एक्सप्लोरर

इस अभिनेता ने की साल 2021 की धमाकेदार शुरुआत, रिलीज होने जा रही हैं दो बड़ी फिल्में

ताहिर इस बात को लेकर रोमांचित हैं कि किस तरह से नया साल उनको अपने अभिनय के जौहर दिखाने का पूरा मौका देने जा रहा है.

बॉलीवुड एक्टर ताहिर राज भसीन के लिए साल 2021 बेहद अहम साबित होने जा रहा है. इस साल ऑडियंस उन्हें दो फिल्मों में देखेगी- ‘83’ और ‘लूप लपेटा’, जो थिएटरों में रिलीज होने जा रही हैं. वह एक बड़े ओटीटी प्रोजेक्ट में भी नजर आएंगे, जिसकी विस्तृत जानकारी अभी बाहर नहीं आ पाई है. इसमें कोई शक नहीं कि ताहिर इस बात को लेकर रोमांचित हैं कि किस तरह से नया साल उनको अपने अभिनय के जौहर दिखाने का पूरा मौका देने जा रहा है.

इसके लेकर ताहिर कहते हैं, “साल 2021 का अभी तक का रूप-रंग देख कर मैं रोमांचित हूं. साल की शुरुआत भारी तेज शूटिंग के साथ हुई है, जो कमाल का शुरुआती संकेत है. बतौर एक आर्टिस्ट मैं अपने अलग-अलग तरह के प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित हूं. इसके अलावा मेरे किरदारों की रेंज भी मुझे जोशीला बनाती है, जिनको मैं साल बीतने के साथ-साथ दर्शकों के सामने पेश करता चलूंगा."

ताहिर आगे कहते हैं, “मैं ‘लूप लपेटा’ में कमाल की एक्ट्रेस तापसी पन्नू के साथ रोमांटिक मेन लीड कर रहा हूं. यह एक चटपटी और मस्ती भरी चोरी-डकैती वाली फिल्म है. कबीर खान की ‘83’ एक महान स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसको फिल्म प्रेमियों द्वारा देखे जाने के लिए मैं बेताब हूं. थिएटर में रिलीज होने जा रही इन दो नाटकीय फिल्मों के अलावा मैं एक प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म के सहारे एक महाकाव्यात्मक ओटीटी शो में कदम रखने का साहस करने जा रहा हूं. यह एक ऐसा रोमांटिक ड्रामा है, जो मैंने इससे पहले कभी नहीं किया."

ताहिर के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से यह खुलासा होता है कि शायद वह इस प्रोजेक्ट पर पहले ही काम शुरू कर चुके हैं, क्योंकि साल की शुरुआत में ही वहां उन्होंने हर किसी को इत्तिला दे दी थी कि उन्होंने एक नए एक्साइटिंग प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है.

इस बात की पुष्टि करते हुए वह कहते हैं, “मैं एक नए प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर चुका हूं. यह एक प्रीमियम प्लेटफॉर्म पर दिखाई जाने वाली बड़ी लंबी कहानी का मुख्य पात्र है. यह मुझे अपनी अभिनय क्षमता से आगे जाकर काम करने की चुनौती दे रहा है, क्योंकि इस कहानी की पृष्ठभूमि ही कुछ ऐसी है. इसके साथ-साथ प्लॉट को आगे बढ़ाते हुए अनेक कलाकारों के साथ अभिनय का तालमेल बिठाना भी चुनौतीपूर्ण है. इससे पहले मैंने जो भी काम किया है, यह किरदार उससे एकदम मुख्तलिफ है. इस शो की शूटिंग से अब तक मुझे कमाल की चीजें हासिल हुई हैं.“

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'किडनी तो ठीक है न?' पवन सिंह को कौनसी बीमारी? रिपोर्ट देखकर भड़के
'किडनी तो ठीक है न?' पवन सिंह को कौनसी बीमारी? रिपोर्ट देखकर भड़के
भोजपुरी बवाल: आम्रपाली-काजल में भयंकर लड़ाई, पवन सिंह-तेजप्रताप यादव हुए नाराज, शो में हंगामा
भोजपुरी बवाल: आम्रपाली-काजल में भयंकर लड़ाई, पवन सिंह-तेजप्रताप यादव हुए नाराज, शो में हंगामा
शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा बनीं 'लॉक अप' सीजन 2 की विनर, ट्रॉफी के साथ जीते 1 करोड़ रुपये
लॉकअप सीजन 2 की विनर बनीं श्रेया कालरा, जीते 1 करोड़ रुपये
'ये एक एक्स्ट्रा प्रेशर है', 'रामायण' में रावण के रोल को लेकर बोले यश
'ये एक एक्स्ट्रा प्रेशर है', 'रामायण' में रावण के रोल को लेकर बोले यश

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget