एक्सप्लोरर

Pushpa The Rule: शाहरुख खान की नींद उड़ाने की तैयारी कर रहे हैं अल्लू अर्जुन, बॉक्स ऑफिस पर 'डंकी' को मुकाबला दे सकती है 'पुष्पा 2'

Dunki And Pushpa 2 Clashed: शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' अगले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने जा रही है. खबरें हैं कि अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' भी इसी समय सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

Dunki And Pushpa 2 Clashed On Christmas 2023: दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म 'पुष्पा' की अपार सफलता के बाद अब दर्शकों को इंतजार है इस फिल्म के सीक्वल का. इस फिल्म को लेकर तेलुगू सिनेमा के साथ-साथ हिंदी फिल्म दर्शकों में गजब की उत्सुकता देखी जा रही है. ‘पुष्पा द रूल' फिल्म की शूटिंग के लिए पूरी यूनिट विदेश पहुंच गई है. रविवार से अल्लू अर्जुन भी फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे. रिपोर्ट्स के हवाले से जो फिल्म की रिलीज डेट सामने आ रही है वो बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की नींदे उड़ा सकती हैं.

बॉक्स ऑफिस पर अल्लू अर्जुन से भिड़ेंगे शाहरुख खान

रिपोर्ट्स की मानें तो 'पुष्पा द रूल’ अलगे साल 2023 को क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो सकती है. इसी समय शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी. अब ये बात किसी से छुपी नहीं है कि इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों का क्या हाल है. दक्षिण सिनेमा जिस तरह से एक के बाद एक बंपर हिट फिल्में दे रहा है उसने बॉलीवुड जगत की नींद उड़ा दी है. ऐसे में 'पुष्पा 2' के साथ शाहरुख खान की 'डंकी' का बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला चिंता का विषय है.

पुष्पा 2 का डंकी से होगा मुकालबला

बता दें, 'केजीएफ 2' की अपार सफलता को देखते हुए 'पुष्पा 2' के मेकर्स इस फिल्म में किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं. इस बार 'पुष्पा 2' की शूटिंग भारत नहीं बल्कि विदेश के जंगलों में की जाएगी. जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘पुष्पा द रूल’ का पहला 15 दिनों का शेड्यूल थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के पास शुरू होने जा रहा है. इस फिल्म की शूटिंग लिए पूरी यूनिट वहां पहुंच चुकी है. फिल्म के प्री प्रोडक्शन के लिए टीम ने दिन रात मेहनत करके अपना काम करीब पूरा भी कर लिया है. फिल्म के हीरो अल्लू अर्जुन दक्षिण अफ्रीका में एक विवाह समारोह का हिस्सा बनने के बाद सीधा बैंकॉक पहुंचेंगे जैसा की सूत्र बता रहे हैं. इस शेड्यूल में फिल्म के बाकी सितारे भी हिस्सा ले सकते हैं.

आपको बता दें, ‘पुष्पा द राइज’ ने अकेले हिंदी में सौ करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था. इस बार फिल्म ‘पुष्पा द रूल’ की शूटिंग को लेकर अल्लू अर्जुन सारा काम अपनी निगरानी में ही करा रहे हैं. अब देखना होगा अगर वाकई 'पुष्पा 2' अगले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होती है तो शाहरुख खान के लिए चुनौतियां बढ़ जाएंगी. 

ये भी पढ़ें: Friday Movies Release Live: बॉक्स ऑफिस और OTT पर आज एंटरटेनमेंट की फुल डोज, रिलीज हुई Uunchai 'ब्लैक पैंथर 2 सहित कई सीरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
Thursday Box Office: सनी-इमरान की फिल्मों की आहट भर से 'स्पाइडर मैन' कांपी, 'जना नायकन'- 'धमाल 4' की हालत हुई खस्ता, जानें- कलेक्शन
थर्सडे को स्पाइडर मैन' पड़ी कमजोर, 'जना नायकन'- 'धमाल 4' की हालत हुई खस्ता, जानें- कलेक्शन
दुलकर सलमान की 'आई एम गेम' की टली रिलीज, जानें- अब कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
दुलकर सलमान की 'आई एम गेम' की टली रिलीज, जानें- अब कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
DC Box Office Day 6: 'स्पाइडर मैन' के कहर के आगे तमिल फिल्म का कमाल, रिलीज के 6 दिन में कमा डाला 50% प्रॉफिट
'स्पाइडर मैन' के आगे तमिल फिल्म का कमाल, रिलीज के 6 दिन में कमा डाला 50% प्रॉफिट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget