी लगी. आप सभी का शुक्रिया ऐसी बढ़िया वेब सीरीज बनाने के लिए.''

आमिर के इस ट्वीट के बाद शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने ट्वीट कर के अपनी खुशी जाहिर की. ''आधिकारिक तौर पर मैं इस खुशी के स्वर्ग में पहुंच गई हूं और इससे बाहर नहीं आना चाहती'' एकता के ट्वीट के बाद निमरत कौर ने आमिर खान के ट्वीट को री-ट्वीट कर कहा, ''आपका बहुत-बहुत शुक्रिया. दिन की इससे अच्छी शुरुआत क्या हो सकती है! आपकी तारीफ की बहुत अहमियत है. हैसला बढ़ाने और तारीफ के लिए पूरी टेस्ट केस टीम की तरफ से एक बार फिर आपका शुक्रिया.''

एकता कपूर के एएलटीबालाजी की तरफ से निर्मित, टेस्ट केस में निमरत कौर, अक्षय ओबेरॉय, अतुल कुलकर्णी, राहुल देव और अनुप सोनी प्रमुख भूमिका में हैं. टेस्ट केस का प्रीमियर इस साल गणतंत्र दिवस पर हुआ था और दर्शकों और आलोचकों ने भी इस वेब सीरीज की तारीफ की है.

Published at : 09 Jun 2018 10:43 AM (IST) Tags: nimrat kaur ekta kapoor Aamir Khan
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

'लोगों ने मान लिया कि अब हम साथ नहीं रहते...', प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

'लोगों ने मान लिया कि अब हम साथ नहीं रहते...', प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

'कर दिखाया हम दोनों ने...', दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी

'कर दिखाया हम दोनों ने...', दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी

क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा है इस शो का कॉपी? जेठालाल बने थे 'अय्यर', 27 साल पहले आए शो की कहानी जान हो जाएंगे दंग

क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा है इस शो का कॉपी? जेठालाल बने थे 'अय्यर', 27 साल पहले आए शो की कहानी जान हो जाएंगे दंग

शिल्पा शिंदे के झूठ पर फिर भड़कीं हिना खान, बोलीं- अगर वो 'बिस बॉस' में ये बोलती, तो कभी नहीं जीतती

शिल्पा शिंदे के झूठ पर फिर भड़कीं हिना खान, बोलीं- अगर वो 'बिस बॉस' में ये बोलती, तो कभी नहीं जीतती

TV Serial Spoilers: प्रेम पर फूटेगा अनुपमा का गुस्सा, देव के सामने बेनकाब होगा चंद्रिका का असली चेहरा

TV Serial Spoilers: प्रेम पर फूटेगा अनुपमा का गुस्सा, देव के सामने बेनकाब होगा चंद्रिका का असली चेहरा

टॉप स्टोरीज

ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप

ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप

बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता

बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता

VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'

VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'

Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन

Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन