एक्सप्लोरर

सरकार में बने रहेंगे एक्टर सुरेश गोपी, नहीं देंगे मंत्री पद से इस्तीफा, खुद बता दी सारी सच्चाई

Suresh Gopi: मोदी सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद ही एक्टर और भाजपा नेता सुरेश गोपी के इस्तीफे की खबरें आने लगी. हालांकि अब एक्टर ने बताया है कि वे अपने पद पर बने रहेंगे.

Suresh Gopi On Resignation: एक्टर और भाजपा नेता सुरेश गोपी ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. हालांकि इसके बाद अचानक ही उनके मंत्री पद से इस्तीफे की खबरें सामने आने लगी. इसी बीच सुरेश गोपी ने कहा था कि, ''मैंने कई फिल्में साइन की हैं और उन्हें करना है. मैं त्रिशूर के सांसद के तौर पर काम करूंगा.'' हालांकि वे अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे.

सोशल मीडिया पर बताई सच्चाई

सुरेश गोपी के मोदी मंत्रीमंडल में बने रहने की तस्वीर साफ हो गई है. उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर सारी सच्चाई बता दी है. एक्टर ने एक्स पर लिखा है कि, ''कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म गलत खबरें फैला रहे हैं कि मैं मोदी सरकार के मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देने जा रहा हूं. यह सरासर गलत है. पीएम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम केरल के विकास और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं.''

पहले फिल्मों को लेकर चिंतिति थे गोपी

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dr Vijay Maadhhav (@vijay_madhav)

इससे पहले सुरेश गोपी अपनी फिल्मों को लेकर चिंतित थे. वे मंत्री के रूप में नहीं बल्कि सिर्फ सांसद के रूप में काम करना चाहते थे. उन्होंने बताया था कि, मैं किसी भी कीमत पर अपनी फिल्में पूरी करना चाहता हूं और त्रिशूर की जनता के लिए काम करना चाहता हूं. हालांकि भाजपा आलाकमान ने उन्हें मंत्री पद सौंप दिया. अब वे मोदी सरकार में नई भूमिका निभाएंगे.

केरल के एकमात्र BJP सांसद हैं सुरेश गोपी

सुरेश गोपी की केरल में भाजपा को बढ़ाने में अहम भूमिका रही है. सुरेश गोपी केरल के एकमात्र भाजपा सांसद हैं. साल 2016 से 2022 तक राज्यसभा सांसद रहने के बाद अब गोपी लोकसभा सांसद बन चुके हैं. जबकि अब उनके नाम के आगे मंत्री शब्द भी जुड़ गया है.

केरल की त्रिशूर लोकसभा सीट से चुने गए हैं सांसद

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Suressh Gopi (@sureshgopi)

केरल के पहले भाजपा संसद बनते ही सुरेश गोपी ने इतिहास रच दिया था. वहीं अब उन्हें मोदी सरकार में भी जगह मिल गई है. बता दें कि साल 2024 का लोकसभा चुनाव एक्टर ने त्रिशूर सीट से लड़ा था. यहां से उन्हें जीत नसीब हुई. उन्होंने 74,686 वोटों से चुनाव जीतकर सीपीएम उम्मीदवार वीएस सुनील कुमार को शिकस्त दी.

मेरी पहली पसंद एम्स बनवाना

लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने भी सुरेश गोपी के समर्थन में रैली की थी. इसके बाद अपनी खुशी व्यक्त करते हुए एक्टर ने कहा था कि, ''मैं पूरी तरह से खुश हूं. जो असंभव सा था, वह शानदार तरीके से संभव हो गया...यह 62 दिनों की प्रचार प्रक्रिया नहीं थी, यह पिछले 7 सालों से भावनात्मक यात्रा थी...मैं पूरे केरल के लिए काम करता हूं. मेरी पहली पसंद एम्स बनवाना होगी.''

यह भी पढ़ें: ‘रामायण’ के लिए रणबीर कपूर ने नहीं छोड़ी शराब? पार्टी में खुलेआम हाथ में ड्रिंक लिए दिखे अभिनेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राधिका ने बच्चों संग मनाई वरमहालक्ष्मी पूजा, वीडियो कॉल पर यश भी हुए शामिल
राधिका ने बच्चों संग मनाई वरमहालक्ष्मी पूजा, वीडियो कॉल पर यश भी हुए शामिल
फ्राइडे को साउथ की नई फिल्म ने बिगाड़ा 'आवारापन 2' का खेल, जानें- 'बंटवारा 1947' की कितनी रही कमाई
फ्राइडे को सिनेमाघरों में मौजूद 6 फिल्मों में से किसने मारी बाजी? जानें- कलेक्शन
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
‘टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग में तबाही, 'बॉर्डर 2' के उड़ा दिए परखच्चे, क्या 'धुरंधर 2' को दे पाएगी मात?
‘टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग में तबाही, 'बॉर्डर 2' के उड़ा दिए परखच्चे

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget