एक्सप्लोरर

क्या शादी के बाद फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह देंगी कीर्ति सुरेश?

Keerthy Suresh To Quit Acting After Marriage: कीर्ति सुरेश इन दिनों अपनी फिल्म 'दशहरा' को लेकर चर्चा में हैं. इसके अलावा खबर ये भी आ रही है कि वो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं.

Keerthy Suresh To Quit Acting After Marriage: कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh) की शादी की अफवाहें पिछले कुछ सालों से आ रही हैं. जबकि अभिनेत्री ने समय-समय पर अफवाहों को खारिज कर दिया है. अब एक बार फिर से इस खबर ने जोर पकड़ लिया है कि एक्ट्रेस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. इतना ही नहीं रिपोर्ट की माने को शादी के बाद वो फिल्म इंडस्ट्री को भी पूरी तरह से अलविदा कह देंगी.

कीर्ति सुरेश के शादी की अफवाह तेज

इंडिया ग्लिट्ज़ की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, कीर्ति जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं और वो कथित तौर पर अपने अभिनय करियर और फिल्म प्रोडक्शन के काम को छोड़ देंगी. रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अभिनेत्री के माता-पिता मेनका और सुरेश ने पहले से ही उनके लिए दूल्हे की तलाश शुरू कर दी है और कीर्ति ने भी शादी के लिए हामी भर दी है.

शादी के बाद क्या फिल्म इंडस्ट्री छोड़ देंगी कीर्ति सुरेश

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि कीर्ति सुरेश और उनके परिवार हाल ही में तिरुनेलवेली के पास अपने पुश्तैनी घर पहुंचे थे और एक्ट्रेस के शादी के शुभ मुहूर्त की तैयारी शुरू कर दी है. हालांकि, इन रिपोर्ट्स की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और ये भी देखना होगा कि कीर्ति आने वाले दिनों में अपनी शादी की अफवाहों पर ध्यान देती हैं या फिर नहीं.

इससे पहले, ये बताया गया था कि कीर्ति एक बिजनेसमैन के साथ शादी कने वाली थीं, जो राजनीति में भी सक्रिय रूप से शामिल थे. इसके अलावा कीर्ति और म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर के भी रिलेशनशिप की खबरें सामने आई थीं. दोनों के शादी की भी अफवाहें उड़ीं. हालांकि कीर्ति ने इन खबरों का खंडन किया था. 

वर्कफ्रंट की बात करें तो कीर्ति (Keerthy Suresh) जल्द ही नानी की बहुप्रतीक्षित अखिल भारतीय फिल्म, 'दशहरा' में दिखाई देंगी. पिछले महीने, निर्माताओं ने फिल्म में वेनिला के रूप में एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश का फर्स्ट लुक शेयर किया था. ये फिल्म 30 मार्च, 2023 को तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषाओं में रिलीज़ होगी. इसके अलावा एक्ट्रेस ने  निर्देशक मारी सेल्वराज की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मामनन' की भी शूटिंग खत्म कर ली है. 

ये भी पढ़ें: पर्सनल राइट को लेकर Amitabh Bachchan को क्यों जाना पड़ा था कोर्ट? सामने आई इसके पीछे की असली वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan BO Day 2 Worldwide: 'जना नायकन' ने दो दिन में वर्ल्डवाइड जड़ा शतक, कॉलीवुड की 15 फिल्मों को दी मात, बना दिया ये रिकॉर्ड
'जना नायकन' ने दो दिन में वर्ल्डवाइड जड़ा शतक, कॉलीवुड की 15 फिल्मों को दी मात, बना दिया ये रिकॉर्ड
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', एक्ट्रेस ज्योतिका ने की मांग, स्टूडेंट प्रोटेस्ट के सपोर्ट में बोलीं- 'जेन जी पर गर्व है'
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', एक्ट्रेस ज्योतिका ने की मांग, स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया खुलकर सपोर्ट
Jana Nayagan BO Day 2: 'जना नायकन' ने दूसरे दिन भी हिला दिया बॉक्स ऑफिस, छापे करोड़ों, जानें- टोटल कलेक्शन
'जना नायकन' ने दूसरे दिन भी हिला दिया बॉक्स ऑफिस, जानें- दो दिनों का कुल कलेक्शन
Friday Box Office Collection: फ्राइडे को बॉक्स ऑफिस पर गरजी 'जना नायकन', 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने भी किया कमाल, जानें- कलेक्शन
फ्राइडे को बॉक्स ऑफिस पर गरजी 'जना नायकन', 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने भी किया कमाल, जानें- कलेक्शन

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
IND vs ZIM Highlights: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
Embed widget