एक्सप्लोरर

शाहरुख खान 'पठान' की शूटिंग के बाद बच्चों के साथ संडे कर रहे हैं एंजॉय, सुहाना और अबराम को लेकर गए घूमने

शाहरुख खान आज अपने दोनों बच्चों सुहाना खान और अबराम के साथ मस्ती करने के लिए निकले. उनकी तस्वीरें वायरल हो रही है.

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान इन दिनों अपनी कमबैक फिल्म पठान की तैयारियों में लगे हुए हैं. शाहरुख हाल ही में पठान की शूटिंग स्पेन में करके वापस आए हैं. पठान में शाहरुख खान का लुक सामने आ चुका है और सभी को उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. शाहरुख खान संडे अपने बच्चों के साथ एंजॉय कर रहे हैं. आज शाहरुख बेटी सुहाना खान और छोटे बेटे अबराम के साथ स्पॉट हुए. शाहरुख की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.  

फोटोज में शाहरुख खान ड्राइवर सीट पर बैठे हुए हैं वहीं उनके साथ सुहाना और अबराम बैठे नजर आ रहे हैं. शाहरुख ने ग्रे कलर की टी-शर्ट पहनी हुई है और मास्क लगाया हुआ है. शाहरुख ने डार्क सनग्लासेस लगाए हुए हैं और पोनीटेल बनाई हुई है.  सुहाना ने भी पापा की तरह डार्क सनग्लासेस लगाए.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Team SRK Nepal (@teamsrknepal)

फैंस ने पूछे सवाल
शाहरुख के साथ उनके दोनों बच्चों को देखकर फैंस को लग रहा है कि वह उनकी टीम कोलकाता नाइट राइटर्स के मैच के लिए स्टेडियम जा रहे हैं. आज कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच है. एक फैन ने लिखा- पक्का स्टेडियम जा रहे हैं.

अनन्या पांडे ने टीम को किया था चियर
बीते हफ्ते कोलकाता नाइट राइडर्स को चियर करने के लिए अबराम, आर्यन और अनन्या पांडे गए थे. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. अनन्या ने फोटो शेयर की थी जिसमें अबराम टीम के लिए नर्वस नजर आ रहे थे. 

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान पठान से वापसी करने जा रहे हैं. उनकी ये फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होगी. फिल्म का टीजर कुछ समय पहले रिलीज किया गया था. पठान में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में नजर आएंगे. जॉन फिल्म में नेगेटिव किरदार में नजर आने वाले हैं. स्पेन शूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

ये भी पढ़ें: Alia Ranbir Wedding: यहां होगी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी, तारीख भी आई सामने !

11 महीने की बेटी से हफ्ते में केवल एक बार मिला करती थीं शुभांगी अत्रे, भाभीजी ने कामयाबी के लिए दी कई कुर्बानी

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
सिंगर नहीं होते तो क्या होते निरहुआ-पवन सिंह? पावरस्टार ने काजल राघवानी को कहा- 'चालबाज'
सिंगर नहीं होते तो क्या होते निरहुआ-पवन सिंह? पावरस्टार ने काजल राघवानी को कहा- 'चालबाज'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget